Get App

दूसरी पारी पहाड़ों के संग, पीसफुल इंडिया की तलाश रिटायरमेन्ट के लिए बेस्ट 7 ठिकाने!

रिटायरमेंट के लिए भारत के कई शहर पॉपुलर और शांत ऑप्शन हैं। ये शहर अच्छे मौसम, हेल्थकेयर सर्विसेज, कम स्ट्रेस वाली लाइफ स्टाइल और असेफ एनवायरनमेंट के लिए जाने जाते हैं। एक अकेला व्यक्ति अपनी जरूरतों और लाइफस्टाइल के अनुसार कम खर्च में भी यहां आराम से रह सकता है, जो इन ज्यादातर जगहों पर कम्फर्टेबल लाइफ है। कम खर्च और अच्छी एमेनिटीज के बैलेंस के लिए भी ये सिटीज अच्छे ऑप्शन माने जाते हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 11, 2026 पर 1:01 PM
दूसरी पारी पहाड़ों के संग, पीसफुल इंडिया की तलाश रिटायरमेन्ट के लिए बेस्ट 7 ठिकाने!

रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी इच्छा आमतौर पर यही होती है कि लाइफ पीसफुल, सेफ और स्ट्रेस-फ्री हो। लेकिन सही सिटी चुनना आसान नहीं होता, क्योंकि केवल कम खर्च वाला शहर ही अच्छा रिटायरमेंट डेस्टिनेशन नहीं बन जाता। आपको ऐसे स्थान की जरूरत होती है जहां हेल्थकेयर फैसिलिटीज अच्छी हों, मौसम आरामदायक हो, पॉल्यूशन कम हो, डेली एमेनिटीज आसानी से अवेलेबल हों और सोशल लाइफ भी बैलेंस हो। भारत में कुछ शहर ऐसे हैं जो इन सभी क्राइटेरिया पर काफी हद तक खरे उतरते हैं:

मैसूर, कर्नाटक

सबसे पहले बात करें मैसूर की। इसे भारत के सबसे शांत और ऑर्गनाइज़्ड सिटीज में गिना जाता है। यहां की सड़कें अपेक्षाकृत कम भीड़भाड़ वाली हैं, पॉल्यूशन कम है और मौसम भी सालभर काफी सुखद रहता है। रिटायरमेंट के बाद जो लोग बड़े शहरों की भागदौड़ से दूर रहना चाहते हैं लेकिन मॉडर्न एमेनिटीज से समझौता नहीं करना चाहते, उनके लिए मैसूर एक शानदार ऑप्शन है। यहां एक व्यक्ति लगभग ₹20,000 से ₹35,000 प्रति माह में कम्फर्टेबल लाइफ जी सकता है। रेंट भी कम है और हेल्थकेयर सर्विसेज भी अच्छी अवेलेबल हैं। यही कारण है कि साउथ इंडिया में रिटायर होने वाले लोगों की पहली पसंदों में मैसूर का नाम अक्सर आता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें