ट्रेवलिंग में बच्चे का खाने का रूटीन बिगड़ सकता है, इसलिए पहले से तैयारी करें। फॉर्मूला दूध के लिए पाउडर और थर्मस में गर्म पानी साथ रखें ताकि तुरंत दूध बना सकें। 6 महीने से बड़े बच्चे के लिए रेडी-टू-ईट बेबी फूड, प्यूरी या सूखा सेरेलक रखें। साथ ही 2–3 साफ स्टेरलाइज़्ड बोतलें जरूर रखें ताकि सफर में आसानी हो।
हेल्थ को प्रायोरिटी दे और फर्स्ट-एड किट रखे
ट्रेवलिंग में बच्चे की हेल्थ सबसे जरूरी होती है, इसलिए पहले से तैयारी करें। डॉक्टर की एडवाइस से बुखार, दर्द, पेट दर्द, गैस, उल्टी और एलर्जी की जरूरी दवाएं साथ रखें। ओआरएस और थर्मामीटर जरूर रखें ताकि डिहाइड्रेशन या बुखार की कंडीशन में तुरंत मदद मिल सके। साथ ही बच्चे की रेगुलर मेडिसिन का डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन भी अपने पास रखें, जिससे जरूरत पड़ने पर आसानी हो।