Get App

ज्यादा सामान, कम जगह... सूटकेस पैक करने के ये तरीके बदल देंगे आपका सफर!

सही तरीके से सूटकेस पैक करने पर जगह तो बचती है, साथ ही सफर के दौरान सामान ढूंढना भी आसान हो जाता है। कपड़ों को रोल करके रखने से ज्यादा स्पेस मिलता है और सिलवटें भी कम आती हैं। यहां दी गयी ऐसी ही छोटी-छोटी ट्रिक्स से आप कम जगह में ज्यादा सामान रख सकते हैं और ट्रिप को कम्फर्टेबल बना सकते हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 03, 2026 पर 11:30 AM
ज्यादा सामान, कम जगह... सूटकेस पैक करने के ये तरीके बदल देंगे आपका सफर!

कही बाहर घूमने जाना हो या किसी लॉन्ग ट्रिप पर निकलना हो, सबसे पहले सूटकेस पैक करना एक बहुत ही मुश्किल काम लगता है। ज्यादा सामान रखने से कई बार बैग बंद करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कुछ आसान पैकिंग ट्रिक्स अपनाकर आप कम जगह में भी अपना पूरा सामान सही तरीके से रख सकते हैं।

भारी सामान नीचे रखें (Heavy Items at Bottom)

सूटकेस पैक करते समय सबसे पहले जूते, जैकेट, बेल्ट या अन्य भारी चीजों को नीचे रखना चाहिए। इससे सूटकेस का वजन सही तरीके से बैलेंस रहता है और ऊपर रखने वाले कपड़े खराब नहीं होते। भारी सामान नीचे रखने से कपड़ों को सही तरीके से रखने से जगह भी मिलती है।

नाजुक कपड़ों को ऊपर रखें (Delicate Clothes on Top)

शर्ट, कुर्ते, ड्रेस या ऐसे कपड़े जिनमें जल्दी सिलवटें पड़ती हैं, उन्हें हमेशा ऊपर रखना चाहिए। इन्हें अलग से फोल्ड करके या गारमेंट बैग में रखने से कपड़े सेफ रहते हैं। इससे पहुंचने के बाद कपड़े पहनने लायक कंडीशन में मिलते हैं और ज्यादा प्रेस करने की जरूरत नहीं पड़ती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें