एडवेंचर लवर्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन, भारत की इन लोकेशन्स पर लें पैराग्लाइडिंग का मजा

पैराग्लाइडिंग एक ऐसी एडवेंचर एक्टिविटी है जिसे लाइफ में एक बार ट्राई करने का सपना हर किसी का होता है। इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग करने के लिए हिल स्टेशन से बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती।

अपडेटेड Jul 26, 2025 पर 11:30
Story continues below Advertisement
पैराग्लाइडिंग एक ऐसी एडवेंचर एक्टिविटी है जिसे लाइफ में एक बार ट्राई करने का सपना हर किसी का होता है। इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग करने के लिए हिल स्टेशन से बेहतर जगह और कोई नहीं हो सकती।

सभी के लिए लाइफ में हर एक अनुभव लेना काफी जरूरी होता है , पैराग्लाइडिंग भी उन्हीं अनुभवों में से एक है।

इसके साथ ही डाइविंग, बंजी जंपिंग जैसे कई ऐसे स्पोर्ट्स हैं, जो बीते कुछ सालों से काफी फेमस हुए हैं। इससे पहले लोग इन सभी एक्टिविटी को टीवी पर ही देखते थे।

भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां पैराग्लाइडिंग एक्टिविटी कराई जाती हैं। ज्यादातर ये एक्टिविटी इंडिया के हिल स्टेशनों पर करवाई जाती है।

अगर आप पैराग्लाइडिंग करने का प्लान कर रहें हैं और लाइफ में कुछ अलग करना चाहते हैं, तो आज हम आपको उन सुंदर जगहों के बारे में बताएंगे जहां पैराग्लाइडिंग कराई जाती है।

बीर बिलिंग, हिमाचल प्रदेश
बीर बिलिंग भारत के हिमाचल प्रदेश में है और ये जगह पैराग्लाइडिंग के लिए सबसे परफेक्ट मानी जाती है। आपको यहां कई पैराग्लाइडिंग ऑपरेटर्स मिल जाएंगे, जो छोटे, मीडियम और लॉन्ग फ्लाइंग सेशन करवाने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि यहां पर पैराग्लाइडिंग के लिए बीर टेक-ऑफ पॉइंट है और बिलिंग लैंडिंग साइट है। यहां पर पैराग्लाइडिंग के लिए अक्तूबर से लेकर जून का महीना सबसे अच्छा माना जाता है।

पंचगनी, महाराष्ट्र
इंडिया का ये पैराग्लाइडिंग पॉइंट काफी खूबसूरत है साथ ही ट्रेनिंग और फ्लाइंग दोनों के लिए परफेक्ट है। यहां पैराग्लाइडिंग करते हुए आपको सुंदर वादियां, हरियाली और सुंदर पहाड़ियां देखने को मिल जाएंगी। ये हिल स्टेशन समुद्र तल से लगभग 1200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, जो कि पैराग्लाइडिंग के लिए अच्छा स्पॉट माना जाता है। इसके साथ ही पंचगनी में पैराग्लाइडिंग फीस 1500 रुपए से शुरू है।

शिलांग, मेघालय
बता दें कि शिलांग 1400 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है, जो भारत के सबसे खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस में से एक है। यहां के शानदार नजारों के साथ आपका पैराग्लाइडिंग का मजा दोगुना हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक यहां 700 मीटर तक की ऊंचाई तक पैराग्लाइडिंग की जाती है। शिलांग में पैराग्लाइडिंग करने का सबसे अच्छा समय गर्मियों का मौसम माना जाता है।

गंगटोक, सिक्किम
सिक्किम के नॉर्थ-ईस्टर्न में स्थित गंगटोक शहर भारत का लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेस माना जाता है। इस शहर में घूमने के लिए काफी जगहे हैं। साथ ही यहां पैराग्लाइडिंग कई लोगों को अट्रैक्ट करती है। गंगटोक में पैराग्लाइडिंग फीस लगभग 1800 रुपए से शुरू है।

आप जब भी छुट्टियों का प्लान कर रहे हो तो इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें और यहां पैराग्लाइडिंग का मजा लें ।

Story continues below Advertisement