2026 में छुट्टियां नहीं, यादें बुक करें! दुनिया के इन अनोखे त्योहारों तक पहुंचें

दुनिया के मशहूर त्योहारों में शामिल होना किसी देश की संस्कृति, संगीत, खान-पान और परंपराओं को जानने का सबसे शानदार तरीका है। हर उत्सव की अपनी अलग पहचान और खासियत होती है। यहां घूमने के साथ वहां के लोगों के बीच त्योहार का हिस्सा बनने और उस जगह को एक अलग अंदाज में महसूस करने का मौका मिलता है। 2026 की ट्रैवल लिस्ट में इन खास फेस्टिवल्स को शामिल करके सफर को यादगार बनाया जा सकता है।

अपडेटेड Aug 12, 2026 पर 7:00 AM

किसी जगह को घूमने से ज्यादा स्पेशल वहां के त्योहार में पहुंचना होता है। त्योहारों के समय शहर की गलियां, बाजार, संगीत, खाना और वहां की परंपराएं मिलकर ऐसा माहौल बनाते हैं, जो सामान्य दिनों में देखने को नहीं मिलता। 2026 में दुनिया के अलग-अलग देशों के खास फेस्टिवल आपकी अगली यात्रा को सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि यादगार एक्सपीरियंस बना सकते हैं।

एसाला पेराहेरा – कैंडी, श्रीलंका

Halaman 3 | Budaya baru Foto - unduh gambar kualitas tinggi gratis | Magnific (sebelumnya Freepik)

श्रीलंका का एसाला पेराहेरा बहुत ही खास त्योहार है। इसमें धर्म, नाच-गाना और पुरानी परंपराएं एक साथ देखने को मिलती हैं। यह त्योहार भगवान बुद्ध के पवित्र दांत की याद में मनाया जाता है। करीब 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में कैंडी शहर को बहुत सुंदर तरीके से सजाया जाता है।


इस दौरान सजे हुए हाथी, ढोल बजाने वाले लोग, डांसर और परफॉर्मर सड़कों से होकर गुजरते हैं। रात में निकलने वाली बड़ी शोभायात्रा इस त्योहार का सबसे खास हिस्सा होती है। 2026 में यह त्योहार 18 से 28 अगस्त तक चलेगा। 27 अगस्त को बड़ी शोभायात्रा और 28 अगस्त को पानी से जुड़ी खास रस्म होगी। सड़क के किनारे से जुलूस देखना फ्री है, लेकिन अच्छी जगह से देखने के लिए सीट पहले से बुक करनी पड़ सकती है।

ला टोमैटिना – बुनोल, स्पेन

La Tomatina Billeder – Gennemse 4,606 stockfotos, vektorer og videoer | Adobe Stock

स्पेन का ला टोमैटिना दुनिया के सबसे अलग त्योहारों में से एक है। इसमें लोग एक-दूसरे पर टमाटर फेंकते हैं और जमकर मस्ती करते हैं। यह मजेदार इवेंट स्पेन के बुनोल शहर में होता है। इस दौरान हजारों लोग सड़क पर इकट्ठा होते हैं और करीब एक घंटे तक टमाटर फेंकने का मजा लेते हैं। इवेंट खत्म होने के बाद सड़कों को पानी से साफ कर दिया जाता है। 2026 में ला टोमैटिना 26 अगस्त को होगा। इसमें शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले लोगों को पहले से टिकट लेना होगा और इसमें लोगों की संख्या लिमिटेड रहती है।

एडिनबर्ग फ्रिंज – स्कॉटलैंड

At Edinburgh Festivals, Climate Awareness Comes at a Cost - The New York Times

हर साल अगस्त में स्कॉटलैंड का एडिनबर्ग शहर परफॉर्मर से भर जाता है। एडिनबर्ग फ्रिंज दुनिया के सबसे बड़े त्यौहार में से एक है। यहां अलग-अलग देशों से कलाकार आते हैं और लोगों के सामने अपना आर्ट दिखाते हैं।

इस फेस्टिवल में नाटक, कॉमेडी, डांस, संगीत, सर्कस और कई तरह के शो देखने को मिलते हैं। खास बात यह है कि बड़े परफॉर्मर के साथ नए परफॉर्मर को भी यहां अपना आर्ट दिखाने का मौका मिलता है। 2026 में यह फेस्टिवल 7 से 31 अगस्त तक चलेगा। हर शो के लिए अलग टिकट लेना होगा, जबकि कई सड़क पर होने वाले प्रोग्राम फ्री में देखे जा सकते हैं।

हॉर्नबिल फेस्टिवल – नागालैंड, भारत

File:Hornbill Festival Nagaland 01.jpg - Wikimedia Commons

नागालैंड का हॉर्नबिल फेस्टिवल भारत के सबसे खास सांस्कृतिक त्योहारों में से एक है। यहां नागालैंड की अलग-अलग जनजातियों की पुरानी परंपराएं, नाच, गाने और पहनावे देखने को मिलते हैं।

कोहिमा के पास होने वाले इस फेस्टिवल में पारंपरिक नृत्य और संगीत के साथ लोकल फूड, हेंडीक्राफ्ट और अलग-अलग खेल भी देखने को मिलते हैं। 2026 में हॉर्नबिल फेस्टिवल 1 से 10 दिसंबर तक चलेगा। कुछ स्पेशल इवेंट के लिए अलग टिकट की जरूरत हो सकती है।

मेवलाना फेस्टिवल – कोन्या, तुर्की

तुर्की के कोन्या शहर में होने वाला मेवलाना फेस्टिवल सूफी संत और कवि जलालुद्दीन रूमी की याद में मनाया जाता है। यह फेस्टिवल लोगों को रूमी के विचारों और उनकी आध्यात्मिक सोच को समझने का मौका देता है। यहां घूमते हुए दरवेशों की स्पेशल परफॉरमेंस सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। सफेद कपड़े पहने दरवेश धीरे-धीरे घूमते हुए परफॉर्म करते हैं। 2026 में यह फेस्टिवल 7 से 17 दिसंबर तक होगा। 17 दिसंबर को इवेंट होगा।

ऑक्टोबरफेस्ट – म्यूनिख, जर्मनी

जर्मनी का ऑक्टोबरफेस्ट दुनिया के सबसे मशहूर त्योहारों में से एक है। इसकी शुरुआत करीब 200 साल पहले एक शाही शादी के जश्न से हुई थी।

फेस्टिवल में बड़े टेंट, संगीत, झूले, अलग-अलग तरह के खाने और जर्मनी की पुरानी परंपराएं देखने को मिलती हैं। लोग यहां पारंपरिक कपड़े पहनकर भी आते हैं। 2026 में ऑक्टोबरफेस्ट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगा। यहां आने के लिए अलग से एंट्री टिकट नहीं है, लेकिन बीयर टेंट में बैठने के लिए पहले से जगह बुक करना अच्छा रहेगा।

टुमॉरोलैंड थाईलैंड – पटाया

मशहूर म्यूजिक फेस्टिवल टुमॉरोलैंड का नया आयोजन 2026 में थाईलैंड में होने वाला है। पटाया के पास होने वाले इस फेस्टिवल में दुनिया के कई मशहूर म्यूजिक कलाकार परफॉरमेंस देंगे। यहां बड़े-बड़े स्टेज, शानदार लाइट्स और तेज म्यूजिक के साथ लोगों को एक अलग तरह का एक्सपीरियंस मिलेगा। म्यूजिक पसंद करने वाले यूथ के लिए यह फेस्टिवल मेन अट्रैक्शन है। 2026 में टुमॉरोलैंड थाईलैंड 11 से 13 दिसंबर तक होगा। यहां जाने के लिए पहले से टिकट लेना जरूरी है। टिकट को ऑफिशल साइट से खरीद सकते हैं।

रॉक इन रियो – ब्राजील

ब्राजील का रॉक इन रियो दुनिया के बड़े म्यूजिक फेस्टिवल्स में शामिल है। इसकी शुरुआत 1985 में हुई थी। यहां सिर्फ रॉक म्यूजिक ही नहीं, बल्कि पॉप, इलेक्ट्रॉनिक, मेटल और लैटिन म्यूजिक भी सुनने को मिलता है।

2026 के फेस्टिवल में मशहूर सिंगर एल्टन जॉन भी परफॉर्मेंस देंगे। म्यूजिक के साथ यहां खाने-पीने की जगहें और दूसरे मनोरंजन भी होते हैं। 2026 का फेस्टिवल सितंबर में होगा और 7 सितंबर को एल्टन जॉन की प्रस्तुति के साथ का खत्म होगा। यहां जाने के लिए टिकट पहले से खरीदना जरूरी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।