2025 में जेनरेशन Z के लिए दुनिया के 10 बेहतरीन शहरों की लिस्ट सामने आई है। यह रैंकिंग 30 साल से कम उम्र के 18,500 से ज्यादा युवाओं से किए गए सर्वे पर बेस्ड है(Photo Credit: Canav)
थाईलैंड: बैंकॉक का थाईलैंड शहर जेनरेशन Z की पहली पसंद माना गया है। ये शहर बजट-फ्रेंडली, कलरफुल कल्चर, बेहतरीन नाइटलाइफ और अच्छे लाइफ लेवल का सही मेल है। (Photo: Canva)
मेलबर्न: इस लिस्ट में 2 नंबर पर ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न शहर है। ये शहर देश की की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। अपनी समावेशी सोच और कला-संस्कृति के लिए मशहूर इस शहर को 91% युवाओं ने बेहतरीन जगह बताया है।(Photo: Canva)
केप टाउन: दक्षिण अफ्रीका का केप टाउन शहर जेनरेशन Z की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है। ये शहर अपने नेचुरल खूबसूरती और सस्ती नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। (Photo: Canva)
न्यूयॉर्क सिटी: अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी नंबर 4 पर है। ये शहर महंगा होने के बाद भी ये शहर अपने रोमांच, पैदल घूमने की सुविधा और नाइटलाइफ की वजह से युवाओं के बीच पसंदीदा शहर बना है।(Photo: Canva)
कोपेनहेगन: डेनमार्क का कोपेनहेगन इस लिस्ट में नंबर 5 पर है। ये देश अपने हाई लाइफ स्टाइल, खूबसूरत नेचर और शानदार वास्तुकला के लिए जाना जाता है। युवाओं का मानना है कि यह शहर न सिर्फ रहने के लिए अच्छा है बल्कि यहां रिश्ते बनाना भी आसान है।(Photo: Canva)
बार्सिलोना: स्पेन का बार्सिलोना शहर इस लिस्ट में नंबर 6 पर है। ये शहर अपने खुले माहौल और संस्कृति के लिए पसंद किया जाता है। इसके म्यूज़ियम, क्लब व रेस्टोरेंट इसे खास बनाते हैं।(Photo: Canva)
एडिनबर्ग: यूके का एडिनबर्ग शहर इस लिस्ट में 7 नंबर पर है। ये शहर अपने नेचुरल ब्यूटी और हरियाली के लिए काफी पसंद किया जाता है। ये शहर अपने ऐतिहासिक आकर्षण, शानदार वास्तुकला और जीवंत कला संस्कृति के लिए भी मशहूर है। (Photo: Canva)
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको का मेक्सिको सिटी इस लिस्ट में 8वें नंबर पर है। जेनरेशन Z के लिए सबसे किफायती शहरों में गिना जाता है। ये शहर अपनी कलरफुल कल्चर और नाइटलाइफ के लिए फेमस है।(Photo: Canva)
लंदन: यूके का लंदन शहर इस लिस्ट में 9वें स्थान पर है। लंदन शहर महंगा होने के बावजूद अपनी संस्कृति, कला और खाने-पीने की विविधता के लिए पसंद किया जाता है।(Photo: Canva)
Story continues below Advertisement
शंघाई: चीन इस लिस्ट में 10 नंबर पर है। ये शहर अपनी आधुनिकता और बेहतरीन सार्वजनिक परिवहन के लिए युवाओं की पसंद है। (Photo: Canva)