इन 5 खतरनाक ट्रैवल स्कैम से जरूर बचे, अगर है आप सोलो ट्रैवलर!

सोलो ट्रैवल महिलाओं के लिए एक एक्साईटिंग और कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला एक्सपीरियंस हो सकता है, बशर्ते वे अपनी सेफ्टी को प्रायोरिटी दें। भरोसेमंद सर्विसेज का यूज, सतर्कता, जर्नी से जुड़े कॉमन स्कैम की इन्फॉर्मेशन और जरुरी सेफ्टी रूल अपनाकर महिलाएं अपनी जर्नी को सेफ, कम्फर्टेबल और यादगार बना सकती हैं। सही तैयारी और अवेयरनेस रिस्क से बचने में मदद करती है। ऐसे ही सेफ्टी के कुछ इफेक्टिव रूल और टिप्स है जिसे अपनाकर आप अपनी सोलो जर्नी को यादगार बना सकती है।

अपडेटेड Jun 04, 2026 पर 8:00 AM

सोलो ट्रैवल करने वाली महिलाओं के लिए सेफ्टी सबसे जरुरी है। ट्रेवलिंग के दौरान किसी भी धोखाधड़ी (स्कैम) से बचने और अपनी सेफ्टी का ध्यान करने के लिए यहां 7 सबसे इफेक्टिव टिप्स दिए गए हैं, इन टिप्स को अपनाकर आप अपनी जर्नी को ज्यादा सेफ, आरामदायक और स्ट्रेस-फ्री बना सकती हैं:

भरोसेमंद जगहों पर ही रुकें

Story pin image


हमेशा अच्छी रेटिंग वाले हॉस्टल या होटलों में ही बुकिंग करें। अनजान या बहुत सस्ती जगहों पर रुकने से बचें। बुकिंग के लिए Booking.com या Agoda जैसे वेरिफाइड प्लेटफॉर्म्स का यूज करें, होटल बुक करने से पहले महिला ट्रैवलर के रिव्यू और सिक्योरिटी फीचर (CCTV, 24×7 रिसेप्शन, सिक्योर एंट्री) की चेकिंग जरूर करें

पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें

This may contain: a woman wearing sunglasses and a hat standing in front of an airplane

हमेशा ऑथोराइज़्ड और लोकल गवर्नमेंट से रिकॉग्नाइज़्ड टैक्सियों या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें। कैब बुक करने के लिए Uber जैसे वेरिफाइड ऐप्स का यूज करें और ट्रेवलिंग के दौरान अपनी लाइव लोकेशन फैमिली के साथ शेयर करें, जर्नी शुरू करने से पहले ड्राइवर का नाम, गाड़ी नंबर और रूट की पुष्टि जरूर करें और किसी भी सस्पीशियस बिहेवियर पर तुरंत जर्नी रोक दें

स्कैमर्स से सतर्क रहें

This may contain: a young man and woman are looking at a map while wearing headphones on the street

यदि कोई अजनबी मदद के बहाने आपको बहुत ज्यादा लुभावनी पेशकश दे या फ्री में कुछ देने की कोशिश करे, तो सतर्क रहें। हमेशा लोकल टूरिस्म की ऑथोराइज़्ड वेबसाइटों, जैसे Incredible India से ही गाइड या जानकारी लें, किसी भी व्यक्ति पर तुरंत भरोसा न करें और अपनी पर्सनल इनफार्मेशन, होटल का डिटेल या ट्रैवल प्लानिंग अजनबियों के साथ शेयर करने से बचें।

अपने डॉक्यूमेंट सिक्योर रखें

Story pin image

अपने पासपोर्ट, आईडी और टिकटों की डिजिटल कॉपी अपने ईमेल पर सेव रखें। इसके अलावा, सभी जरूरी डॉक्यूमेंट की फोटोकॉपी अपने पास रखें ताकि ऑरिजिनल डॉक्यूमेंट सेफ रहें। रात में अकेले घूमने से बचें, अनजान शहरों में रात के समय सुनसान सड़कों या गलियों में अकेले पैदल चलने से बचें। हमेशा भीड़भाड़ वाले और सेफ एरिया में ही समय बिताएं

अपनी ड्रिंक और खाना खुद संभालें

This may contain: three women standing on the side of a street eating food and laughing at each other

किसी भी कैफे या रेस्टोरेंट में अपनी ड्रिंक या खाने को कभी भी अकेला न छोड़ें। किसी भी अनजान व्यक्ति से खुला हुआ ड्रिंक या खाना स्वीकार न करें, यदि आपको अपने खाने या ड्रिंक के स्वाद, रंग या गंध में कुछ असामान्य लगे, तो उसका सेवन तुरंत बंद कर दें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी सतर्क रहें और अपने भोजन व निजी सामान पर हमेशा नजर बनाए रखें

रजिस्टर्ड ऑर्गेनाइजेशन के रिप्रेजेंटेटिव से बातचीत करें

This may contain: three people standing in front of some very old buildings with spires on the sides

उस जगह के लोगो से घुलना-मिलना अच्छा है, लेकिन अपनी पर्सनल इनफॉर्मेशन (जैसे, आप कहां रुकी हैं या आप कब अकेली होती हैं) किसी भी अनजान व्यक्ति को न दें, सोशल मीडिया पर अपनी लाइव लोकेशन या जर्नी के रियल टाइम की इन्फॉर्मेशन शेयर करने से भी बचें, ताकि आपकी सेफ्टी और प्राइवेसी बनी रहे

सोलो ट्रैवल महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और यादगार अनुभव बन सकता है, यदि वे सतर्क रहें, विश्वसनीय सेवाओं का उपयोग करें और सामान्य ट्रैवल स्कैम की जानकारी रखें। सही तैयारी, जागरूकता और सुरक्षा उपाय अपनाकर अधिकांश जोखिमों से आसानी से बचा जा सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।