Spring Season: स्प्रिंग सीजन में और खास हो जाती है देश की ये जगहें, जानें इनके बारे में

बसंत (स्प्रिंग) का मौसम भारत में घूमने के लिए बेहतरीन माना जाता है। फरवरी से मीड मार्च तक मौसम सुहावना रहता है और चारों ओर हरियाली व फूलों की खूबसूरती देखने को मिलती है। इस समय देश के कई शहर और हिल स्टेशन घूमने के लिए खास आकर्षक लगते हैं।

अपडेटेड Feb 23, 2026 पर 7:11 PM
Story continues below Advertisement
देश के इन जगहों पर स्प्रिंग सीजन में घूमना एक अलग ही एक्सपीरिएंस होता है (Photo: Canva)

भारत में बसंत का मौसम साल का सबसे खास माना जाता है। इस दौरान कड़ाके की ठंड विदा लेती है और चारों ओर हरियाली और रंग-बिरंगे फूल नजर आने लगते हैं। फरवरी से मिड मार्च तक मौसम आमतौर पर सुहावना रहता है, न ज्यादा ठंड और न ही तेज गर्मी। घूमने-फिरने के लिए ये समय बिल्कुल सही होता है। अगर आप ऐसी जगह की तलाश में हैं जहां खूबसूरत नजारे और यादगार पल मिल सकें, तो देश के कई शहर और हिल स्टेशन इस मौसम में बेहद आकर्षक लगते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे स्थानों के बारे में, जहां स्प्रिंग सीजन में घूमना एक अलग ही एक्सपीरिएंस होता है।

स्प्रिंग सीजन में इन जगहों पर जाएं घूमने

श्रीनगर: स्प्रिंग सीजन आते ही श्रीनगर का नजारा पूरी तरह बदल जाता है। शहर रंग-बिरंगे फूलों से भर उठता है और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन पर्यटकों के लिए खोल दिया जाता है। बर्फ पिघलने के बाद डल झील की चमक और बढ़ जाती है। वहीं मुगल गार्डन में गुलाब और अलग-अलग रंगों के मौसमी फूल खिलकर पूरे माहौल को और भी खूबसूरत बना देते हैं।


ऋषिकेश: स्प्रिंग सीजन के दौरान ऋषिकेश में न ज्यादा ठंडा होता है और न ज्यादा गर्म। यहां मार्च में इंटरनेशनल योग फेस्टिवल होता है। गंगा नदी में राफ्टिंग और त्रिवेणी घाट की शाम की आरती का अनुभव भी खास रहता है।

मुन्नार: केरल के मुन्नार में स्प्रिंग के दौरान चाय के बागान और पहाड़ियां हरियाली से भर जाती हैं। ठंडी हवा और शांत माहौल इसे घूमने के लिए शानदार बनाते हैं। एराविकुलम नेशनल पार्क में वन्यजीव देखने का भी अच्छा समय होता है।

दार्जिलिंग: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में इस मौसम में साफ आसमान और कंचनजंगा के सुंदर नजeरे देखने को मिलते हैं। रोडोडेंड्रोन और मैगनोलिया के फूल खिल उठते हैं और ताजी चाय की खुशबू हवा में घुल जाती है।

जयपुर: राजस्थान के जयपुर में बसंत घूमने का सबसे आरामदायक समय है। गर्मी बढ़ने से पहले आप आमेर किला और बाकी ऐतिहासिक जगहों को आराम से देख सकते हैं। होली का त्योहार भी शहर को रंगों से भर देता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।