Get App

Luxury Travel: अब एयरपोर्ट जाने की टेंशन खत्म! दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा-ग्रेटर नोएडा तक शुरू हुई लग्जरी बस सेवा, जानिए पूरी डिटेल

Luxury Travel: दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लिए पहली बार लग्जरी बस सेवा शुरू हुई है, जो 24 घंटे उपलब्ध रहेगी और यात्रियों को आरामदायक, सुरक्षित और किफायती सफर का अनुभव देगी।

Edited By: Shradha Tulsyanअपडेटेड Sep 12, 2025 पर 6:47 PM
Luxury Travel: अब एयरपोर्ट जाने की टेंशन खत्म! दिल्ली एयरपोर्ट से नोएडा-ग्रेटर नोएडा तक शुरू हुई लग्जरी बस सेवा, जानिए पूरी डिटेल

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच एक नई लग्जरी बस सेवा शुरू की है, जो यात्रियों के लिए बेहद सुविधाजनक साबित होगी। इस पहल के तहत 24 घंटे, सप्ताह के सभी दिन यह सेवा उपलब्ध रहेगी, जिससे एयरपोर्ट और नोएडा-ग्रेटर नोएडा की प्रमुख जगहों के बीच सफर आसान हो जाएगा।

किस कंपनी ने शुरू की यह बस सेवा?

यह लग्जरी बस सेवा फ्लिक्सबस कंपनी के साथ साझेदारी में संचालित की जा रही है, जो दुनियाभर में अपनी बेहतरीन इंटरसिटी बस सेवाओं के लिए जानी जाती है। बसों में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आरामदायक रिक्लाइनिंग सीटें, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सीसीटीवी कैमरे, खूब जगह वाला लगेज सेक्शन और प्रशिक्षित स्टाफ की व्यवस्था की गई है। इन बसों में रियल टाइम ट्रैकिंग का भी सिस्टम होगा ताकि यात्री अपनी बस की लोकेशन जान सकें।

इन रूट्स पर चलेंगी ये बसें

नोएडा में सेक्टर 16, बॉटनिकल गार्डन, गोल्फ कोर्स रोड, गौर सिटी, जेपी विश टाउन और ग्रेटर नोएडा का परी चौक जैसे बड़े और प्रमुख स्थानों पर बसें रुकेंगी। ट्रैफिक के हिसाब से पूरी यात्रा में लगभग 2 से 3 घंटे का समय लगेगा। जो लोग रोजाना या खास किसी यात्रा के लिए एयरपोर्ट-शहर के बीच आवागमन करते हैं, उनके लिए यह सेवा बेहद लाभकारी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें