विदेश घूमने का प्लान बनाते समय सबसे बड़ी चिंता अक्सर बजट की होती है। फ्लाइट टिकट, होटल, खाना और घूमने-फिरने का खर्च मिलाकर ट्रिप के लिए अच्छी खासी रकम चाहिए होती है। ऐसे में आखिरी समय पर पूरा पैसा जुटाने के बजाय पहले से छोटी-छोटी सेविंग करना ज्यादा आसान हो सकता है। ऐसे में यदि ट्रिप का फंड पहले से तैयार किया जाए, तो सफर का सपना बजट की चिंता के बिना पूरा करना आसान हो सकता है। इसके लिए आप यहां दिए गए कुछ Travel SIP के तरीके अपना सकते हैं।
आप हर महीने ₹3,000 की SIP करते हैं, तो 8% रिटर्न के अनुमान पर एक साल में करीब ₹38,000 का फंड तैयार हो सकता है। इस बजट को आप छोटी इंटरनेशनल ट्रिप के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। थाईलैंड और वियतनाम जैसी जगहों पर बजट ट्रिप का प्लान बनाया जा सकता है।
हर महीने ₹5,000 की SIP करने पर 8% रिटर्न के अनुमान से साल भर में करीब ₹63,000 का फंड बन सकता है। यह रकम थोड़ी बेहतर इंटरनेशनल ट्रिप के लिए काम आ सकती है। इस बजट के साथ बाली, सिंगापुर या मलेशिया जैसी डेस्टिनेशन के लिए ट्रैवल प्लान बनाया जा सकता है।
आप हर महीने ₹10,000 SIP में लगाते हैं, तो 8% रिटर्न के अनुमान पर एक साल में करीब ₹1.25 लाख का फंड तैयार हो सकता है। इस रकम से यूरोप, जापान या ऑस्ट्रेलिया जैसी महंगी इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के लिए ट्रिप का बजट बनाया जा सकता है। इन जगहों पर फ्लाइट और होटल का खर्च ज्यादा हो सकता है, इसलिए केवल SIP से मिले फंड के बजाय जरूरत के हिसाब से एक्स्ट्रा सेविंग भी करनी पड़ सकती है।
ट्रैवल के लिए बचाया गया पैसा कम या फिक्स टाइमलाइन गोल के लिए होता है। इसलिए यदि आपको एक-दो साल के अंदर ट्रिप पर जाना है, तो Long Term Equity Fund में पूरा पैसा लगाना सही ऑप्शन नहीं हो सकता। शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव की वजह से जरूरत के समय आपके फंड की वैल्यू कम हो सकती है।
लिक्विड फंड, आर्बिट्राज फंड या RD
ट्रैवल के लिए बचाए गए पैसे को ऐसे ऑप्शन में रखना बेहतर हो सकता है, जहां जरूरत पड़ने पर पैसा आसानी से मिल सके। इसके लिए लिक्विड फंड या आर्बिट्राज फंड जैसे ऑप्शन सोच सकते है। इनमें पैसा लंबे समय के लिए लॉक करने की जरूरत नहीं होती, लेकिन इन्हें पूरी तरह रिस्क फ्री नहीं माना जाता। इसमें हर महीने एक तय रकम बैंक में जमा करनी होती है और उस पर इंटरेस्ट मिलता है। इससे ट्रैवल के लिए अलग फंड तैयार होता रहता है और आप अपनी ट्रिप की तारीख के हिसाब से RD की अवधि तय कर सकते हैं।
SIP में इन्वेस्टमेंट से पहले रखें ये सावधानियां
ट्रैवल फंड और एक्स्ट्रा सेविंग रखें
ट्रिप के लिए जमा किए गए पैसे को रोज के खर्च में इस्तेमाल करने से बचें। इसके लिए अलग बैंक अकाउंट या अपनी सुविधा के हिसाब से कोई सेविंग ऑप्शन रखा जा सकता है। साथ ही, सिर्फ टिकट और होटल के खर्च को ध्यान में रखकर सेविंग न करें। फ्लाइट का किराया बढ़ने, होटल महंगा होने, लोकल ट्रांसपोर्ट या खाने पर ज्यादा खर्च होने जैसी स्थिति के लिए कुछ एक्स्ट्रा रकम भी बचाकर रखें। इससे अचानक आने वाले खर्चों के लिए आपका ट्रैवल बजट कम नहीं होगा।
ट्रिप से पहले बजट डिसाइड और चेक करें
इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान बनाने से पहले फ्लाइट टिकट, होटल, खाना, लोकल ट्रांसपोर्ट, घूमने-फिरने, शॉपिंग और दूसरी छोटी जरूरतों को ध्यान में रखकर पूरा बजट तय कर लें। ट्रिप का समय नजदीक आने पर एक बार अपने ट्रैवल फंड और अनुमानित खर्च का पूरा हिसाब जरूर देख लें। इससे पता चल जाएगा कि टिकट, होटल और बाकी जरूरी खर्चों के लिए पर्याप्त पैसा जमा हुआ है या नहीं। यदि बजट कम पड़ रहा है तो समय रहते होटल, ट्रांसपोर्ट या दूसरी चीजों में बदलाव किया जा सकता है।
ध्यान दें: SIP म्यूचुअल फंड में रेगुलर इन्वेस्टमेंट के लिए इस्तेमाल होने वाला तरीका है। हर महीने पैसे अलग रखने को यहां आसान भाषा में Travel SIP कहा गया है। इन्वेस्टमेंट से जुड़ा कोई ऑप्शन चुनते समय उसके रिस्क, रिटर्न और टर्म्स और कंडीशन को जरूर समझें।