Get App

2026 में छुट्टियां नहीं, यादें बुक करें! दुनिया के इन अनोखे त्योहारों तक पहुंचें

दुनिया के मशहूर त्योहारों में शामिल होना किसी देश की संस्कृति, संगीत, खान-पान और परंपराओं को जानने का सबसे शानदार तरीका है। हर उत्सव की अपनी अलग पहचान और खासियत होती है। यहां घूमने के साथ वहां के लोगों के बीच त्योहार का हिस्सा बनने और उस जगह को एक अलग अंदाज में महसूस करने का मौका मिलता है। 2026 की ट्रैवल लिस्ट में इन खास फेस्टिवल्स को शामिल करके सफर को यादगार बनाया जा सकता है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 12, 2026 पर 7:00 AM
2026 में छुट्टियां नहीं, यादें बुक करें! दुनिया के इन अनोखे त्योहारों तक पहुंचें

किसी जगह को घूमने से ज्यादा स्पेशल वहां के त्योहार में पहुंचना होता है। त्योहारों के समय शहर की गलियां, बाजार, संगीत, खाना और वहां की परंपराएं मिलकर ऐसा माहौल बनाते हैं, जो सामान्य दिनों में देखने को नहीं मिलता। 2026 में दुनिया के अलग-अलग देशों के खास फेस्टिवल आपकी अगली यात्रा को सिर्फ एक ट्रिप नहीं, बल्कि यादगार एक्सपीरियंस बना सकते हैं।

एसाला पेराहेरा – कैंडी, श्रीलंका

श्रीलंका का एसाला पेराहेरा बहुत ही खास त्योहार है। इसमें धर्म, नाच-गाना और पुरानी परंपराएं एक साथ देखने को मिलती हैं। यह त्योहार भगवान बुद्ध के पवित्र दांत की याद में मनाया जाता है। करीब 10 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में कैंडी शहर को बहुत सुंदर तरीके से सजाया जाता है।

इस दौरान सजे हुए हाथी, ढोल बजाने वाले लोग, डांसर और परफॉर्मर सड़कों से होकर गुजरते हैं। रात में निकलने वाली बड़ी शोभायात्रा इस त्योहार का सबसे खास हिस्सा होती है। 2026 में यह त्योहार 18 से 28 अगस्त तक चलेगा। 27 अगस्त को बड़ी शोभायात्रा और 28 अगस्त को पानी से जुड़ी खास रस्म होगी। सड़क के किनारे से जुलूस देखना फ्री है, लेकिन अच्छी जगह से देखने के लिए सीट पहले से बुक करनी पड़ सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें