Credit Cards

Europe Trip: यूरोप घूमने के लिए अब शेनजेन वीजा की नहीं पड़ेगी जरूरत, भारतीयों को इस देश ने दी गुड न्यूज

Georgia: जॉर्जिया एक ऐसा देश है जो यूरोप और एशिया के बीच बसा हुआ है, लेकिन इसे अक्सर यूरोपीय देश माना जाता है। ये देश अपनी खूबसूरत वादियों, समृद्ध संस्कृति और बजट में घूमने वाले ऑप्शनों के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है

अपडेटेड Jul 27, 2025 पर 11:10 PM
Story continues below Advertisement
भारतीय टूरिस्ट अब जॉर्जिया का वीजा तीन आसान स्टेप्स में पा सकते हैं (Photo: Canva)

Georgia Trip: अगर आप यूरोप घूमने का प्लान बना रहे हैं और आपको वीजा लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो ये खबर आपके लिए है। अगर आप बिना शेनजेन वीजा की झंझट के यूरोप में छुट्टी का एक्सपीरिएंस लेना चाहते हैं, तो जॉर्जिया आपके लिए एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। जॉर्जिया ने भारतीय टूरिस्टों के लिए एक बड़ी सुविधा शुरू की है। अब ये देश भारतीय पासपोर्ट रखने वालों को आसान एंट्री की सुविधा दे रहा है। अब अगर किसी भारतीय के पास अमेरिका, यूके, शेंगेन देश या जापान का वैध वीजा या रेजिडेंस परमिट है तो वह बिना अलग से वीजा लिए जॉर्जिया घूम सकता है।

इस नई व्यवस्था से भारतीय पर्यटकों को वीजा की झंझट से राहत मिलेगी और जॉर्जिया को भारत से और ज्यादा सैलानी आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

क्या-क्या चाहिए डाक्युमेंट्स


जिन भारतीय नागरिकों के पास अमेरिका, यूके, शेंगेन या जापान का वीजा नहीं है, वे फिर भी जॉर्जिया घूमने जा सकते हैं। ऐसे लोग देश की वीजा एप्लिकेशन सिस्टम के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें पासपोर्ट साइज फोटो, पासपोर्ट की स्कैन कॉपी, आधार और पैन कार्ड, आधार से जुड़ाकॉन्टेक्ट नंबर, बैंक स्टेटमेंट, पिछले तीन साल का आयकर रिटर्न और नौकरी से जुड़ा कोई डाक्युमेंट जैसे सैलरी स्लिप या कंपनी आईडी देना होगा। सरकार का कहना है कि इस प्रक्रिया को तेज और भरोसेमंद बनाने की कोशिश की जा रही है।

आधिकारिक प्लेटफॉर्म से करें आवेदन

भारतीय टूरिस्ट अब जॉर्जिया का वीजा तीन आसान स्टेप्स में पा सकते हैं- सरकारी ई-वीजा पोर्टल पर जाएं, एप्लिकेशन भरें, शुल्क जमा करें और वीजा प्राप्त करें। त्बिलिसी के अधिकारियों के मुताबिक, वीजा से जुड़ी किसी भी जानकारी और एप्लिकेशन के लिए सिर्फ सरकारी वेबसाइट या आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल करें।

टूरिस्टों के बीच लोकप्रिय है जॉर्जिया

जॉर्जिया एक ऐसा देश है जो यूरोप और एशिया के बीच बसा हुआ है, लेकिन इसे अक्सर यूरोपीय देश माना जाता है। ये देश अपनी खूबसूरत वादियों, समृद्ध संस्कृति और बजट में घूमने वाले ऑप्शनों के कारण तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ये सुविधा जॉर्जिया को और भी अधिक टूरिस्ट-फ्रेंडली बनाने की एक पहल है। बर्फ से ढके पहाड़, प्राचीन चर्च, प्रसिद्ध वाइन क्षेत्र और रंग-बिरंगी राजधानी त्बिलिसी जैसे अटैक्टिव जगह के चलते यह देश भारतीय पर्यटकों के लिए एक आसान और खास यूरोपीय टूरिस्ट डेस्टिनेशन यूरोपीय बनता जा रहा है।

South Korea: सिर्फ इतने पैसों में ही घूमे पूरा साउथ कोरिया! जान लें कितना लगेगा बजट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।