Nepal Bharat Gaurav Train: अब 'भारत गौरव' ट्रेन से जाइए नेपाल और पशुपतिनाथ! पोखरा भी घूम आइए! जानिए स्टॉपेज, किराया समेत सबकुछ

Nepal Bharat Gaurav Train: भारतीय रेलवे ने मध्य प्रदेश के इंदौर से नेपाल के लिए 'भारत गौरव ट्रेन' शुरू की है। पहली बार 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' मध्य प्रदेश के इंदौर से नेपाल तक चलेगी। रेलवे श्रद्धालुओं और छुट्टियां मनाने वालों को पशुपतिनाथ समेत नेपाल के कुछ सबसे मशहूर आध्यात्मिक और दर्शनीय स्थलों को घूमने का मौका दे रही है

अपडेटेड May 19, 2026 पर 1:49 PM
Story continues below Advertisement
Nepal Bharat Gaurav Train: इंडियन रेलवे ने इंदौर से नेपाल के लिए 'भारत गौरव ट्रेन' शुरू की है

Nepal Bharat Gaurav Train: मध्य भारत के यात्रियों के लिए एक अनोखी इंटरनेशनल ट्रेन यात्रा शुरू होने जा रही है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) नेपाल के लिए अपनी पहली 'भारत गौरव' टूरिस्ट ट्रेन शुरू करने जा रहा है। यह 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' इंदौर से नेपाल तक चलेगी। यह श्रद्धालुओं और छुट्टियां मनाने वालों को नेपाल के सबसे मशहूर आध्यात्मिक और दर्शनीय स्थलों को घूमने का ऑफर दे रही है। 'पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा' नाम का यह खास ट्रेन पैकेज रेल यात्रा, होटल में रुकने, खाने-पीने, दर्शनीय स्थलों की सैर और स्थानीय परिवहन को एक ही ऑल-इनक्लूसिव टूर में जोड़ता है।

अगर नेपाल घूमना लंबे समय से आपकी बकेट लिस्ट में शामिल रहा है, तो यह उसे पूरा करने का सबसे आसान तरीकों में से एक हो सकता है। आम ट्रेनों के विपरीत 'भारत गौरव' में स्पेशल तौर पर तैयार किए गए टूर पैकेज हैं। इनमें रहने की व्यवस्था, लंच-डिनर और गाइड के साथ दर्शनीय स्थलों की सैर शामिल होती है। इसलिए, ये उन यात्रियों के लिए एकदम सही हैं जो एक सुनियोजित छुट्टी बिताना चाहते हैं।

12 जून को होगी शुरू


'पशुपतिनाथ नेपाल दर्शन यात्रा (Pashupatinath Nepal Darshan Yatra)" नामक स्पेशल ट्रेन 12 जून को इंदौर से शुरू होगी। यह पहली बार है जब 'भारत गौरव' ट्रेन देश की सीमाओं के बाहर चलेगी। इसे एक रेगुलर ट्रेन सर्विस के बजाय एक गाइडेड टूरिज्म पैकेज के तौर पर डिजाइन किया गया है। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि इस यात्रा में रेल यात्रा, होटल में रुकना, दर्शनीय स्थलों की सैर और भोजन समेत सब कुछ एक ही पैकेज में शामिल है। इसलिए यह तीर्थयात्रियों और घूमने-फिरने के शौकीन यात्रियों, दोनों के लिए एक आकर्षक विकल्प है।

स्पेशल ट्रेन किन जगहों की सैर कराएगी?

यह टूरिस्ट स्पेशल ट्रेन 9 रात और 10 दिन का टूर यात्रियों को नेपाल के कुछ सबसे लोकप्रिय आध्यात्मिक और पर्यटन स्थलों की सैर कराएगा। इस यात्रा कार्यक्रम में इन जगहों की यात्रा शामिल है:-

नेपाल की राजधानी काठमांडू

पशुपतिनाथ मंदिर

पोखरा

चितवन नेशनल पार्क

मनकामना मंदिर

IRCTC के अनुसार, इस पैकेज में मनकामना मंदिर तक जाने के लिए रोपवे की सवारी और चितवन नेशनल पार्क के अंदर जीप सफारी भी शामिल है।

कहां से पकड़े ट्रेन?

रेलवे यात्री मध्य प्रदेश के कई स्टेशनों से 'भारत गौरव' ट्रेन में चढ़ सकते हैं, जिनमें ये जिले शामिल हैं:-

इंदौर

उज्जैन

शुजालपुर

सीहोर

भोपाल

इटारसी

नरसिंहपुर

जबलपुर

कटनी

सतना

स्पेशल ट्रेन की खास बातें

इस डीलक्स AC टूरिस्ट ट्रेन में 14 कोच होंगे। इनमें फर्स्ट AC, सेकंड AC और थर्ड AC कैटेगरी की सीटें उपलब्ध होंगी। IRCTC ने यात्रा के दौरान भोजन की सुविधा के लिए ट्रेन में दो रेस्टोरेंट कोच की व्यवस्था भी की है।

टूर पैकेज को तीन कैटेगरी में बांटा गया है:-

थर्ड AC कंफर्म: Rs 62,710 प्रति व्यक्ति किराया लगेगा।

सेकंड AC डीलक्स: Rs 76,550 प्रति व्यक्ति चार्ज।

फर्स्ट AC सुपीरियर: Rs 90,400 प्रति व्यक्ति किराया।

पैकेज में क्या-क्या है शामिल?

ट्रेन से यात्रा

थ्री-स्टार होटलों में रहने की सुविधा

शाकाहारी भोजन

स्थानीय जगहों की सैर और AC बसों से आना-जाना

यात्रा बीमा

टूर एस्कॉर्ट्स

हाउसकीपिंग और सुरक्षा सेवाएं

टूर कैसे बुक करें?

'भारत गौरव' स्पेशल ट्रेन के लिए बुकिंग IRCTC की आधिकारिक टूरिज्म वेबसाइट के जरिए की जा सकती है। यात्री टैवल्स शेड्यूल, पेमेंट और बोर्डिंग प्रोसेस के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए IRCTC के रीजनल ऑफिस से भी संपर्क कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि पहली यात्रा 12 जून, 2026 को इंदौर से रवाना होगी। यह टूर 9 रातों और 10 दिनों का होगा।

ये भी पढ़ें- Stray Dogs Case Verdict: क्या दिल्ली की सड़कों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते? सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।