सोलो ट्रैवल की जुगाड़: 10 गैजेट्स जो हर महिला ट्रैवलर के बैग में होने चाहिए!
सोलो ट्रैवलिंग सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह जाने का नाम नहीं है, बल्कि यह खुद को जानने, नए एक्सपीरियंस हासिल करने का मौका भी देती है। हालांकि अकेले सफर करते समय सुरक्षा और सुविधा सबसे बड़ी प्रायोरिटी होती है। ऐसे में कुछ स्मार्ट गैजेट्स आपके ट्रैवल पार्टनर की तरह काम करते हैं, जो न केवल आपको हर सिचुएशन के लिए तैयार रखते हैं बल्कि सफर को ज्यादा सेफ और स्ट्रेस फ्री भी बनाते हैं। आखिरकार, जब तैयारी मजबूत हो तो सफर का मजा भी दोगुना हो जाता है।
MoneyControl News
अपडेटेड Jun 17, 2026 पर 8:00 AM
सोलो ट्रैवल करना महिलाओं के लिए एक रोमांचक एक्सपीरियंस हो सकता है, लेकिन इसके साथ सेफ्टी, कनेक्टिविटी और सुविधा जैसी कई चुनौतियां भी जुड़ी होती हैं। सही गैजेट्स न केवल जर्नी को आसान बनाते हैं, बल्कि मुश्किल सिचुएशन में आपकी सेफ्टी और कॉन्फिडेंस भी बढ़ाते हैं। अगर आप सोलो ट्रैवल की प्लानिंग बना रही हैं, तो ये 10 गैजेट्स आपके बैग में जरूर होने चाहिए:
1. पोर्टेबल डोर लॉक
होटल, हॉस्टल या गेस्टहाउस में ठहरते समय अएक्स्ट्रा सेफ्टी के लिए पोर्टेबल डोर लॉक उपयोगी होता है। इसे दरवाजे पर लगाकर आप कमरे की सेफ्टी बढ़ा सकती हैं। यह छोटा, हल्का और आसानी से बैग में रखा जा सकता है।
2. कॉम्पैक्ट कैमरा या एक्शन कैमरा
ट्रैवल की यादों को कैद करने के लिए एक अच्छा कैमरा जरूरी है। स्मार्टफोन कैमरा काफी अच्छा होता है, लेकिन एडवेंचर ट्रिप्स, ट्रेकिंग और वॉटर स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटीज के लिए एक्शन कैमरा बेहतर ऑप्शन साबित हो सकता है। यह टिकाऊ होता है और हाई क्वालिटी वाले फोटो व वीडियो रिकॉर्ड करता है।
3. ई-रीडर
यदि आपको पढ़ने का शौक है, तो कई किताबें साथ ले जाने के बजाय ई-रीडर बेहतर ऑप्शन है। यह हल्का होता है, बैटरी लंबे समय तक चलती है और इसमें हजारों किताबें स्टोर की जा सकती हैं। लॉन्ग जर्नी के दौरान यह आपका अच्छा साथी बन सकता है।
4. यूनिवर्सल ट्रैवल एडॉप्टर
अगर आप अब्रॉड ट्रैवल कर रही हैं, तो अलग-अलग देशों में अलग प्रकार के प्लग और सॉकेट मिलेंगे। यूनिवर्सल ट्रैवल एडॉप्टर की मदद से आप मोबाइल, लैपटॉप, कैमरा और अन्य डिवाइस आसानी से चार्ज कर सकती हैं। USB और Type-C पोर्ट वाले एडॉप्टर ज्यादा सुविधाजनक होते हैं।
5. नॉइज़ कैंसिलिंग ईयरबड्स
लंबी फ्लाइट, ट्रेन जर्नी या भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नॉइज़ कैंसिलिंग ईयरबड्स बेहद उपयोगी साबित होते हैं। ये बाहरी शोर को कम करके आपको आराम करने, संगीत सुनने या काम करने में मदद करते हैं। साथ ही, लंबे सफर में मानसिक थकान भी कम होती है।
6. स्मार्टवॉच
स्मार्टवॉच सिर्फ समय देखने का उपकरण नहीं है। इसमें GPS, हार्ट रेट मॉनिटर, SOS फीचर, कॉल और मैसेज नोटिफिकेशन जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कई स्मार्टवॉच इमरजेंसी में चुने गए संपर्कों को आपकी लोकेशन भी भेज सकती हैं, जो सोलो ट्रैवलर्स के लिए बेहद उपयोगी फीचर है।
7. पोर्टेबल वाई-फाई हॉटस्पॉट
हर जगह भरोसेमंद इंटरनेट अवेलेबल नहीं होता। पोर्टेबल वाई-फाई डिवाइस की मदद से आप सेफ्टी और स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन प्राप्त कर सकती हैं। यह गैजेट खासतौर पर उन ट्रैवलर के लिए उपयोगी है जो लगातार ऑनलाइन रहना चाहती हैं या रिमोट वर्क करती हैं।
8. पर्सनल सेफ्टी अलार्म
यह छोटा-सा गैजेट इमरजेंसी में आपकी सेफ्टी का मजबूत साधन बन सकता है। किसी खतरे या अनसेफ सिचुएशन में बटन दबाते ही तेज आवाज निकलती है, जिससे आसपास के लोगों का ध्यान अट्रैक्ट होता है और मदद मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
9. पावर बैंक
ट्रैवलिंग के दौरान स्मार्टफोन सबसे जरूरी एसेंशियल होता है। मैप्स, ऑनलाइन पेमेंट, होटल बुकिंग और इमरजेंसी कॉल्स के लिए फोन का चालू रहना बेहद जरूरी है। 10,000mAh से 20,000mAh क्षमता वाला पावर बैंक कई बार फोन चार्ज कर सकता है। फास्ट चार्जिंग और मल्टीपल USB पोर्ट वाले मॉडल ज्यादा उपयोगी रहते हैं।
10. GPS ट्रैकर या स्मार्ट टैग
सोलो ट्रैवल के दौरान सामान खो जाना एक आम समस्या है। GPS ट्रैकर या स्मार्ट टैग को बैग, सूटकेस या पर्स में लगाकर आप मोबाइल ऐप के जरिए उसकी लोकेशन ट्रैक कर सकती हैं। यह गैजेट खासतौर पर एयरपोर्ट और भीड़भाड़ वाली जगहों पर बहुत काम आता है।
सोलो ट्रैवलिंग में सेल्फ-रेलिएन्स और सेफ्टी दोनों जरुरी हैं। सही गैजेट्स न केवल आपकी जर्नी को सुविधाजनक बनाते हैं, बल्कि अनएक्सपेक्टेड सिचुएशन में मदद भी करते हैं। पावर बैंक से लेकर स्मार्टवॉच और पर्सनल सेफ्टी अलार्म तक, ये डिवाइस आपकी ट्रिप को ज्यादा सेफ, आरामदायक और यादगार बना सकते हैं।