इन झीलों में शीशे की तरह चमकता है पानी! जानें दुनिया की इन जगहों के बारे में

नीले और साफ पानी वाली झीलें अपनी खूबसूरती और शांति के लिए जानी जाती हैं। ये झीलें दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हैं और अपने सुकून भरे माहौल के कारण घूमने के लिए बेहतरीन जगह मानी जाती हैं। जानें इनके बारे में

अपडेटेड Mar 17, 2026 पर 10:23 PM
Story continues below Advertisement
अगर आपको सुकून भरी और खूबसूरत जगहें पसंद हैं, तो ये झीलें आपके ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए (Photo: Canva)

साफ और गहरे नीले पानी वाली झीलें हमेशा मन को शांति और सुकून देती हैं। उनका खूबसूरत रंग, आसपास की खामोशी और पानी में दिखता आसमान मिलकर ऐसा नजारा बनाते हैं जो किसी सपने जैसा लगता है। दुनिया में कई ऐसी झीलें हैं जो अपने नीले रंग के लिए जानी जाती हैं, चाहे वे पहाड़ों में हों या ग्लेशियर के पानी से बनी हों। अगर आपको सुकून भरी और खूबसूरत जगहें पसंद हैं, तो ये झीलें आपके ट्रैवल लिस्ट में जरूर होनी चाहिए। आइए जानते हैं दुनिया की 7 सबसे साफ और नीले पानी वाली झीलों के बारे में।

फाइव फ्लावर लेक (चीन)

चीन की फाइव फ्लावर लेक अपनी साफ और रंग-बिरंगी झलक के लिए फेमस है। यहां का पानी इतना पारदर्शी है कि नीचे तक पेड़ों के तने और मिनरल डिपॉजिट साफ दिखाई देते हैं। नीले, हरे और हल्के सुनहरे रंगों का मेल इसे बेहद खास बनाता है, जो धूप के साथ बदलता रहता है।


मोरेन लेक (कनाडा)

कनाडा की मोरेन लेक असल में तस्वीरों से भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। रॉकी पहाड़ों के बीच बसी यह झील अपने चमकीले फिरोजी रंग के लिए जानी जाती है, जो ग्लेशियर के पानी से बनता है। गर्मियों में इसका नजारा सबसे ज्यादा शानदार होता है।

लेक पुकाकी (न्यूजीलैंड)

न्यूजीलैंड की लेक पुकाकी का हल्का बर्फीला नीला रंग इसे अलग पहचान देता है। यह रंग ग्लेशियर के छोटे-छोटे कणों की वजह से बनता है। पीछे माउंट कुक का दृश्य इसे और भी शांत और सुंदर बना देता है।

चियो लैन लेक (थाईलैंड)

थाईलैंड की चियो लैन लेक प्रकृति के बीच बसी एक बेहद शांत और छिपी हुई जगह जैसी लगती है। चारों ओर ऊंची चट्टानें और घने जंगल इसे और खूबसूरत बनाते हैं, जबकि इसका हरा-नीला साफ पानी मन को सुकून देता है। यहां बने फ्लोटिंग बंगलों में रुकना एक अलग ही एक्सपीरिएंस होता है, जहां आप प्रकृति के बिल्कुल करीब महसूस करते हैं।

प्लिटविस लेक्स (क्रोएशिया)

क्रोएशिया की प्लिटविस लेक्स कई झीलों का एक समूह है, जहां पानी का रंग रोशनी के अनुसार बदलता रहता है। यहां पानी कभी नीला तो कभी हरा नजर आता है, जो सूरज की रोशनी के साथ बदलता रहता है। यहां के झरने और लकड़ी के रास्ते इस जगह को किसी खूबसूरत प्राकृतिक पेंटिंग जैसा बना देते हैं।

पैंगोंग त्सो (भारत)

हिमालय में स्थित पैंगोंग त्सो एक ऐसी झील है जो अपनी बदलती रंगत के कारण बाकी झीलों से अलग दिखती है। यह हिमालय की ऊंचाई पर स्थित है और दिन भर में सूरज की रोशनी के साथ इसका रंग बदलता रहता है। कभी यह गहरा नीला नजर आता है तो कभी हल्का। इसकी विशालता और चारों ओर फैली शांति इसे बेहद खास और यादगार बनाती है।

लेक ताहो (अमेरिका)

अमेरिका का लेक ताहो अपने गहरे नीले और साफ पानी के लिए जानी जाती है। पहाड़ों और जंगलों से घिरी यह झील हर मौसम में सुकून देती है और यहां के नजारे बहुत ताजगी भरे लगते हैं।म

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।