Credit Cards

भीड़-भाड़ से दूर कहीं घूमने का बना रहे हैं प्लान, ये देश है आपके लिए बेस्ट

अगर आप भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरी छुट्टी बिताना चाहते हैं, तो दुनिया के ये छोटे-छोटे देश बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। भारत के किसी छोटे राज्य या कस्बे जितने आकार वाले ये देश अपनी खूबसूरती, इतिहास और अनोखे एक्सपीरिएंस के साथ शांति से समय बिताने का मौका देते हैं

अपडेटेड Sep 27, 2025 पर 10:34 PM
Story continues below Advertisement
जानें कौन-कौन से देश इसमें हैं शामिल (Photo: Canva)

अगर आप देश के बाहर कही कम भीड़भाड़ वाली जगहों पर घूमना चाहते हैं, तो आप इन देशों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। आप दुनिया के इन छोटे-छोटे देशों में घूमने का प्लान बना सकते हैं। इन देशों में जाकर आपको नेचर का अलग ही एक्सपीरिएंस मिलता है। भारत के किसी छोटे राज्य या कस्बे जितने आकार वाले ये देश इतिहास, प्राकृतिक खूबसूरती और सुकूनभरी छुट्टी के लिए ढेरों एक्सपीरिएंस देते हैं। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में

वेटिकन सिटी

वेटिकन सिटी दुनिया का सबसे छोटा देश है, जिसका आकार सिर्फ 0.44 वर्ग किलोमीटर है। ये रोम के बीचों-बीच बसा एक स्वतंत्र राज्य है और रोमन कैथोलिक चर्च का धार्मिक व प्रशासनिक केंद्र माना जाता है। यहां लगभग 800 लोग रहते हैं। यहां की सिस्टिन चैपल की फेमस छत, वेटिकन म्यूजियम और सेंट पीटर बेसिलिका काफी फेमस जगह है।


मार्शल आईलैंड

मार्शल आईलैंड मध्य प्रशांत महासागर में बसा एक छोटा देश है, जिसका आकार सिर्फ 181 वर्ग किलोमीटर है। यहां पर करीब 42,000 लोग रहते हैं, जिनमें अधिकांश राजधानी माजुरो में बसे हुए हैं। यहां के साफ-सुथरे समुद्र बीच, कलरफुल कोरल रीफ और जहाजों के मलबे में ड्रॉइविंग करना काफी फेमस है।

मोनाको

मोनाको पश्चिमी यूरोप का एक छोटा सा देश है, जिसका क्षेत्रफल मात्र दो वर्ग किलोमीटर है। यह फ्रांस और भूमध्य सागर के बीच बसा ये देश अपने खूबसूरती और शाही लाइफस्टाइल के लिए फेमस है। यहां पर आप प्रिंस पैलेस, ऐतिहासिक मोनाको-विले, समुद्र किनारे बने शानदार बगीचे और नीले समुद्र पर घूम सकते हैं।

नीयू

नीयू दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक छोटा कोरल आईलैंड है, जिसे प्यार से "द रॉक" भी कहा जाता है। इसका क्षेत्रफल 260 वर्ग किलोमीटर है और यहां करीब 1400 लोग रहते हैं। समुद्र तल से ऊंचा होने के कारण यह द्वीप अन्य आईलैंड से अलग दिखाई देता है। नीयू न्यूजीलैंड से लगभग 2400 मील उत्तर-पूर्व और टोंगा के पास बसा हुआ है।

माल्टा

माल्टा यूरोप का एक छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत देश है, जिसका क्षेत्रफल 316 वर्ग किलोमीटर है। इसकी राजधानी वैलेटा अपनी ऐतिहासिक धरोहर के लिए जानी जाती है। यहां पर आप प्राचीन चर्च, किले, चूना पत्थर की ऊंची चट्टानें, फिरोजा खाड़ियां और पुरानी गलियों में घूम सकते हैं।

तुवालु

तुवालु, हवाई और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्थित 26 वर्ग किलोमीटर में फैला एक छोटा आईलैंड देश है। नौ द्वीपों से बना यह राष्ट्र दुनिया के सबसे छोटे और सबसे निचले देशों में गिना जाता है, जिसकी आबादी 11,000 से भी कम है। यहां का नीला-हरा समुद्र, स्थानीय संस्कृति, पारंपरिक नृत्य और सादगी से भरा जीवन इसकी खास पहचान हैं।

नाउरू

नाउरू दुनिया का तीसरा सबसे छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल सिर्फ 21 वर्ग किलोमीटर है। नाउरू में लगभग 10,000 लोग रहते हैं। ये छोटा सा आईलैंड अपने सुंदर समुद्र तटों, कोरल रीफ और शांत गांवों के लिए जाना जाता है। रात के समय चमकता आसमान और प्रशांत महासागर का नजारा इसे और भी खास बना देता है।

लिकटेंस्टीन

स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया के बीच आल्प्स की खूबसूरत वादियों में लिकटेंस्टीन यूरोप का एक छोटा सा देश है। 160 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल वाले इस देश की आबादी करीब 39,000 है। यहां वाडुज किला, राइन घाटी का नजारा, अल्पाइन ट्रेकिंग और शांत ग्रामीण जीवन टूरिस्ट को खास एक्सपीरिएंस देते हैं।

सेंट किट्स और नेविस

सेंट किट्स और नेविस कैरिबियन का एक खूबसूरत आईलैंड देश है, जिसका क्षेत्रफल 261 वर्ग किलोमीटर है। ये जगह ज्वालामुखी पहाड़ों, हरे-भरे जंगलों, पुराने किलों और शांत समुद्र तटों के लिए मशहूर है। यहां नेविस के रेनफॉरेस्ट, कलरफुल कोरल रीफ, तटीय रिसॉर्ट और ब्रिमस्टोन हिल किले से दिखने वाला सनसेट टूरिस्टों को खास एक्सपीरिएंस कराते हैं।

कुक

कुक आईलैंड दक्षिण प्रशांत महासागर के पोलिनेशियाई ट्रायंगल के बीच स्थित एक छोटा देश है, जिसका क्षेत्रफल 236 वर्ग किलोमीटर है। ये देश 15 द्वीपों से मिलकर बना है। करीब 15,000 की आबादी वाला यह द्वीपीय देश अपनी खूबसूरत प्रकृति और शांत जीवनशैली के लिए जाना जाता है।

Safest countries at night: रात में अकेले घूमने के लिए दुनिया के शीर्ष 10 सबसे सुरक्षित देश, रैंकिंग के हिसाब से देखें

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।