पहाड़, नदी, हवा की आवाज और सेब के बाग.... ऐसा है उत्तर भारत का ये सबसे शांत कोना!

आप भीड़भाड़ वाले टूरिस्ट स्पॉट्स (tourist spot) से हटकर किसी शांत और खूबसूरत जगह की तलाश में हैं, तो उत्तर भारत (North India) के ये गांव आपकी ट्रैवल लिस्ट (travel list) में जरूर होने चाहिए। हर गांव अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और अलग संस्कृति के लिए खास है। ऐसे है ये खूबसूरत गांव जहां एक बार जाने के बाद आपका मन बार-बार लौटने का करेगा।

अपडेटेड Jul 31, 2026 पर 7:00 AM

आप इस मानसून (monsoon) किसी ऐसी जगह घूमने जाना चाहते हैं, जहां हर तरफ हरियाली, पहाड़, बादल और सुकून भरा माहौल हो, तो उत्तर भारत (North India) के ये खूबसूरत गांव आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। ये गांव सिर्फ अपनी प्राकृतिक सुंदरता (natural beauty) के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी अनोखी संस्कृति, पारंपरिक लाइफस्टाइल और शांत माहौल के लिए भी मशहूर हैं। जाने ऐसे ही कुछ उत्तर भारत के खूबसूरत गांवों के बारे में, जिन्हें हर ट्रैवल लवर को अपनी बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करना चाहिए:

Sarmoli, Uttarakhand (सरमोली, उत्तराखंड)

Best Time & Season Munsiyari Uttarakhand: Snowfall, Temperature


सरमोली, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) जिले के मुनस्यारी ब्लॉक (Munsiyari block) में बसा एक सुंदर गांव है। यहां की शानदार खूबसूरती, समृद्ध संस्कृति और मिलनसार लोग इसे रहने के लिए एक सुखद जगह बनाते हैं। यह गांव समुदाय द्वारा संचालित, महिलाओं द्वारा चलाए जाने वाले होमस्टे और पहाड़ों पर टिकाऊ (sustainable) लाइफस्टाइल के लिए भी जाना जाता है।

Pangot, Uttarakhand (पंगोट, उत्तराखंड)

THE BEST Pangot Cottages 2026 (with Prices) - Tripadvisor

पंगोट उत्तराखंड का एक शांत और सुकून भरा गांव है, जो नैनीताल (Nainital) से थोड़ी ही दूरी पर है। यह जगह अपने घने ओक और चीड़ (पाइन) (pine) के जंगलों और तरह-तरह के पक्षियों के लिए जानी जाती है। यहां पक्षियों की 250 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें कठफोड़वा, तीतर और चील शामिल हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन जगह है जिन्हें जंगल के रास्तों पर घूमना और पहाड़ों का ठंडा मौसम पसंद है।

Kalga, Himachal Pradesh (कालगा, हिमाचल प्रदेश)

Kalga, Parvati Valley | WhatsHot Delhi Ncr

कालगा, पार्वती घाटी में लगभग 2,280 मीटर की ऊंचाई पर बसा एक छोटा सा गांव है। यह एक ऐसी जगह है जहां ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं होती और यह अपने सेब के बागों, लकड़ी के घरों और खूबसूरत नजारो के लिए मशहूर है। भीड़-भाड़ वाली टूरिस्ट जगहों से दूर, यहां आपको शांति और सुकून मिलेगा। आपको आराम से और बिना भागदौड़ वाली जिंदगी पसंद है, तो यहां कुछ दिन बिताना बहुत अच्छा रहेगा।

Chitkul, Himachal Pradesh (चितकुल, हिमाचल प्रदेश)

Chitkul - All You SHOULD Know Before Going (2026 Reviews)

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में भारत-तिब्बत सीमा (Indo-Tibetan border) के पास बसा यह गांव कुदरत का एक अद्भुत तोहफा है। यहा का माहौल शांत और खूबसूरत है, और यहां से बास्पा नदी के शानदार नजारे दिखाई देते हैं। आपको पारंपरिक लकड़ी के घर और पहाड़ों की साफ हवा पसंद है, तो आपको यह गांव जरूर पसंद आएगा।

Nako, Himachal Pradesh (नाको, हिमाचल प्रदेश)

NAKO LAKE - All You Need to Know BEFORE You Go 2026 (with Photos) - Tripadvisor

नाको, हिमाचल प्रदेश के किन्नौर (Kinnaur) जिले में समुद्र तल से लगभग 3,662 मीटर की ऊंचाई पर बसा एक शांत गांव है। यह अपनी पवित्र और शांत नाको झील के लिए जाना जाता है, जो पॉपलर (poplar) के पेड़ों से घिरी है और सर्दियों में जम जाती है। यहां के मठ और सफेद रंग के घर भी इसकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं, जो इसे घूमने के लिए बेहतरीन जगहों में से एक बनाते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।