मानसून के मौसम में स्वर्ग सी दिखती हैं भारत की ये जगहें, आज ही बनाएं यहां घूमने का प्लान

Monsoon Tourist Place: मानसून के मौसम में ठंडी हवा हरियाली और ताजगी वाले जगह पर घूमने का अलग ही मजा होता है। मानसून का मौसम घूमने के लिए बहुत अच्छा होता है। अगर आप भी इस मानसून में कही घूमने का सोच रहे हैं तो कुछ खास जगहें हैं जहां का मौसम बारिश में बेहद खुशनुमा हो जाता है और वहां की खूबसूरती इस मौसम में और भी निखर जाती है

अपडेटेड Jun 16, 2025 पर 23:29
Story continues below Advertisement
मानसून के मौसम किन- किन जगहों पर घूम सकते हैं आप (Photo Credit: Canva)
मानसून के मौसम किन- किन जगहों पर घूम सकते हैं आप (Photo Credit: Canva)

स्पीति वैली: स्पीति वैली घूमने के शौकीनों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। मई से अक्टूबर तक यहां का मौसम घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है। यहां मानसून के दौरान मौसम और नजारे इतने शानदार होते हैं कि आपकी यात्रा रोमांच और सुकून से भर जाती है।(Photo Credit: Canva)

लोनावाला: मानसून के दौरान महाराष्ट्र के लोनावाला में घूमने का अपना ही मजा है। यहां की कोहरे से ढकी पहाड़ियां, हरियाली से भरी घाटियां और बारिश में बहते झरने इसे और भी खूबसूरत बना देते हैं। (Photo Credit: Canva)

गोवा: मानसून के समय गोवा घूमने का अलग ही मजा होता है। अगर आप समुद्र किनारे सुकून के पल बिताना चाहते हैं और साथ ही मस्ती भी करना चाहते हैं, तो गोवा एक बेहतरीन विकल्प है। यहां के बीच, पानी से जुड़ी मजेदार एक्टिविटी आपकी छुट्टियों को यादगार बना देती हैं।(Photo Credit: Canva)

ओरछा: बारिश के मौसम में मध्य प्रदेश के ओरछा की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है। बेतवा नदी के किनारे बसा यह शहर पुराने किलों और ऐतिहासिक मंदिरों के लिए जाना जाता है। ये शांत और दिलचस्प स्थान मानसून में घूमने के लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है। (Photo Credit: Canva)

मुन्‍नार: केरल के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक मुन्‍नार, मानसून के मौसम में अपनी हरियाली और ताजगी से लोगों को खूब आकर्षित करता है। बारिश के दिनों में यहां के चाय बागान, झरने अलग ही सुकून देने वाली जगह बना देते हैं, जहां आप आराम से प्रकृति का आनंद ले सकते हैं। (Photo Credit: Canva)

वायनाड: केरल का वायनाड मानसून के दौरान बेहद खूबसूरत नजर आता है। चारों तरफ फैली हरियाली, मसालों की खुशबू और झरनों की आवाज इस जगह को बेहद सुकून भरा बना देती है। यह जगह बारिश के मौसम में घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। (Photo Credit: Canva)

रानीखेत: उत्तराखंड का रानीखेत एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो खासतौर पर मानसून के समय अपनी हरियाली और ठंडी मौसम के लिए जाना जाता है। यहां घूमने के लिए कई प्राकृतिक स्थल हैं। (Photo Credit: Canva)

शिलांग: मेघालय में स्थित शिलांग मानसून में घूमने वालों के लिए बेहद खास होता है। यहां आप मशहूर तीन लेयर वाले एलीफेंट फॉल्स और खूबसूरत स्प्रेड ईगल फॉल्स की ठंडी बौछारों का मजा ले सकते हैं। बारिश के दिनों में इन झरनों की रौनक और भी बढ़ जाती है। (Photo Credit: Canva)