गर्ल्स बेफिक्र होकर करें सोलो ट्रिप, काम आएंगे ट्रैवल गुरु रिक स्टीव्स के ये यूनिक टिप्स!

अकेले घूमने का मौका आपको नई जगहों के साथ खुद को बेहतर तरीके से जानने का भी एक्सपीरियंस देता है। सही डेस्टिनेशन चुनकर महिलाएं खूबसूरत नेचर, एडवेंचर एक्टिविटीज और लोकल कल्चर को अपनी सुविधा के हिसाब एक्सप्लोर कर सकती हैं। सोलो ट्रिप में अपनी पसंद से प्लानिंग करने की आजादी के साथ सेल्फ-कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। आप भी सेफ और यादगार एडवेंचर के लिए कोई नई जगह तलाश रही हैं, तो इन डेस्टिनेशन पर नजर डालें।

अपडेटेड Sep 04, 2026 पर 11:41 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

सोलो ट्रैवल नई जगह देखने के साथ खुद को नए एक्सपीरियंस देने का भी शानदार मौका बन गया है। वुमन और गर्ल्स के बीच अकेले ट्रैवल करने का ट्रेंड बढ़ रहा है, लेकिन एडवेंचर ट्रिप के लिए डेस्टिनेशन चुनते समय सेफ्टी, लोकल ट्रांसपोर्ट और जरूरी फैसिलिटी का ध्यान रखना जरूरी है। किसी के शेड्यूल का इंतजार करने की जरूरत नहीं होती और रास्ते में आने वाली चुनौतियों को खुद संभालकर मंजिल तक पहुंचने का कॉन्फिडेंस और गर्व भी अलग होता है। यदि आप भी अपनी अगली सोलो एडवेंचर ट्रिप की प्लानिंग कर रही हैं, तो दुनिया की ये खूबसूरत और ट्रैवल-फ्रेंडली डेस्टिनेशन आपकी लिस्ट में शामिल हो सकती हैं।

woman

ऑस्ट्रिया (Austria)

ऑस्ट्रिया अपनी खूबसूरत पहाड़ियों, हिस्टोरिक बिल्डिंग और शानदार शहरों के लिए जाना जाता है। यहां क्राइम रेट कम है और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की फैसिलिटी भी काफी अच्छी है। वियना जैसे शहरों में घूमने के लिए ट्रेन, बस और ट्राम आसानी से मिल जाती हैं, जिससे अकेले सफर करना आसान रहता है। शहरों की कई जगहों पर अच्छी रोशनी और साफ सड़कें भी देखने को मिलती हैं। सोलो ट्रैवल में सेल्फ-कॉन्फिडेंस दिखाना बहुत जरूरी है। आप किसी नई जगह पर रास्ता ढूंढ रहे हैं, तो घबराए हुए दिखने के बजाय कॉन्फिडेंस के साथ चलें। पहले से मैप, गाइडबुक या फोन में Google Maps जैसी चीजें तैयार रखें। अकेले यात्रा के दौरान जब आप खुद कई मुश्किल सिचुएशन संभाल लेते हैं, तो आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। पहली बार सोलो ट्रिप कर रहे हैं तो ऐसी जगह चुनें, जो आपको थोड़ा एक्सप्लोर करने का मौका दे, लेकिन बहुत ज्यादा मुश्किल न हो।


कनाडा (Canada)

कनाडा बड़े-बड़े जंगलों, झीलों, पहाड़ों और खूबसूरत नेशनल पार्कों के लिए दुनियाभर में मशहूर है। यहां के लोग मिलनसार और मददगार माने जाते हैं, जिससे पहली बार सोलो ट्रैवल करने वालों को काफी फैसिलिटी मिल सकती है। वैंकूवर और मॉन्ट्रियल जैसे शहरों में घूमने के लिए कई सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जगहें हैं। अगर आपको एडवेंचर पसंद है, तो हाइकिंग, नेचर वॉक और दूसरे आउटडोर एक्सपीरियंस भी लिए जा सकते हैं। अकेले घूमने का मतलब यह नहीं है कि आपको पूरी ट्रिप अकेले ही रहना पड़ेगा। हॉस्टल, गेस्टहाउस, B&B और होमस्टे जैसी जगहों पर दूसरे ट्रैवलर से आसानी से बातचीत हो सकती है। हॉस्टल की किचन, कॉमन एरिया या सुबह की कॉफी के दौरान बातचीत शुरू करना आसान होता है।

 

डेनमार्क (Denmark)

डेनमार्क साफ-सुथरे शहरों, अच्छी फैसिलिटी और सेफ माहौल के लिए जाना जाता है। राजधानी कोपेनहेगन में साइकिल से घूमना काफी पॉपुलर है और शहर में साइकिल ट्रैक की अच्छी सुविधा मिलती है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी ऑर्गनाइज है, जिससे एक जगह से दूसरी जगह जाना आसान रहता है। यहां कई लोग इंग्लिश समझ लेते हैं, इसलिए फॉरेन ट्रैवलर को बातचीत में ज्यादा परेशानी नहीं होती। दूसरे ट्रैवलर से जुड़ें सोलो ट्रिप में नए लोगों से मिलने के मौके हर जगह मिल सकते हैं। ट्रिप से पहले अपने दोस्तों और सोशल मीडिया नेटवर्क में पूछ सकते हैं कि जिस शहर में जा रहे हैं, वहां कोई जान-पहचान का व्यक्ति रहता है या नहीं। Meetup और Facebook के ट्रैवल ग्रुप्स के जरिए भी इवेंट्स और दूसरे यात्रियों से जुड़ा जा सकता है।

आइसलैंड (Iceland)

आपको प्रकृति और एडवेंचर पसंद है, तो आइसलैंड आपके लिए शानदार डेस्टिनेशन हो सकता है। यह देश अपने ग्लेशियर, झरने, ज्वालामुखी, पहाड़ और खूबसूरत समुद्री नजारों के लिए जाना जाता है। यहां की कम आबादी और अच्छी रोड कनेक्टिविटी के कारण कई ट्रैवलर रोड ट्रिप करना पसंद करते हैं। सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाएं यहां प्राकृतिक जगहों को एक्सप्लोर कर सकती हैं और अलग-अलग एडवेंचर एक्टिविटी का एक्सपीरियंस ले सकती हैं। स्थानीय लोगों से घुलें-मिलें किसी जगह को सिर्फ टूरिस्ट की नजर से देखने के बजाय वहां के लोगों से बात करने पर उस जगह को बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। किसी लोकल कैफे या रेस्टोरेंट में बार-बार जाने से वहां के स्टाफ से पहचान हो सकती है। आपको आम टूरिस्ट स्पॉट के अलावा वहां की लोकल लाइफ और संस्कृति को करीब से जानने का मौका मिल सकता है।

स्विट्जरलैंड (Switzerland)

स्विट्जरलैंड की पहचान खूबसूरत पहाड़ों, शांत गांवों और शानदार ट्रेन रूट्स से होती है। यहां का ट्रेन नेटवर्क इतना अच्छा है कि कई जगहों पर बिना कार के भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। अकेले घूमने वाली महिलाएं पहाड़ी शहरों में घूमने, खूबसूरत ट्रेन ट्रिप करने और आसान हाइकिंग ट्रेल्स का आनंद ले सकती हैं। ज्यूरिख, इंटरलेकन, लूसर्न और आसपास के इलाकों में प्राकृतिक नजारों के साथ कई खूबसूरत जगहें देखने को मिलती हैं। खाने को भी ट्रैवल एक्सपीरियंस बनाएं अकेले ट्रैवल करते समय खाना सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि नए लोगों से मिलने का एक अच्छा तरीका भी बन सकता है। फूड टूर, लोकल डिश ट्राय करना और अलग तरह के रेस्टोरेंट एक्सप्लोर करना ट्रिप को यादगार बना सकता है।

न्यूजीलैंड (New Zealand)

न्यूजीलैंड को आउटडोर और एडवेंचर एक्टिविटीज के लिए पसंद किया जाता है। यहां पहाड़, समुद्र, झीलें और हरे-भरे इलाके आपको एक अलग तरह का ट्रैवल एक्सपीरियंस देते हैं। अकेले घूमने वाली महिलाएं यहां रोड ट्रिप, हाइकिंग, नेचर वॉक और दूसरी आउटडोर एक्टिविटीज का आनंद ले सकती हैं। देश में बैकपैकर्स और टूरिस्ट्स के लिए भी अच्छा नेटवर्क मौजूद है, जिससे नए ट्रैवलर को जानकारी और मदद मिल सकती है। शाम को शहर को एक्सप्लोर करें, लेकिन सुरक्षित रहें सोलो ट्रैवल में शाम के समय किसी शहर का अलग माहौल देखने का मौका मिलता है। रोशनी से सजी सड़कें, मार्केट और लोकल कैफे रात में बिल्कुल अलग नजर आ सकते हैं।

जापान (Japan)

जापान कम क्राइम रेट, साफ-सुथरे शहरों और बेहतरीन पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए जाना जाता है। टोक्यो, क्योटो और ओसाका जैसे शहरों में ट्रेन और मेट्रो की मदद से आसानी से घूम सकते हैं। यहां अकेले खाना खाना भी काफी सामान्य है, इसलिए सोलो ट्रैवलर्स को हर जगह साथी की जरूरत महसूस नहीं होती। महिलाएं मंदिरों, बाजारों, म्यूजियम और मॉडर्न सिटी को अपनी पसंद के हिसाब से एक्सप्लोर कर सकती हैं जिस जगह जा रहे हैं, उसकी किताब पढ़ें जिस देश या शहर की ट्रिप करने वाले हैं, वहां की कहानी या उस जगह पर बेस कोई नॉवेल पढ़ना भी ट्रिप को खास बना सकता है। किताब में पढ़ी गई गलियां, इमारतें और जगहें जब असल में सामने आती हैं, तो उन्हें देखने का अनुभव और दिलचस्प हो जाता है।

सिंगापुर (Singapore)

सिंगापुर छोटा लेकिन बेहद ऑर्गनाइज और मॉडर्न कंट्री है। यहां साफ-सुथरी सड़कें, अच्छी रोशनी और तेज पब्लिक ट्रांसपोर्ट की फैसिलिटी मिलती है। मेट्रो और बस की मदद से शहर के अलग-अलग हिस्सों में जाना काफी आसान है। सोलो ट्रैवलर वुमन मरीना बे, बॉटनिकल गार्डन, बाजारों और पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट्स को आसानी से देख सकती हैं। अपनी रफ्तार से घूमें और कम सामान रखें सोलो ट्रैवल का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको किसी के हिसाब से चलने की जरूरत नहीं होती। मन करे तो किसी जगह पर ज्यादा समय बिताएं, अचानक प्लान बदलें या आराम करने के लिए रुक जाएं। साथ ही कोशिश करें कि बहुत ज्यादा सामान लेकर न चलें। कम सामान होने से ट्रेन, बस या फ्लाइट बदलते समय परेशानी कम होती है और बैग संभालना भी आसान रहता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।