Get App

इन वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी के बंद होने से पहले जरूर घूम आए ये 6 खूबसूरत डेस्टिनेशन!

भारत के मेजर वाइल्ड लाइफ डेस्टिनेशन भारत की बायो-डाइवर्सिटी का जरूरी भाग हैं। ये जगह बाघ, शेर, गैंडा और कई दुर्लभ जीवों के लिए सुरक्षित घर हैं। इन जंगलों से जुड़ी कई रहस्यमयी लोककथाएं और मान्यताएं भी प्रचलित हैं, जो इन्हें और दिलचस्प बनाती हैं। यहां की नेचुरल ब्यूटी और डेंस फारेस्ट टूरिस्ट को अट्रैक्ट करते हैं। इसलिए इन वन्यजीव अभयारण्यों का कंज़र्वेशन हमारी नेचुरल और कल्चरल हेरिटेज के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन ध्यान दे कि जुलाई में मानसून होने की वजह से ज्यादातर बड़े वन्यजीव अभयारण्य या तो बंद रहते हैं या सीमित रूप से ही खुले रहते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2026 पर 8:00 AM
इन वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी के बंद होने से पहले जरूर घूम आए ये 6 खूबसूरत डेस्टिनेशन!

भारत में बायो-डाइवर्सिटी की नजर से दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक माना जाता है। यहां घने रेन फारेस्ट, ड्राई फारेस्ट, मोंटेन फारेस्ट, मैंग्रोव वन और घास के मैदान जैसे ग्रास लैंड पाए जाते हैं। इन वनों में हजारों प्रकार के जीव-जंतु, पक्षी, सरीसृप और वनस्पतियां रहते करती हैं। साथ ही, भारत के कई जंगल अपनी प्राचीनता, रहस्यमयी कथाओं और ऐतिहासिक महत्व के कारण भी पॉपुलर हैं। ऐसे ही कुछ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी के बारे में यहां बता रहे है:

भीमाशंकर वन्यजीव अभयारण्य, महाराष्ट्र

सह्याद्री की पहाड़ियों में यह सैंक्चुअरी विशाल पेड़ों और घने जंगलों से घिरा हुआ है। यहां का मैन अट्रैक्शन दुर्लभ 'शेकरू' (विशालकाय गिलहरी) है। यह सह्याद्री की पहाड़ियों में एक घना जंगल है। मॉनसून के दौरान यहां के कुछ हिस्से रात में हरे रंग की रोशनी से चमकने लगते हैं, जिसका कारण 'बायोलुमिनसेंट' (चमकने वाले) फंगस होते हैं। यह नजारा किसी जादुई दुनिया जैसा लगता है, ऐसा माना जाता है कि इसी जंगल में असुर त्रिपुरासुर का वध करने के लिए शिव जी ने रुद्र रूप लिया था, जिसके बाद उनके पसीने से भीमा नदी का निर्माण हुआ था

सब समाचार

+ और भी पढ़ें