फॉरेन घूमने का सपना हर किसी का होता है और कई लोग वहां की नाइटलाइफ का भी भरपूर आनंद लेना चाहते हैं। हालांकि, किसी अनजान देश में रात के समय बाहर निकलते वक्त थोड़ी-सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है। अगर आप भी विदेश यात्रा के दौरान रात में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो कुछ जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाकर अपनी ट्रिप को सुरक्षित और यादगार बना सकते हैं:
अपनी लोकेशन किसी भरोसेमंद व्यक्ति के साथ शेयर करें
सुनसान और अनजान रास्तों से बचें
कई बार मैप्स शॉर्टकट दिखाते हैं, लेकिन हर शॉर्टकट सेफ नहीं होता। रात के समय हमेशा अच्छी रोशनी वाली और लोगों की आवाजाही वाली सड़कों का ही यूज करें। सुनसान गलियों, पार्कों या कम भीड़ वाले इलाकों में अकेले जाने से बचें। अगर देर रात लौटना हो, तो पैदल चलने की बजाय टैक्सी या लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करना बेहतर रहेगा।
अपनी ड्रिंक और खाने-पीने की चीजों पर नजर रखें
नाइट क्लब, बार या किसी पार्टी में अपनी ड्रिंक को कभी भी बिना निगरानी के न छोड़ें। किसी अजनबी द्वारा दी गई ड्रिंक या खुली बोतल स्वीकार करने से बचें। अगर ड्रिंक का स्वाद, कलर और टेस्ट अलग लगे, तो उसे तुरंत छोड़ दें। यह छोटी-सी सावधानी आपको बड़ी परेशानी से बचा सकती है।
जरूरी नंबर और डॉक्यूमेंट हमेशा अपने पास रखें
फॉरेन ट्रैवल पर निकलने से पहले उस देश के लोकल पुलिस, एम्बुलेंस, फायर सर्विस और Indian Embassy के नंबर अपने फोन में सेव कर लें। होटल का नाम, पता और संपर्क नंबर भी अपने पास लिखकर रखें। साथ ही पासपोर्ट और वीजा की डिजिटल कॉपी मोबाइल और ईमेल में सुरक्षित रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर आसानी से इस्तेमाल की जा सके।
ज्यादा नकदी और कीमती सामान साथ न रखें
रात में घूमते समय केवल उतनी ही नकदी रखें, जितनी जरूरत हो। महंगे गहने, लग्जरी घड़ियां, कैमरे या अन्य कीमती सामान खुले में दिखाने से बचें। कोशिश करें कि कार्ड और कैश अलग-अलग जगह रखें, ताकि किसी एक चीज के खोने पर पूरी परेशानी न हो।
भरोसेमंद टैक्सी और ट्रांसपोर्ट का ही इस्तेमाल करें
देर रात सफर करने के लिए हमेशा टैक्सी, होटल द्वारा बुक की गई कैब या भरोसेमंद राइड-हेलिंग ऐप का ही इस्तेमाल करें। गाड़ी में बैठने से पहले उसका नंबर और ड्राइवर की जानकारी ऐप से मिलान कर लें। अगर संभव हो, तो अपनी कैब की डिटेल किसी करीबी के साथ शेयर कर दें और जर्नी के दौरान फोन चार्ज रखें।