एडवेंचर के हैं शौकिन तो भारत की ये जगहें हो बेहद खास, साल 2026 में जरुर बनाए प्लान

2026 की शुरुआत के साथ अगर आप एडवेंचर ट्रिप की सोच रहे हैं, तो भारत में इसके लिए कई बेहतरीन जगहें हैं। भारत में कई ऐसी जगहें है जो प्राकृतिक खूबसूरती के साथ अपने एडवेंचर के लिए जानी जाती है

अपडेटेड Jan 01, 2026 पर 9:38 PM
Story continues below Advertisement
साल 2026 में अगर आप कुछ एडवेंचर करने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं

साल 2025 खत्म हो गया है और साल 2026 की शुरुआत हो गई है। वहीं साल 2026 में अगर आप कुछ एडवेंचर करने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। कोई सुकून और ठंडक के लिए पहाड़ों की ओर जाता है, तो कोई रोमांच और ताजगी के लिए समुद्र, रेगिस्तान या नदियों के पास जाना पसंद करता है। भारत की अलग-अलग जगहें अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ ऐसे सफर के लिए एकदम सही हैं, जहां घूमना-फिरना और मन को शांति मिलना साथ-साथ चलता है। इन जगहों पर आप घूमने का प्लान कर सकते हैं।

ऋषिकेश

ऋषिकेश हिमालय की गोद में गंगा नदी के किनारे बसा एक ऐसा शहर है, जहां सुकून और रोमांच साथ-साथ मिलते हैं। सर्दियों में यहां की ठंडी और साफ हवा, नीला आसमान और नदी किनारे जलते अलाव न्यू ईयर के माहौल को खास बना देते हैं। एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए गंगा में व्हाइट-वॉटर राफ्टिंग बड़ा आकर्षण है, जहां पहाड़ों के बीच तेज लहरों पर राफ्टिंग करना यादगार अनुभव बन जाता है। रोमांच पसंद करने वालों के लिए ऋषिकेश में बंजी जंपिंग, ट्रेकिंग, कैंपिंग और रैपलिंग जैसे मजेदार ऑप्शन हैं।


मनाली

मनाली नए साल के समय बर्फ से ढकी एक खूबसूरत दुनिया में बदल जाता है। चारों तरफ सफ़ेद चोटियां, देवदार के जंगल और ठंडी हवा इस जगह को खास बना देती हैं। ताजी बर्फबारी के बाद घाटियां और भी सुंदर दिखने लगती हैं, जहां अलाव, स्थानीय बाजार और त्योहारों का माहौल सर्दियों की गर्माहट जोड़ देता है। सोलंग घाटी में पैराग्लाइडिंग से पहाड़ों के शानदार नजारे दिखते हैं, वहीं स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग हर उम्र के लोगों को रोमांच देती है।

अंडमान और निकोबार

अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में नया साल सर्दी नहीं, बल्कि धूप, समुद्र और खुली हवा के बीच मनाया जाता है। यहां के ताड़ के पेड़ों से सजे समुद्र तट, नीला-हरापन लिए पानी और खूबसूरत सनसेट एक अलग ही ट्रॉपिकल माहौल बनाते हैं। एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए स्कूबा डाइविंग और स्नोर्कलिंग से रंग-बिरंगे कोरल और समुद्री जीव देखने का मौका मिलता है, वहीं पैरासेलिंग से द्वीपों का शानदार नजारा ऊपर से दिखता है। प्रकृति, सुकून और रोमांच से भरा यह डेस्टिनेशन नए साल की शुरुआत को तरोताज़ा और यादगार बना देता है।

लेह-लद्दाख

सर्दियों में लेह-लद्दाख बहुत अलग और शांत लगता है। बर्फ से ढके पहाड़, जमी हुई झीलें और मठ मन को सुकून देते हैं। लोसर पर्व के समय यहां की सादगी और साथ मिलकर होने वाले कार्यक्रम अपनापन महसूस कराते हैं। रोमांच चाहने वालों के लिए चादर ट्रेक और पैंगोंग झील तक जीप सफारी खास अनुभव देती है, जबकि बौद्ध संस्कृति इस ठंडे माहौल में भी शांति और संतुलन का एहसास कराती है।

औली

औली गढ़वाल क्षेत्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन है और भारत की मशहूर स्कीइंग जगहों में गिना जाता है। सर्दियों में यहां स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग का खूब मजा लिया जा सकता है। रोपवे से हिमालय की खूबसूरत चोटियों के शानदार नजारे दिखते हैं। बर्फ से ढके मैदान, शांत माहौल और कम भीड़ औली को नए साल की शुरुआत के लिए एक बेहतरीन जगह बनाते हैं।

समंदर के नीचे की खूबसूरत दुनिया का करना चाहते हैं सैर? भारत की ये जगहें स्कूबा डाइविंग के लिए हैं बेस्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।