
फैरो आइलैंड्स (Faroe Islands)
फैरो आइलैंड्स में समुद्र के किनारे ऊंची चट्टानें, गहरी घाटियां, झरने और खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं। ऊपर से देखने पर यह जगह किसी पोस्टकार्ड जैसी लगती है। यहां गांवों, सड़कों और कैंपिंग एरिया के पास ड्रोन उड़ाने पर नियम हैं, इसलिए पहले इसकी जानकारी जरूर लें।
लोफोटेन आइलैंड्स, नॉर्वे (Lofoten Islands, Norway)
लोफोटेन आइलैंड्स अपने लाल रंग के छोटे-छोटे मछुआरों के घरों, बर्फ से ढके पहाड़ों और नीले समुद्र के लिए जाना जाता है। यहां का आर्कटिक लैंडस्केप ड्रोन कैमरे में बहुत ही खूबसूरत दिखाई देता है। विंटर में यहां नॉर्दर्न लाइट्स और समर में आधी रात का सूरज भी देखने को मिलता है।
राजा अम्पैट, इंडोनेशिया (Raja Ampat, Indonesia)
राजा अम्पैट दुनिया के सबसे खूबसूरत द्वीप समूहों में गिना जाता है। यहां हरे-भरे छोटे-छोटे द्वीप, साफ नीला समुद्र और रंग-बिरंगी कोरल रीफ ऊपर से किसी पेंटिंग जैसे दिखाई देते हैं। यही वजह है कि यह जगह ड्रोन फोटोग्राफरों की पसंदीदा लोकेशन मानी जाती है।
ग्रेट बैरियर रीफ, ऑस्ट्रेलिया (Great Barrier Reef, Australia)
दुनिया की सबसे बड़ी कोरल रीफ ग्रेट बैरियर रीफ ड्रोन से देखने पर बेहद अट्रैक्टिव लगती है। ऊपर से नीले समुद्र में फैली रंग-बिरंगी कोरल रीफ, रेत के छोटे-छोटे द्वीप और साफ पानी शानदार दृश्य बनाते हैं। यहां ड्रोन उड़ाते समय समुद्री जीवों और इस जगह के नियमों का ध्यान रखना जरूरी है।
नामीब रेगिस्तान, नामीबिया (Namib Desert, Namibia)
नामीब रेगिस्तान अपनी विशाल नारंगी रेत की पहाड़ियों, सफेद नमक के मैदानों और लंबी परछाइयों के लिए पॉपुलर है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यहां का नजारा ड्रोन से खूबसूरत दिखाई देता है। ऊपर से देखने पर रेत के नेचुरल पैटर्न और भी अट्रैक्टिव लगते हैं।
आइसलैंड में काले रेत वाले समुद्र तट, विशाल ग्लेशियर, ज्वालामुखी, झरने और बर्फीले पहाड़ एक साथ देखने को मिलते हैं। ड्रोन से यह पूरा लैंडस्केप बेहद अलग और शानदार दिखाई देता है। लेकिन कई नेशनल पार्क और एरिया में ड्रोन उड़ाने पर मनाही है, इसलिए पहले परमिशन जरूर लें।
झांगजियाजी नेशनल फॉरेस्ट पार्क, चीन (Zhangjiajie National Forest Park, China)
यह पार्क अपनी आसमान छूती पत्थर की ऊंची चट्टानों और धुंध से ढकी घाटियों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। कहते है कि फिल्म Avatar के पहाड़ों की प्रेरणा भी यहीं से ली गई थी। ड्रोन से यहां का दृश्य बेहद शानदार दिखाई देता है, लेकिन पार्क के टूरिस्ट एरिया में ड्रोन उड़ाने के लिए पहले से परमिशन लेना जरूरी होता है।
कैपाडोसिया अपनी अनोखी चट्टानों, गुफा जैसे घरों और सूर्योदय के समय उड़ने वाले सैकड़ों रंग-बिरंगे हॉट एयर बैलून के लिए मशहूर है। ड्रोन से इन बैलून और पूरे इलाके का नजारा किसी सपने जैसा लगता है। सुबह का समय यहां फोटोग्राफी के लिए सबसे अच्छा होता है।
सेंटोरिनी, ग्रीस (Santorini, Greece)
सेंटोरिनी अपने सफेद रंग के घरों, नीले गुंबद वाले चर्चों और गहरे नीले एजियन सागर के शानदार नजारों के लिए दुनिया भर में फेमस है। ड्रोन से देखने पर यहां की ज्वालामुखी चट्टानें, समुद्र और खूबसूरत बस्तियां एक साथ दिखाई देती हैं। सूर्यास्त के समय यहां की एरियल फोटोग्राफी सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव मानी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।