हर साल लाखों श्रद्धालु माता वैष्णो देवी (Mata Vaishno Devi) के दर्शन के लिए कटरा (Katra) पहुंचते हैं। त्योहारों, छुट्टियों और विशेष अवसरों पर पैसेंजर की संख्या इतनी बढ़ जाती है कि ट्रेन टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे जम्मू-कश्मीर (Jammu & Kashmir) के लिए चार नई ट्रेन सेवाएं शुरू करने जा रहा है। इन ट्रेनों के शुरू होने से कटरा तक की जर्नी पहले के मुकाबले ज्यादा आसान, तेज और सुविधाजनक होने की उम्मीद है:
भारतीय रेलवे वैष्णो देवी आने-जाने वाले पैसेंजर की सुविधा के लिए चार नई ट्रेन सेवाएं शुरू कर रहा है। इनमें नई दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के लिए सीधी ट्रेन, जम्मू तवी (Jammu Tawi)-श्रीनगर (Srinagar) के बीच दो वंदे भारत ट्रेनें और अमृतसर (Amritsar) से कटरा (Katra) के लिए नई ट्रेन शामिल है। इससे श्रद्धालुओं और टूरिस्ट को सफर के ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे।
Direct Travel to Katra (कटरा तक सीधा सफर)
नई ट्रेनों के शुरू होने से कई पैसेंजर को बीच में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दिल्ली (Delhi), पंजाब (Delhi) और कश्मीर (Kashmir) से कटरा पहुंचना पहले के मुकाबले ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। इससे समय की बचत होगी और जर्नी भी आरामदायक बनेगी।
Modern Safety Features (आधुनिक सुरक्षा सुविधाएं)
नई वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat train) में पैसेंजर की सुरक्षा का खास ध्यान रखा गया है। इनमें कवच (KAVACH) ऑटोमैटिक सुरक्षा सिस्टम, इमरजेंसी बटन, पैसेंजर कम्युनिकेशन सिस्टम और बेहतर फायर सेफ्टी जैसी मॉडर्न सुविधाएं दी गई हैं, ताकि सफर सेफ रहे।
Faster and Comfortable Journey (तेज और आरामदायक सफर)
इन ट्रेनों की अधिकतम डिजाइन स्पीड 180 किमी/घंटा तक है, जबकि ऑपरेशन स्पीड 160 किमी/घंटा तक हो सकती है। इसके अलावा बेहतर एयर कंडीशनिंग, आरामदायक सीटें और मॉडर्न कोच डिजाइन (modern coach design) लंबी जर्नी को ज्यादा सुखद बनाने में मदद करेंगे।
Smart Onboard Facilities (स्मार्ट ऑनबोर्ड सुविधाएं)
नई वंदे भारत ट्रेनों में सभी कोचों में CCTV कैमरे, UV-C टेक्नोलॉजी वाला एयर सिस्टम, दिव्यांग (disabilities) पैसेंजर के लिए स्पेशल टॉयलेट और कोच की रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इन मॉडर्न फीचर्स का उद्देश्य पैसेंजर को सेफ, साफ-सुथरा और बेहतर ट्रैवल एक्सपीरियंस देना है।