दक्षिण भारत की खूबसूरत वादियां करेंगी स्वागत, मानसून में बूंदो के साथ का सफर बनाएगी दोगुना!

घूमने का मन हर किसी को होता है लेकिन कई बार कम बजट के कारण जा नहीं पाते है, लेकिन दक्षिण भारत की ये कम मशहूर जगहें आपके लिए कम बजट में शानदार ऑप्शन हैं। यहां आप मंदिरों की शांति, समुद्र किनारे सुकून, लोकल मार्केट की रौनक और टेस्टी खाने का मजा एक साथ ले सकते हैं। और तो और इन जगहों तक बस से आसानी से पहुंचा जा सकता है और मानसून में इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है।

अपडेटेड Aug 03, 2026 पर 10:52 AM

बारिश के मौसम में अगर कहीं घूमने का मन है, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो दक्षिण भारत की कुछ जगहें आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकती हैं। यहां कम बजट में खूबसूरत नजारे, हरियाली, स्वादिष्ट खाना, समुद्र तट और सुकून भरा माहौल देखने को मिलेगा, जिससे आपको यहां बार-बार जाने का मन करेगा।

इरोड (Erode)

This may contain: an aerial view of a city with many temples


तमिलनाडु का इरोड भीड़-भाड़ से दूर एक शांत शहर है। यह अपने कपड़ा मील, हल्दी के कारोबार और टेस्टी खाने के लिए जाना जाता है। लोकल संस्कृति को करीब से देखने के लिए यह जगह परफेक्ट है। यहां के लोकल बाजार में हल्दी, कपड़ों और हस्तशिल्प की खरीदारी कर सकते हैं। भवानी संगमेश्वर मंदिर में तीन नदियों के संगम पर दर्शन का आनंद लें। कोडिवेरी डैम पर हरियाली और शांत माहौल के बीच सुकून के पल बिताएं। यहां का कोंगुनाडु खाना भी जरूर चखें, इडियप्पम, कोला उरुंडाई और फिल्टर कॉफी मिलती हैं।

गुंटूर (Guntur)

This may contain: the golden temple is surrounded by water and palm trees, with people walking around it

तीखा खाना पसंद करने वालो के लिए आंध्र प्रदेश का गुंटूर लिए परफेक्ट जगह है। इसे भारत की मिर्च राजधानी भी कहा जाता है। यहां आपको स्वादिष्ट खाना, ऐतिहासिक जगहें और रंग-बिरंगे बाजार देखने को मिलेंगे। मिर्च यार्ड में एशिया के सबसे बड़े मिर्च बाजार का एक्सपीरियंस लें। अमरावती जाकर प्राचीन बौद्ध स्थल की सैर करें। यहां की आंध्र थाली में मसालेदार करी, गारेलू और अचार का स्वाद जरूर लें। कोंडावीडु किला घूमकर इतिहास और खूबसूरत नजारों का मजा लें।

पांडिचेरी (Puducherry)

This may contain: an old stone building in front of a mountain

समुद्र किनारे सुकून और यूरोप जैसी गलियों का एक्सपीरियंस लेने के लिए पांडिचेरी एक शानदार जगह है। यहां रंग-बिरंगी फ्रेंच स्टाइल की बिल्डिंग, बीच और कैफे खूबसूरत हैं। फ्रेंच क्वार्टर की खूबसूरत गलियों में सेल्फी लें। प्रोमेनेड बीच पर सुबह या शाम समुद्र किनारे टहलने का मजा ले। समय मिलने पर ऑरोविले और मातृमंदिर जरूर जाएं। यहां अलग-अलग कैफे में कैफे हॉपिंग का मजा लें और साइकिल किराए पर लेकर पूरे शहर की आराम से सैर करें।

तिरुपति (Tirupati)

दक्षिण भारत का तिरुपति देश के सबसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में से एक है। यहां स्थित तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। मंदिर के अलावा यहां झरने, चिड़ियाघर और प्राकृतिक खूबसूरती देखे। तिरुमाला मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करें और भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन बुकिंग पहले से कर लें। श्री वेंकटेश्वर जूलॉजिकल पार्क में कई दुर्लभ जानवर और पक्षी देख सकते हैं। मानसून में आकाश गंगा और पापनाशनम झरनने शानदार दिखते है। घर जाने से पहले यहां का मशहूर तिरुपति लड्डू प्रसाद जरूर साथ लेकर जाएं।

टुनी (Tuni)

भीड़-भाड़ से दूर शांत समुद्र तट पर छुट्टियां बिताने के लिए आंध्र प्रदेश का टुनी परफेक्ट डेस्टिनेशन है। यहां कम भीड़, सुकून भरा माहौल और बजट में घूमने का एक्सपीरियंस ले सकते है। बंगाल की खाड़ी के समुद्र तट पर आराम करें और ठंडी समुद्री हवा का आनंद लें। लोकल मार्केट में जूट से बने सामान और हैंडीक्राफ्ट की शॉपिंग कर सकते हैं। भीड़ से दूर कोत्तुरु बीच पर प्रकृति के बीच सुकून के पल बिताएं। छोटे लोकल रेस्टोरेंट में पारंपरिक आंध्र खाने का स्वाद लेकर ट्रिप को यादगार बनाएं।

 

येरकौड (Yercaud)

बारिश में कम भीड़, ठंडा मौसम और हरे-भरे पहाड़ों के बीच छुट्टियां बिताने के लिए तमिलनाडु का येरकौड परफेक्ट है। इसे "गरीबों का ऊटी" भी कहा जाता है, क्योंकि यहां कम खर्च में खूबसूरत हिल स्टेशन का मजा लिया जा सकता है। यहां आप येरकौड झील में बोटिंग का मजा ले सकते हैं, लेडीज सीट से घाटियों के शानदार नजारे देख सकते हैं। कॉफी और मसालों के बागानों की सैर कर सकते हैं। कम बजट, शांत माहौल के कारण येरकौड मानसून ट्रिप के लिए शानदार डेस्टिनेशन माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।