कही बाहर घूमने जाना हो या किसी लॉन्ग ट्रिप पर निकलना हो, सबसे पहले सूटकेस पैक करना एक बहुत ही मुश्किल काम लगता है। ज्यादा सामान रखने से कई बार बैग बंद करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ आसान पैकिंग ट्रिक्स अपनाकर आप कम जगह में भी अपना पूरा सामान सही तरीके से रख सकते हैं।
भारी सामान नीचे रखें (Heavy Items at Bottom)
सूटकेस पैक करते समय सबसे पहले जूते, जैकेट, बेल्ट या अन्य भारी चीजों को नीचे रखना चाहिए। इससे सूटकेस का वजन सही तरीके से बैलेंस रहता है और ऊपर रखने वाले कपड़े खराब नहीं होते। भारी सामान नीचे रखने से कपड़ों को सही तरीके से रखने से जगह भी मिलती है।
शर्ट, कुर्ते, ड्रेस या ऐसे कपड़े जिनमें जल्दी सिलवटें पड़ती हैं, उन्हें हमेशा ऊपर रखना चाहिए। इन्हें अलग से फोल्ड करके या गारमेंट बैग में रखने से कपड़े सेफ रहते हैं। इससे पहुंचने के बाद कपड़े पहनने लायक कंडीशन में मिलते हैं और ज्यादा प्रेस करने की जरूरत नहीं पड़ती।
जरूरत के हिसाब से कपड़े चुनें (Pack Clothes Wisely)
ट्रिप पर जाने से पहले यह देखे कि कितने दिनों की ट्रिप है और उसी हिसाब से कपड़े रखें। ज्यादा कपड़े रखने की आदत से बचें और ऐसे कपड़े चुनें जिन्हें अलग-अलग तरीकों से पहना जा सके। इससे सूटकेस में बेकार का सामान जमा नहीं होगा और जगह भी बचेगी।
पैकिंग क्यूब्स का इस्तेमाल करें (Use Packing Cubes)
यदि आप हमेशा ट्रैवल करते हैं तो पैकिंग क्यूब्स आपके लिए बहुत काम आ सकता हैं। इनमें कपड़ों को अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से रखा जा सकता है, जैसे टी-शर्ट, इनरवियर या एक्सेसरीज। इससे सूटकेस ज्यादा साफ और सलीके से रखा रहता है और जरूरत के समय सामान ढूंढने में परेशानी नहीं होती।
खाली जगह का उपयोग करें (Use Empty Spaces)
सूटकेस में बची छोटी-छोटी जगहों को बेकार न छोड़ें। जूतों के अंदर मोजे, बेल्ट, चार्जर या छोटे एक्सेसरीज रखे जा सकते हैं। इसी तरह बैग या दूसरे सामान के अंदर भी छोटी चीजें रखकर जगह का बेहतर इस्तेमाल कर सकते है। यह तरीका छोटे सूटकेस में ज्यादा सामान रखने में मदद करता है।
कपड़ों को रोल करके रखें (Rolling Technique)
कपड़ों को फोल्ड करने की जगह उन्हें रोल करके रखना ज्यादा अच्छा तरीका माना जाता है। टी-शर्ट, जींस, ट्राउजर और कैजुअल कपड़ों को अच्छे से रोल करने से सूटकेस में ज्यादा जगह बचती है। इस तरीके से कपड़ों में सिलवटें भी कम पड़ती हैं और सामान ज्यादा साफ दिखाई देता है। छोटी ट्रिप के लिए रोलिंग टेक्निक काफी काम आती है।
टॉयलेटरी बैग अलग रखें (Separate Toiletry Bag)
शैंपू, लोशन, क्रीम और अन्य लिक्विड चीजों को हमेशा अलग पाउच या टॉयलेटरी बैग में रखना चाहिए। इससे अगर कोई चीज लीक हो जाए तो कपड़े खराब नहीं होंगे। साथ ही सभी जरूरी चीजें एक जगह मिल जाएंगी और उन्हें निकालना भी आसान रहेगा।