दूसरी पारी पहाड़ों के संग, पीसफुल इंडिया की तलाश रिटायरमेन्ट के लिए बेस्ट 7 ठिकाने!
रिटायरमेंट के लिए भारत के कई शहर पॉपुलर और शांत ऑप्शन हैं। ये शहर अच्छे मौसम, हेल्थकेयर सर्विसेज, कम स्ट्रेस वाली लाइफ स्टाइल और असेफ एनवायरनमेंट के लिए जाने जाते हैं। एक अकेला व्यक्ति अपनी जरूरतों और लाइफस्टाइल के अनुसार कम खर्च में भी यहां आराम से रह सकता है, जो इन ज्यादातर जगहों पर कम्फर्टेबल लाइफ है। कम खर्च और अच्छी एमेनिटीज के बैलेंस के लिए भी ये सिटीज अच्छे ऑप्शन माने जाते हैं।
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 1:01 PM
रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी इच्छा आमतौर पर यही होती है कि लाइफ पीसफुल, सेफ और स्ट्रेस-फ्री हो। लेकिन सही सिटी चुनना आसान नहीं होता, क्योंकि केवल कम खर्च वाला शहर ही अच्छा रिटायरमेंट डेस्टिनेशन नहीं बन जाता। आपको ऐसे स्थान की जरूरत होती है जहां हेल्थकेयर फैसिलिटीज अच्छी हों, मौसम आरामदायक हो, पॉल्यूशन कम हो, डेली एमेनिटीज आसानी से अवेलेबल हों और सोशल लाइफ भी बैलेंस हो। भारत में कुछ शहर ऐसे हैं जो इन सभी क्राइटेरिया पर काफी हद तक खरे उतरते हैं:
मैसूर, कर्नाटक
सबसे पहले बात करें मैसूर की। इसे भारत के सबसे शांत और ऑर्गनाइज़्ड सिटीज में गिना जाता है। यहां की सड़कें अपेक्षाकृत कम भीड़भाड़ वाली हैं, पॉल्यूशन कम है और मौसम भी सालभर काफी सुखद रहता है। रिटायरमेंट के बाद जो लोग बड़े शहरों की भागदौड़ से दूर रहना चाहते हैं लेकिन मॉडर्न एमेनिटीज से समझौता नहीं करना चाहते, उनके लिए मैसूर एक शानदार ऑप्शन है। यहां एक व्यक्ति लगभग ₹20,000 से ₹35,000 प्रति माह में कम्फर्टेबल लाइफ जी सकता है। रेंट भी कम है और हेल्थकेयर सर्विसेज भी अच्छी अवेलेबल हैं। यही कारण है कि साउथ इंडिया में रिटायर होने वाले लोगों की पहली पसंदों में मैसूर का नाम अक्सर आता है।
कोयंबटूर, तमिलनाडु
दूसरा बेहतरीन ऑप्शन कोयंबटूर है। यह शहर अपने शांत वातावरण, साफ-सफाई और आउटस्टैंडिंग हॉस्पिटल के लिए पॉपुलर है। बढ़ती उम्र में अच्छी हेल्थकेयर सर्विसेज सबसे इम्पोर्टेंट जरूरतों में से एक बन जाती हैं, और कोयंबटूर इस मामले में काफी मजबूत माना जाता है। यहां का मौसम भी बैलेंस रहता है। यदि आप एक ऐसे शहर की तलाश में हैं जहां हेल्थकेयर सर्विसेज हाई लेवल की हों और लाइफ की स्पीड बहुत तेज न हो, तो कोयंबटूर एक आइडियल ऑप्शन हो सकता है। एक अकेला व्यक्ति यहां लगभग ₹45,000 से ₹50,000 प्रति माह में आराम से रह सकता है।
देहरादून, उत्तराखंड
अगर आपको पहाड़ों का वातावरण पसंद है, तो देहरादून रिटायरमेंट के लिए बेहतरीन जगहों में से एक है। हिमालय की तलहटी में स्थित यह शहर नेचुरल ब्यूटी, साफ़ हवा और शांत लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है। सुबह की सैर, हरियाली और कम स्ट्रेस वाला माहौल यहां के मेन अट्रैक्शन हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों में यहां पॉपुलेशन और ट्रैफिक बढ़ा है, फिर भी यह कई बड़े महानगरों से कहीं ज्यादा शांत है। एक व्यक्ति को यहां कम्फर्टेबल लाइफ के लिए लगभग ₹25,000 से ₹45,000 प्रति माह की जरुरत पड़ सकती है।
पुडुचेरी, तमिलनाडु
समुद्र के किनारे शांत जीवन बिताने का सपना देखने वालों के लिए पुडुचेरी एक शानदार ऑप्शन है। फ्रेंच प्रभाव वाली आर्किटेक्टर, शांत समुद्र तट, कम स्ट्रेस वाला वातावरण और धीमी लाइफस्टाइल इसे रिटायरमेंट के लिए स्पेशल बनाती है। यहां आप सुबह समुद्र किनारे टहल सकते हैं और शांत लाइफ का आनंद ले सकते हैं। रहने और खाने का खर्च भी बहुत ज्यादा नहीं है। एक व्यक्ति लगभग ₹35,000 से ₹60,000 प्रति माह में आरामदायक जीवन जी सकता है।
चंडीगढ़, पंजाब
यदि आप मॉडर्न एमेनिटीज, साफ-सुथरे वातावरण और बेहतर शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को प्रायोरिटी देते हैं, तो चंडीगढ़ पर विचार किया जा सकता है। यह भारत के सबसे वेल-प्लांड सिटीज में से एक है। चौड़ी सड़कें, हरे-भरे पार्क, अच्छी हेल्थकेयर और अपेक्षाकृत सेफ एनवायरनमेंट इसे सीनियर सिटिज़न के लिए अट्रैक्टिव बनाते हैं। हालांकि यहां का खर्च दूसरे शहरों से थोड़ा ज्यादा हो सकता है। एक व्यक्ति को कम्फर्टेबल लाइफ के लिए लगभग ₹30,000 से ₹50,000 प्रति माह की जरूरत हो सकती है।
भुवनेश्वर, ओडिशा
समुद्र, कम्फर्टेबल लाइफस्टाइल और अपेक्षाकृत स्वतंत्र माहौल पसंद करने वालों के लिए भुवनेश्वर भी एक पॉपुलर ऑप्शन है। भुवनेश्वर सिर्फ टूरिस्ट डेस्टिनेशन नहीं है; यहां बड़ी संख्या में रिटायर्ड भारतीय और फॉरेनर भी रहते हैं। समुद्र तटों के पास रहने, शांत जीवन और बेहतर लाइफ क्वालिटी के कारण यह काफी आकर्षक माना जाता है। हालांकि पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन में किराया और अन्य खर्च ज्यादा हो सकते हैं। एक व्यक्ति को यहां कम्फर्टेबल लाइफस्टाइल के लिए लगभग ₹35,000 से ₹40,000 प्रति माह की जरूरल पड़ सकती है।
इंदौर, मध्य प्रदेश
मध्य भारत में रहने वालों के लिए इंदौर एक बेहद प्रैक्टिकल और बैलेंस ऑप्शन है। यह शहर लगातार अपनी सफाई, बेहतर सिविस एमेनिटीज और कम लिविंग ऑफ़ कॉस्ट के लिए पॉपुलर रहा है। यहां बड़े महानगरों जैसी सर्विसेज तो मिलती हैं, लेकिन खर्च कम रहता है। अच्छे हॉस्पिटल, बेहतर सड़कें और डेवेलोप मार्केट इसे रिटायरमेंट के लिए परफेक्ट बनाते हैं। एक व्यक्ति यहां लगभग ₹20,000 से ₹38,000 प्रति माह में कम्फर्टेबल लाइफ जी सकता है।
सामान्य तौर पर, आज के समय में भारत में एक अकेला रिटायर्ड व्यक्ति कम इनकम पर सम्मानजनक और आरामदायक जीवन जी सकता है। यदि इनकम ₹50,000 से ₹70,000 प्रति माह के बीच है, तो ज्यादातर रिटायरमेंट शहरों में बिना किसी फाइनेंसियल स्ट्रेन के बेहतर लाइफस्टाइल बनाए रखना संभव है।