ट्रेन से सफर करना आसान होता है, लेकिन अचानक ट्रिप का प्लान बन जाए तो सबसे बड़ी परेशानी कन्फर्म टिकट मिलने की होती है। त्योहारों, छुट्टियों और शादी-ब्याह के सीजन में ट्रेनों में काफी भीड़ रहती है और टिकट जल्दी भर जाते हैं। ऐसे में कुछ लोग जल्दबाजी में बिना टिकट ही ट्रेन में बैठने का फैसला कर लेते हैं। लेकिन बिना टिकट सफर करने का यह तरीका बाद में महंगा पड़ सकता है। यदि ट्रेन में चेकिंग के दौरान टीटीई (TTE) ने पकड़ लिया, तो रेलवे के नियमों के अनुसार पैसेंजर को जुर्माने के साथ जर्नी का किराया भी देना पड़ सकता है। इसलिए यदि टिकट कन्फर्म नहीं हुआ है, तो रेलवे के वैलिड ऑप्शन अपनाए जा सकते हैं।
यदि किसी वजह से कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाया है, तो बिना टिकट ट्रेन में बैठना सही ऑप्शन नहीं है। रेलवे के नियमों के मुताबिक, बिना वैलिड टिकट ट्रैवल करते पकड़े जाने पर ₹500 तक का जुर्माने के साथ चढ़ने वाले स्टेशन से बोर्डिंग स्टेशन तक का किराया भी देना पड़ सकता है। कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है, इसलिए यह सोचकर ट्रेन में न चढ़ें कि रास्ते में टिकट बनवा लेंगे।
यदि जर्नी बहुत जरूरी है और कन्फर्म टिकट नहीं मिला है, तो स्टेशन पहुंचकर पहले सही तरीके से एंटर करें। ट्रेन में चढ़ने की जरूरत पड़े तो बिना देरी किए TTE से कांटेक्ट करें और अपनी सिचुएशन बताएं। नियमों में TTE अवेलेबिलिटी और लागू नियमों के हिसाब से आगे की जर्नी के लिए टिकट जारी कर सकता है।
3. प्लेटफॉर्म टिकट काफी नहीं
प्लेटफॉर्म टिकट लेने का मतलब यह नहीं है कि आपको ट्रेन में ट्रैवल करने की परमिशन मिल गई है। प्लेटफॉर्म टिकट केवल स्टेशन एरिया में एंट्री के लिए होता है। ट्रेन में सफर करने के लिए वैलिड ट्रैवल टिकट या रेलवे की परमिशन जरूरी है। इसलिए सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चुपचाप बैठ जाना परेशानी खड़ी कर सकता है।
यदि ट्रिप की प्लानिंग पहले से है तो टिकट समय रहते बुक करना सबसे अच्छा तरीका है। IRCTC या रेलवे काउंटर पर अवेलेबल टिकट, अलग-अलग क्लास और दूसरी ट्रेनों के ऑप्शन देख सकते हैं। आखिरी समय में कन्फर्म टिकट न मिले तो अल्टरनेटिव ट्रेन देखना बेहतर है। इससे बिना टिकट सफर करने से बचा जा सकता है।
यदि रेलवे कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है और ट्रैवल करना जरूरी है, तो जल्दबाजी में बिना टिकट ट्रेन में बैठने से बचें। रेलवे की सही जानकारी लें और जरूरत पड़ने पर TTE से बात करें। सबसे अच्छा यही है कि ट्रिप की बुकिंग पहले से कर लें, ताकि जुर्माने और बेवजह की परेशानी से बचा जा सके।