Get App

कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये सबसे सस्ते देश, जिन्हें इंडियन जरूर करें एक्सप्लोर

अगर आप बजट में विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो ये 7 देश आपके लिए परफेक्ट हैं। यहां की सस्ती उड़ानें, रहने का कम खर्च, स्वादिष्ट और सस्ते खानपान के साथ आप कम पैसे में यादगार ट्रिप का आनंद ले सकते हैं। तो चलिए जानें उन देशों के बारे में जहां आप कम बजट में भी विदेशी धूप और संस्कृति का मजा उठा सकते हैं।

Shradha Tulsyan
अपडेटेड Aug 05, 2025 पर 16:15
कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये सबसे सस्ते देश, जिन्हें इंडियन जरूर करें एक्सप्लोर

नेपाल
भारत की सीमा से सटा ये देश वजट ट्रैवल के लिए सबसे आसान विकल्प है। बिना वीजा सिर्फ वैध पहचान पत्र लेकर आप नेपाल के पहाड़ों, बौद्ध मंदिरों और खूबसूरत झीलों का आराम से मजा ले सकते हैं।

थाईलैंड
थाईलैंड दक्षिण पूर्व एशिया का मशहूर टूरिस्ट स्थल है जहां बेजोड़ समुद्र तट, मंदिर और स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड बजट में मौजूद हैं। यहां वीजा फ्री एंट्री भी भारतीयों के लिए बड़ी राहत है।

श्रीलंका
शानदार बीच, चाय के बागान और प्राचीन किलों वाला यह देश तेज उड़ान और किफायती रहने की वजह से भारतीयों का पसंदीदा बन चुका है।

भूटान
पर्यावरण और संस्कृति के लिए जाना जाने वाला यह हिमालयी देश भारतीयों के लिए वीजा मुक्त है। भव्य मठ, पहाड़ और संस्कृति के दर्शन यहां सस्ते में हो जाते हैं।

वियतनाम
वियतनाम की सस्ती लॉजिंग और स्वादिष्ट स्थानीय खाना बजट यात्रियों के लिए उपयुक्त है। ऐतिहासिक स्थलों, प्राकृतिक खूबसूरती और सस्ते ट्रांसपोर्ट के लिए जाना जाता है।

इंडोनेशिया
बाली और अन्य द्वीपों के लिए मशहूर इंडोनेशिया में भी रोजमर्रा खर्च कम है। समुद्र तट, वन्यजीव और सांस्कृतिक हेरिटेज के साथ बजट ट्रैवलर्स के लिए आदर्श।

मलेशिया
सांस्कृतिक वैरायटी, खूबसूरत बीच और स्वादिष्ट स्थानीय व्यंजन मलेशिया को भारतीयों के लिए आकर्षक बनाते हैं। यहां ई-वीजा की सुविधा भी है जो सफर को आसान बनाती है।

जॉर्जिया
यूरोप और एशिया के संगम पर बसे यह देश ऐतिहासिक शहर, पर्वतों और वाइन कल्चर के लिए प्रसिद्ध है। भारतीय यात्रियों के लिए ई-वीजा की सुविधा और कम खर्च इसका बड़ा आकर्षण है।

फिलिपींस
7000 से अधिक द्वीपों वाले इस देश में आप शानदार समुद्र तट, डाइविंग और एडवेंचर एक्सपीरियंस कम कीमत में ले सकते हैं। यहां भी भारतीयों को आसानी से वीजा मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें