Get App

Travel Tips: मानसून में फैमिली के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान, इन जरूरी सामानों के बिना ना करें ट्रैवल

मानसून के मौसम में घूमना काफी सुकून देने वाला होता है। ठंडी हवा और हरियाली सफर को खास बनाते हैं, लेकिन बारिश के मौसम में कुछ बातों को ध्यान रखना बहुत जरूरी है। इस मौसम में रास्ते फिसल सकते हैं और देरी या तबीयत बिगड़ने जैसी दिक्कतें आ सकती हैं। आइए जानते हैं बारिश के मौसम में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 25, 2025 पर 22:14
Travel Tips: मानसून में फैमिली के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान, इन जरूरी सामानों के बिना ना करें ट्रैवल

अगर आप पहले से सही प्लानिंग करें और जरूरी चीजें साथ रखें, तो मानसून में भी आरामदायक और सेफ जर्नी का पूरा मजा लिया जा सकता है।(Photo: Canva)

सफर पर निकलने से पहले मौसम की जानकारी जरूर ले लें। तेज बारिश से सड़क बंद हो सकती हैं या फ्लाइट में देरी हो सकती है। इसके लिए भरोसेमंद ऐप या वेबसाइट से अपडेट लेते रहें। (Photo: Canva)

मानसून में बीमारियों से बचने के लिए साफ पानी पिएं और स्ट्रीट फूड से दूरी बनाकर रखें। हैंड सैनिटाइजर, मच्छर भगाने की क्रीम, जरूरी दवाएं और वेट वाइप्स साथ रखें। (Photo: Canva)

मानसून में सफर करते समय रेनकोट, छाता, वाटरप्रूफ बैग और जल्दी सूखने वाले कपड़े रखें। जरूरी चीजें जैसे फोन और डाक्युमेंट्स को जिप-लॉक बैग में रखें ताकि वे भीगें नहीं। एक्स्ट्रा तौलिया, रेन शेल्टर और वाटरप्रूफ जूते भी साथ रखें। (Photo: Canva)

अगर आप मानसून में सड़क यात्रा कर रहे हैं तो गाड़ी चलाने से पहले टायर, ब्रेक, लाइट और वाइपर की जांच जरूर कर लें। फिसलन भरी या पहाड़ी सड़कों पर धीरे चलाएं। कार में टॉर्च, फर्स्ट एड किट और जम्पर केबल रखना न भूलें।(Photo: Canva)

मानसून में होटल चुनते समय ध्यान रखें कि वह सुरक्षित जगह पर हो और पानी भरने की दिक्कत न हो। ऑनलाइन रिव्यू जरूर पढ़ें और पहाड़ी इलाकों में ढलान पर बने होटलों से बचें। कुछ होटल छाते और रेनकोट भी उपलब्ध कराते हैं, जो मददगार हो सकते हैं।(Photo: Canva)

बारिश के मौसम में सफर करते समय देरी की संभावना रहती है, इसलिए अपनी योजना में थोड़ा अतिरिक्त समय जरूर जोड़ें। अगर रास्ते में रुकना पड़े तो बच्चों का ध्यान बांटने के लिए गेम, किताबें या पहले से डाउनलोड की गई फिल्में काम आ सकती हैं। (Photo: Canva)

यात्रा से पहले अपनी योजना किसी भरोसेमंद व्यक्ति को बताएं और जरूरी नंबर सेव कर लें। फोन चार्ज रखें, पावर बैंक साथ लें और मौसम-ट्रैफिक की जानकारी लेते रहें।(Photo: Canva)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें