Get App

Travel Plan: गर्मी की छुट्टियों में बना रहे हिल स्टेशन घूमने का प्लान, इन जगहों पर आपको मिलेगा सुकून

Travel Plan: गर्मी की छुट्टियों में हर किसी का ठंडी और शांत जगहों पर घूमने का मन करता है। रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर खुद को तरोताजा करने का यह अच्छा मौका होता है। भारत में कई ऐसी सुंदर जगहें हैं, जहां पर आप गर्मी से राहत पा सकते हैं और छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में

MoneyControl News
अपडेटेड May 11, 2025 पर 16:37
Travel Plan: गर्मी की छुट्टियों में बना रहे हिल स्टेशन घूमने का प्लान, इन जगहों पर आपको मिलेगा सुकून

दार्जिलिंग: दार्जिलिंग हिमालय की गोद में बसा एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो चाय बागानों और कंचनजंगा के नजारों के लिए फेमस है। यहां की ठंडी हवा, टॉय ट्रेन की सैर और यहां की खूबसूरती इसे गर्मियों में घूमने के लिए खास बनाते हैं। (Photo Credit: Canva)

कसोल: हिमाचल प्रदेश का कसोल एक शांत और खूबसूरत जगह है, जो ट्रेकिंग करने वालों के बीच काफी पसंदीदा है। यहां के खूबसूरत नजारे और खीरगंगा, तोश जैसे ट्रेकिंग स्पॉट मिलते हैं। तारों के नीचे कैंपिंग में बैठकर समय बिताना यहां का खास अनुभव है। गर्मियों में घूमने के लिए यह एक बढ़िया जगह है। (Photo Credit: Canva)

शिमला: शिमला को उसकी खूबसूरत वादियों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। यह बच्चों और परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां आप ट्रेकिंग, आइस स्केटिंग और टॉय ट्रेन की सवारी का आनंद ले सकते हैं। (Photo Credit: Canva)

ऊटी: तमिलनाडु की नीलगिरी पहाड़ियों में बसा ऊटी अपनी ठंडी हवा, खूबसूरत चाय बागानों और शांत झीलों के लिए मशहूर है। यहां बोटेनिकल गार्डन, ऊटी लेक और पहाड़ी ट्रेन की सवारी जैसी चीजें देखने को मिलती हैं। (Photo Credit: Canva)

मसूरी : उत्तराखंड के मसूरी को 'पहाड़ों की रानी' भी कहा जाता है। ये हिल स्टेशन अपनी खूबसूरत वादियों और शांत माहौल के लिए काफी फेमस है। यहां की हरियाली और प्राकृतिक नजारे दिल को बहुत सुकून देते हैं। (Photo Credit: Canva)

मैकलॉडगंज: हिमाचल प्रदेश का मैकलॉडगंज तिब्बती संस्कृति से भरी एक शांत और खूबसूरत जगह है। यहां बौद्ध मठ, त्रिउंड ट्रेक और घने जंगलों के बीच घूमने के कई मौके मिलते हैं। अगर आप शांति या एडवेंचर की तलाश में हैं, तो मैकलॉडगंज गर्मियों में घूमने के लिए बेहतरीन जगह है। (Photo Credit: Canva)

खज्जियार: डलहौजी से करीब 24 किलोमीटर दूर खज्जियार एक खूबसूरत जगह है, जो हरे-भरे मैदानों और बीच में बनी झील के लिए मशहूर है। (Photo Credit: Canva)

औली: औली सर्दियों में स्कीइंग के लिए जाना जाता है, लेकिन गर्मियों में भी इसकी खूबसूरती कम नहीं होती। हरे मैदान, केबल कार की सवारी और बर्फ से ढकी पहाड़ियां काफी सुंदर लगती हैं। भीड़ कम होने की वजह से यहां शांति से समय बिताया जा सकता है। (Photo Credit: Canva)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें