बारिश शुरू होते ही घूमने का प्लान लोग पहले अक्सर टाल देते थे, लेकिन अब मानसून का मौसम भी लोगों को ट्रैवल के लिए अट्रैक्ट करने लगा है। पहाड़ों की हरियाली, झरनों की रौनक, ठंडा मौसम और बारिश से बदला हुआ प्राकृतिक नजारा ट्रैवलर को खूब पसंद आ रहा है। भारतीय लोग अब मानसून में भी घूमने के लिए छोटी-छोटी ट्रिप्स प्लान कर रहे हैं।
अब घूमने का मतलब सिर्फ साल में एक लंबी छुट्टी लेना नहीं रह गया है। लोग अपने बिजी शेड्यूल के बीच वीकेंड ट्रिप और छोटे गेटअवे को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। कम भीड़, कई जगहों पर बेहतर कीमत और प्रकृति के करीब समय बिताने का मौका मानसून ट्रैवल को खास बना रहा है। ट्रैवलर की पसंद भी अब बदल रही है और वे ऐसी जगहों पर जाना चाहते हैं, जहां उन्हें सुकून के साथ कुछ नया एक्सपीरियंस करने का मौका मिले।
हरियाली के बीच नेचर गेटअवे
बारिश में कई जगहों की खूबसूरती और बढ़ जाती है। कूर्ग, चिकमगलूर और ऊटी जैसे इलाकों में धुंध से ढके पहाड़, हरे-भरे कॉफी बागान, झरने और ठंडा मौसम लोगों को खास एक्सपीरियंस देते हैं। इसके अलावा प्लांटेशन स्टे, बैकवाटर, वेलनेस रिट्रीट और नेचर ट्रिप भी मानसून में पसंद किए जा रहे हैं। जो लोग भीड़भाड़ से दूर सुकून चाहते हैं, उनके लिए इस तरह की ट्रैवल काफी अच्छी हो सकती हैं।
फ्लेक्सिबल वर्क से आसान सफर
हाइब्रिड वर्क और काम में मिलने वाली ज्यादा लचीलापन ने भी लोगों के घूमने का तरीका बदल दिया है। अब हर कोई साल की एक बड़ी छुट्टी का इंतजार नहीं करता, बल्कि समय मिलने पर छोटी ट्रिप प्लान कर लेता है। मानसून के वीकेंड में रोड ट्रिप, पहाड़ी जगहों पर स्टे, प्लांटेशन में रहना और नेचर के पास समय बिताना आसान हो जाता है। इससे पूरे साल अलग-अलग समय पर घूमने का मौका मिल रहा है। बारिश में ट्रैवल को और बढ़ावा देने के लिए सही मौसम की जानकारी और आसान बुकिंग जरूरी है। यदि ट्रैवलर को समय पर मौसम की अपडेट मिले और होटल या ट्रैवल बुकिंग में बदलाव या कैंसिलेशन की सुविधा हो, तो वे मानसून में घूमने के लिए ज्यादा आसानी से तैयार हो सकते हैं। ट्रैवल कंपनियां भी इस मौसम के लिए खास पैकेज तैयार कर सकती हैं।
मानसून में घूमने वाले लोग अब सिर्फ हरियाली और ठंडे मौसम का मजा नहीं लेते, बल्कि इस मौसम में नए एक्सपीरियंस भी तलाश रहे हैं। हल्की बारिश के बीच रोड ट्रिप, नेचर वॉक, कैंपिंग, वाटरफॉल विजिट और स्थानीय जगहों को एक्सप्लोर करने का मौका ट्रैवल को और खास बना देता है। यंग ट्रैवलर खासतौर पर मानसून को एडवेंचर और नए एक्सपीरियंस के लिए अच्छा समय मान रहे हैं।
वीकेंड ट्रिप का नया ट्रेंड
मानसून में घूमने का ट्रेंड अब तेजी से बढ़ रहा है। बारिश के कारण पहाड़ हरे-भरे हो जाते हैं, झरनों में पानी बढ़ जाता है और कई जगहों का मौसम भी ठंडा और सुहावना हो जाता है। कम भीड़, छोटी वीकेंड ट्रिप और कई जगहों पर कम खर्च में घूमने का मौका भी लोगों को इस मौसम में ट्रैवल के लिए अट्रैक्ट कर रहा है। मानसून में कई पॉपुलर डेस्टिनेशन पर गर्मी या त्योहारों के मुकाबले कम भीड़ देखने को मिल सकती है। ऐसे में लोग बिना ज्यादा भागदौड़ के घूमने का आनंद ले सकते हैं। अब लोग साल में एक लंबी छुट्टी लेने के बजाय वीकेंड पर छोटी-छोटी ट्रिप करना पसंद कर रहे हैं। पास के हिल स्टेशन, रोड ट्रिप और नेचर गेटवे इसके लिए अच्छे ऑप्शन बन रहे हैं।
मानसून अब सिर्फ घर में रहने या बारिश खत्म होने का इंतजार करने का मौसम नहीं रह गया है। भारतीय ट्रैवलर बारिश के दौरान मिलने वाली हरियाली, कम भीड़ और नेचर के खूबसूरत नजारों को पसंद कर रहे हैं। छोटी यात्राओं और नए एक्सपीरियंस का बढ़ता ट्रेंड मानसून को धीरे-धीरे एक अलग ट्रैवल सीजन बना रहा है।