Get App

देश के कोने-कोने घूम लीजिए, लेकिन भारत के सबसे खास नजारे मिलेंगे सिर्फ इस छोर पर!

भारत में कई बड़े शहरों और मशहूर टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। देश के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम के आखिरी हिस्सों में भी कई ऐसी जगहें हैं, जो अपनी अनोखी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। बर्फ से ढके पहाड़, नीला समुद्र, घने जंगल की खूबसूरत घाटियां आपका इंतजार कर रही हैं। इस मानसून या छुट्टियों में किसी नई और कम भीड़ वाली जगह पर घूमने का प्लान बनाने के लिए भारत के आखिरी छोर पर बसे डेस्टिनेशन को अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें। यहां की ट्रिप शानदार एक्सपीरियंस देगी।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 04, 2026 पर 9:24 AM
देश के कोने-कोने घूम लीजिए, लेकिन भारत के सबसे खास नजारे मिलेंगे सिर्फ इस छोर पर!

भारत में घूमने के लिए सिर्फ मशहूर जगहें ही नहीं हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में कई ऐसी खूबसूरत जगहें भी हैं, जहां बहुत कम लोग पहुंच पाते हैं। यहां आपको शांत माहौल, शानदार नजारे और कुछ नया देखने का मौका मिलेगा। अगर इस बार छुट्टियों में किसी अलग जगह जाने का प्लान बना रहे हैं, तो ये डेस्टिनेशन आपकी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

धनुषकोडी, तमिलनाडु (Dhanushkodi, Tamil Nadu)

धनुषकोडी भारत के दक्षिण-पूर्व में एक शानदार जगह है। यह वहीं है, जहां बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर एक-दूसरे से मिलते हैं। साल 1964 में आए एक भयानक चक्रवात ने इस पूरे शहर को खत्म कर दिया था। इसके बाद यहां रहने वाले लोग दूसरी जगह चले गए और आज यह लगभग वीरान है। यहां टूटे हुए रेलवे स्टेशन, चर्च और पुराने मकानों के टुकड़े आज भी देखे जा सकते हैं। समुद्र के बीच बनी सड़क और चारों तरफ का नजारा बेहतरीन है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें