मानसून में घूमने जा रहे हो तो स्केम और टूरिस्ट फ्रॉड से बचने की ये 8 सावधानियां जरूर पढ़े एक बार!

मानसून की ट्रिप नेचर के सबसे खूबसूरत रूप को देखने का मौका देती है, लेकिन मजेदार हॉलिडे के लिए अवेयरनेस और सावधानी भी उतनी ही जरूरी है। फर्जी बुकिंग, नकली ट्रैवल एजेंट, ऑनलाइन फ्रॉड, ट्रांसपोर्ट रिलेटेड फ्रॉड और सेफ्टी रिस्क से बचकर आप अपनी ट्रिप को स्ट्रेस-फ्री और यादगार बना सकते हैं। सही जानकारी, सतर्कता और समझदारी के साथ आपका मानसून वेकेशन न केवल सेफ रहेगा बल्कि रियल में सुंदर, लाजवाब और जीवनभर याद रहने वाला एक्सपीरियंस बन जाएगा।

अपडेटेड Jun 12, 2026 पर 1:11 PM

मानसून का मौसम घूमने-फिरने के लिए बेहद अट्रेक्टिव होता है। पहाड़ों पर हरियाली, झरनों का सौंदर्य और ठंडी हवाएं ट्रैवलर को अपनी ओर खींचती हैं। लेकिन इसी सीजन में टूरिस्म से जुड़े कई तरह के फ्रॉड और स्कैम भी बढ़ जाते हैं। थोड़ी सी लापरवाही आपकी पूरी ट्रिप का मजा खराब कर सकती है। इसलिए ट्रिप से पहले इन सामान्य धोखाधड़ियों और उनसे बचाव के तरीकों को जानना बेहद जरूरी है।

1. फर्जी होटल और रिसॉर्ट बुकिंग से रहें सतर्क


Places to Visit in Monsoon in India: Get the Best Experience - Hotel Dekho

मानसून सीजन में टूरिस्ट की संख्या बढ़ने के साथ-साथ नकली होटल और रिसॉर्ट बुकिंग के मामले भी बढ़ जाते हैं। कई धोखेबाज सोशल मीडिया या नकली वेबसाइटों पर शानदार तस्वीरें और भारी छूट दिखाकर लोगों को अट्रैक्ट करते हैं। टूरिस्ट एडवांस भुगतान कर देते हैं, लेकिन डेस्टिनेशन पर पहुंचने के बाद पता चलता है कि होटल अस्तित्व में ही नहीं है या बुकिंग की कोई जानकारी नहीं है। ऐसी कंडीशन से बचने के लिए हमेशा होटल की ऑफिशियल वेबसाइट कोप चेक करें।

2. सस्ते टूर पैकेज के लालच में न आएं

Planning a mountain trip this monsoon? Keep these safety tips in mind - India TV News

कई नकली ट्रैवल एजेंट मानसून स्पेशल पैकेज के नाम पर बेहद अट्रैक्टिव ऑफर देते हैं। वे कम कीमत में फ्लाइट, होटल और साइटसीइंग का दावा करते हैं, लेकिन पेमेंट मिलने के बाद या तो गायब हो जाते हैं यदि कोई ऑफर बाजार दर से बहुत ज्यादा सस्ता लग रहा है, तो उसकी अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें।

3. टैक्सी और लोकल ट्रांसपोर्ट स्कैम को समझें

5 Ways to prepare for a monsoon road trip - Times of India

टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर अक्सर बाहरी टूरिस्ट से ज्यादा किराया वसूला जाता है। कुछ टैक्सी चालक लंबा रास्ता अपनाकर किराया बढ़ा देते हैं या यह कहकर गुमराह करते हैं कि सड़क बंद है और दूसरे रास्ते से जाना होगा। ऐसी कंडीशन में मोबाइल GPS का यूज करना और ट्रैवल शुरू होने से पहले किराया तय करना बहुत फायदेमंद साबित होता है।

4. नकली गाइड और दलालों से दूरी बनाए रखें

Planning a mountain trip this monsoon? Keep these safety tips in mind - India TV News

कई टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर कुछ लोग खुद को लोकल गाइड बताकर टूरिस्ट के साथ जुड़ जाते हैं। शुरुआत में वे मददगार दिखाई देते हैं, लेकिन बाद में एक्स्ट्रा चार्ज मांगते हैं या महंगे और कमीशन वाले दुकानों एवं एक्टिविटीज की ओर ले जाते हैं। हमेशा ऑथोराइज़्ड और आइडेंटिटी कार्ड वाले गाइड की सेवाएं लें। पहले चार्ज और टर्म्स को स्पष्ट साफ़ कर लेना बेहतर रहता है।

5. ऑनलाइन पेमेंट और QR कोड फ्रॉड से बचे

Read This Before Making Your Next Online Payment

डिजिटल भुगतान की बढ़ती पॉपुलैरिटी के साथ साइबर ठगी के मामले भी बढ़े हैं। कई बार टूरिस्ट को नकली भुगतान लिंक भेजे जाते हैं या ऐसे QR कोड स्कैन करवाए जाते हैं जिनसे पैसे उनके अकाउंट से निकल जाते हैं। याद रखें कि पैसे प्राप्त करने के लिए कभी भी OTP, PIN या बैंकिंग जानकारी शेयर करने की जरूरत नहीं होती। थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े फिनांशियल लॉस से बचा सकती है।

6. एडवेंचर एक्टिविटीज में सेफ्टी को नजरअंदाज न करें

Raindrops & Thrill: Best Monsoon Adventures in South India for the Brave hearted

मानसून के दौरान रिवर राफ्टिंग, ट्रेकिंग, झरनों की सैर और एडवेंचर एक्टिविटीज का अट्रैक्शन बढ़ जाता है। हालांकि कुछ असंगठित ऑपरेटर सुरक्षा इंतजामों के बिना ऐसी एक्टिविटी कंडक्ट करते हैं। टूरिस्ट को हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि ऑपरेटर के पास जरुरी लाइसेंस, ट्रैन स्टाफ और सेफ्टी इक्विपमेंट मौजूद हों। खराब मौसम में केवल रोमांच के लिए रिस्क उठाना खतरनाक साबित हो सकता है।

7. मानसून में लैंडस्लाइड में बचाव करें

14 magical monsoon drives from Bengaluru | Condé Nast Traveller India

मानसून में पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड यानी भूस्खलन का रिस्क बढ़ जाता है, जिसमें मिट्टी और पत्थर अचानक नीचे गिरने लगते हैं और रास्ते बंद या बेहद खतरनाक हो सकते हैं। इससे बचने के लिए ट्रैवल से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें और जिन एरिया में भूस्खलन की चेतावनी हो वहां जाने से बचें। ट्रिप के दौरान हमेशा लोकल एडमिनिस्ट्रेशन के इंस्ट्रक्शन का पालन करें और जोखिम भरे ढलानों या नदी किनारों के पास रुकने से बचें। अगर अचानक लैंडस्लाइड की कंडीशन बन जाए तो तुरंत सेफ जगह पर जाकर धैर्य बनाए रखें और मदद के लिए कांटेक्ट करें।

8. अपनी पर्सनल इनफार्मेशन और सामान की सुरक्षा करें

15 Best Places to Visit in India During Monsoon

ट्रेवलिंग के दौरान केवल पैसों की सुरक्षा ही जरुरी नहीं होती, बल्कि पर्सनल इनफार्मेशन और डॉक्यूमेंट की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क पर बैंकिंग या सेंसेटिव टास्क करने से बचें। अपने पहचान पत्र, टिकट और अन्य इम्पोर्टेंट डॉक्यूमेंट की डिजिटल कॉपी सेफ रखें। सोशल मीडिया पर अपनी लाइव लोकेशन शेयर करने से भी बचना चाहिए, क्योंकि इससे आपकी एक्टिविटीज की जानकारी अनजान लोगों तक पहुंच सकती है।

7 Monsoon Adventures You Have to Try This Year

मानसून की ट्रिप यादगार और आनंददायक हो सकती है, बशर्ते आप थोड़ी सतर्कता बरतें। फर्जी बुकिंग, नकली एजेंट, टैक्सी स्कैम, ऑनलाइन फ्रॉड और सेफ्टी रिस्क से बचकर आप अपनी छुट्टियों को स्ट्रेस-फ्री बना सकते हैं। सही प्लानिंग, केयर और अवेयरनेस के साथ आपका मानसून वेकेशन न केवल सेफ रहेगा बल्कि रियल में सुंदर, लाजवाब और यादगार भी बनेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।