Get App

Travel: स्वर्ग से कम नहीं है भारत की ये जगहें, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान

भारत अपनी परंपराओं, मंदिरों और त्योहारों के साथ-साथ प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी फेमस है। यहां ऐसी कई जगहें हैं जहां जाकर ऐसा लगता है जैसे किसी दूसरी दुनिया में आ गए हों। ये शांत और सुंदर स्थान परिवार के साथ घूमने के लिए बेहतरीन हैं। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 26, 2025 पर 9:30 PM
Travel: स्वर्ग से कम नहीं है भारत की ये जगहें, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान
भारत की प्राकृतिक सुंदरता भी उसकी संस्कृति जितनी ही खास है (Photo: Canva)

भारत में घूमने लायक कई जगहें है, इन जगहों पर जाकर आपको ऐसा लगेगा की आप एक अलग ही दुनिया में आ गए हैं। भारत अपनी परंपराओं, मंदिरों और रंग-बिरंगे त्योहारों के लिए फेमस है। इसकी खूबसूरती सिर्फ संस्कृति तक सीमित नहीं है। देश में ऐसी कई प्राकृतिक जगहें हैं जो किसी जादू जैसी लगती हैं। इन जगहों पर आप अपनी फैमली के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। भारत की ये जगहें इतनी शांत हैं कि वहां पहुंचकर लगता है जैसे किसी दूसरी दुनिया में आ गए हों। ये नजारे दिखाते हैं कि भारत की प्राकृतिक सुंदरता भी उसकी संस्कृति जितनी ही खास है। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में

लद्दाख की जांस्कर घाटी

लद्दाख की जांस्कर घाटी में बना द्रांग द्रुंग ग्लेशियर एक बेहद खूबसूरत और बर्फ से ढका नजारा देखने को मिलता है। ये ऐसा लगता है जैसे पहाड़ों के बीच बर्फ की एक बड़ी नदी बह रही हो। इसकी ऊंची चोटियां, गहरी दरारें और चमकती सफेद बर्फ नीले आसमान के नीचे बहुत सुंदर दिखती हैं। चारों ओर की शांति और प्राकृतिक माहौल इसे और भी खास बनाते हैं। यहां ट्रेकिंग करने वालों के लिए सबसे यादगार पल सिर्फ ग्लेशियर देखना नहीं, बल्कि तारों भरे आसमान के नीचे बर्फीली ठंडी हवा में बिताई गई शांत रातें होती हैं।

कच्छ का सफेद रेगिस्तान, गुजरात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें