इन 7 देशों की यात्रा करने से बचें भारतीय, जानें क्यों जारी हुई ये एडवाइजरी और कौन-कौन से देश शामिल

थाईलैंड-कंबोडिया के बीच संघर्ष के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों के लिए यात्रा एडवाइजरी जारी की, जिसमें इन देशों से लगे सीमावर्ती क्षेत्रों की यात्रा से बचने को कहा गया था। इससे पहले भी भारत इन 7 देशों के संदर्भ में अपने नागरिकों के लिए यात्रा चेतावनी जारी कर चुका है।

अपडेटेड Jul 28, 2025 पर 17:55
Story continues below Advertisement
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दरअसल, युद्ध, मानव तस्करी, फर्जी रोजगार, आंतरिक संघर्ष या विदेशियों को लक्षित कर अंजाम दी गई हिंसा में भारतीय नागरिकों के प्रभावित होने की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने ये एडवाइजरी जारी की है। आइए उन सात देशों पर एक नजर डालें जहां की यात्रा से भारतीयों को बचने के लिए कहा गया है। (Photo : Internet)
दरअसल, युद्ध, मानव तस्करी, फर्जी रोजगार, आंतरिक संघर्ष या विदेशियों को लक्षित कर अंजाम दी गई हिंसा में भारतीय नागरिकों के प्रभावित होने की घटनाओं को देखते हुए सरकार ने ये एडवाइजरी जारी की है। आइए उन सात देशों पर एक नजर डालें जहां की यात्रा से भारतीयों को बचने के लिए कहा गया है। (Photo : Internet)

थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर तनाव के बाद दुनिया के कई देशों ने अपने नागरिकों को यहां जाने से बचने की सलाह दी है। इसी कड़ी में भारतीय दूतावास ने भी अपने नागरिकों से इन दोनों देशों की सीमा से लगने वाले क्षेत्रों की यात्रा से बचने का अनुरोध किया है। हालाँकि यह भारतीय अधिकारियों द्वारा जारी किया गया पहला यात्रा परामर्श नहीं है, विदेश मंत्रालय इससे पहले भी भारतीयों से ईरान, इजराइल और युद्ध या आंतरिक संघर्ष में उलझे 7 अन्य देशों की यात्रा से बचने का अनुरोध कर चुका है। (Photo : Internet)

नंबर 1. कंबोडिया : पिछले कुछ समय में कई भारतीय नागरिक फर्जी रोजगार के अवसरों के लालच में आकर दुर्व्यवहार और शोषण का शिकार हुए हैं। इन घटनाओं को देखते हुए भारतीय नागरिकों को कंबोडिया की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। एडवाइजरी में यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे नौकरी के प्रस्तावों की पूरी तरह से पड़ताल करें और भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। (Photo : Internet)

नंबर 2. म्यांमार : म्यांमार का नाम अगले नंबर पर है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से अपील की है कि म्यांमार की यात्रा जरूरी होने पर ही करें। यहां आंतरिक संघर्ष की वजह से लगातार नाकाबंदी और संचार में व्यवधान की वजह से हालात अनुकूल नहीं हैं। देश में पहले से मौजूद नागरिकों से भी हिंसा प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की गई है। (Photo : Internet)

नंबर 3 इराक : ये देश पिछले काफी समय से हिंसा और आतंवाद का सामना कर रहा है। यहां विदेशी नागरिकों की सुरक्षा की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए यात्रा करने के खिलाफ सख्त एडवाइजरी है। भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे स्थिति में सुधार होने तक अपनी किसी भी नियोजित यात्रा को रद्द या स्थगित कर दें। (Photo : Internet)

नंबर 4. सीरिया : इस देश को किसी भी प्रकार की नागरिक आवाजाही के लिए असुरक्षित कर देत हुए दूतावास ने इसकी यात्रा नहीं करने की सलाह दी है। दूतावास ने कहा है कि जो लोग पहले से देश में हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि व्यावसायिक उड़ान उपलब्ध होने पर ही यात्रा करें और केवल बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें। (Photo : Internet)

नंबर 5. लीबिया : लीबिया में नागरिक अशांति, आतंकी गतिविधियों और हिंसा की वजह से स्थिति खतरनाक बनी हुई है। देश के भीतर शहरों के बीच यात्रा करना खासतौर से खतरनाक है। भारतीय नागरिकों से देश जाने से बचने और सुरक्षा संबंधी जानकारी से अपडेट रहने का आग्रह किया जाता है। (Photo : Internet)

संख्या 6. लेबनान : यह देश भी लंबे समय से हिंसा और संघर्ष का शिकार है। इसलिए भारतीय नागरिकों को लेबनान की यात्रा न करने की सलाह दी जाती है। हिंसा और संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में यहां व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए जोखिम ज्यादा है। लेबनान यात्रा के दौरान भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचें और वाणिज्य दूतावास के साथ संपर्क में बने रहें। (Photo : Internet)

नंबर 7. बांग्लादेश : बढ़ते राजनीतिक तनाव और व्यापक अशांति की घटनाओं के कारण भारतीय नागरिकों को बांग्लादेश की यात्रा से बचने की सलाह दी जाती है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे सावधानी बरतें और देश के भीतर की यात्रों को भी सीमित रखें। (Photo : Internet)