होटल का कमरा पहली नजर में कितना भी साफ और व्यवस्थित क्यों न दिखे, कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें दिनभर कई लोग छूते हैं। ऐसे में सिर्फ कमरे की चमक देखकर पूरी तरह बेफिक्र होना सही नहीं है। ट्रिप के दौरान छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर आप इंफेक्शन के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं होटल के कमरे में एंटर करते ही किन चीजों पर सबसे पहले ध्यान देना चाहिए:
decorative items (डेकोरेटिव आइटम का यूज)
बेड पर रखे डेकोरेटिव कुशन, बेड रनर या कंबल हर बार धुले हों, यह जरूरी नहीं होता। अगर उनकी जरूरत नहीं है, तो उन्हें अलग रख दें और केवल साफ चादर, तकिया और कंबल का इस्तेमाल करें।
door handles and switches (दरवाजे के हैंडल और स्विच)
कमरे का दरवाजा, अलमारी का हैंडल और लाइट स्विच दिनभर कई लोगों के कांटेक्ट में आते हैं। इन सरफेस पर जर्म्स होने की संभावना बनी रहती है। इन्हें छूने के बाद हाथ साफ करना या पहले वाइप से पोंछ लेना अच्छी आदत हो सकती है।
Kettle and coffee machine (केतली और कॉफी मशीन)
अगर कमरे में इलेक्ट्रिक केतली या कॉफी मेकर है, तो उसे यूज करने से पहले अंदर एक बार देख लें। बेहतर होगा कि उसमें पहले साफ पानी उबाल लें। इससे मशीन भी तैयार हो जाती है और साफ-सफाई को लेकर भरोसा भी बढ़ता है।
bathroom cleanliness (बाथरूम की साफ-सफाई चेक)
बाथरूम में नल, फ्लश, शॉवर हैंडल और सिंक जैसी जगहों को यूज करने से पहले एक नजर देख लें। अगर हो सके तो इन्हें हल्के डिसइंफेक्टेंट वाइप से साफ कर लें और हर बार यूज के बाद हाथ साबुन से धोएं।
travel hygiene kit (ट्रैवल हाइजीन किट)
यात्रा के दौरान छोटे-छोटे सामान बहुत काम आते हैं। बैग में हैंड सैनिटाइजर (sanitizer), वाइप्स, टिश्यू, अपना टूथब्रश, चप्पल और पानी की बोतल जैसी चीजें रखना बेहतर रहता है। इससे होटल की चीजों पर डिपेंड रहने को पॉसिब्लिटी कम हो जाती है।
frequently touched items (ज्यादा छुई जाने वाली चीजें)
होटल का कमरा साफ दिख सकता है, लेकिन कुछ सामान ऐसे होते हैं जिन्हें हर नया मेहमान इस्तेमाल करता है। इसलिए कमरे में पहुंचते ही रिमोट (remote), फोन, हैंडल और दूसरे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले हिस्सों को एक बार देख लें। जरूरत लगे तो डिसइंफेक्टेंट वाइप (disinfectant wipe) से साफ कर लें।
थोड़ी सावधानी से ट्रिप बनेगी ज्यादा कम्फर्टेबल
होटल में ठहरते समय घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन साफ-सफाई की कुछ आसान आदतें अपनाना समझदारी है। कमरे में पहुंचने के बाद कुछ मिनट निकालकर जरूरी सरफेस को साफ करें। इससे आपकी ट्रिप ज्यादा सेफ, कम्फर्टेबल और स्ट्रेस फ्री बन सकती है।