सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग घूमने के लिए पहाड़ों पर जाते हैं। वहीं सर्दियों के मौसम में पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की बात ही अलग होती है। सर्दियों के मौसम में दार्जिलिंग की शांति लोगों को काफी पसंद आती है। यहां पर आपको कम भीड़, साफ आसमान और सुकून सबकुछ मिलता है। यहां समय तेज नहीं दौड़ता बल्कि पहाड़, चाय और ठंडा मौसम अपनी रफ्तार से चलते हैं। सर्दियों में दार्जिलिंग की असली खूबसूरती दिखती है। पतझड़ के बाद पर्यटकों की भीड़ कम हो जाती है, जिससे घूमना आसान और शांत हो जाता है। साफ दिनों में कंचनजंगा के शानदार नजारे दिखते हैं।
