Get App

सिर्फ चीन ही नहीं कोविड के बाद इन देशों से भारत नहीं आ रहे टूरिस्ट! आंकड़ों ने बताई पूरी कहानी

India Foreign Tourist Arrivals : 2023 में भारत आने वाले साउथ-ईस्ट एशिया के पर्यटकों की संख्या घटकर 7.6 लाख रह गई, जो 2019 के 9.3 लाख से काफी कम है और 2014 से 2018 के बीच हर साल आने वाले औसतन 7.7 लाख पर्यटकों से भी थोड़ा कम है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 28, 2025 पर 6:15 PM
सिर्फ चीन ही नहीं कोविड के बाद इन देशों से भारत नहीं आ रहे टूरिस्ट! आंकड़ों ने बताई पूरी कहानी
भारत सरकार चीनी पर्यटकों के लिए वीजा फिर से शुरू करने की दिशा में काम कर रही है।

India Foreign Tourist Arrivals : पांच साल पहले आए कोविड महामारी से पूरा दुनिया थम सी गई थी। कोविड के कारण सबसे ज्यादा  नुकसान झेलने वाले सेक्टर्स में से टूरिज्म भी शामिल था। वहीं कोविड के बाद भी भारत में चीन और साउथ ईस्ट एशिया से आने वाले टूरिस्ट की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। लेकिन अब उम्मीद है कि भारत  में चीन और साउथ ईस्ट एशिया से फिर टूरिस्ट देखने को मिलेंगे। इसके लिए भारत सरकार ने कई कदम भी उठाए हैं।

भारत और चीन ने अपने तनावपूर्ण संबंधों को सुधारने की दिशा में तेजी से कदम उठाए हैं। भारत सरकार चीनी पर्यटकों के लिए वीजा फिर से शुरू करने की दिशा में काम कर रही है।पांच सालों के बाद भारत चीनी पर्यटकों के लिए टूरिस्ट वीजा फिर से जारी करने जा रहा है। इससे उम्मीद जगी है कि चीनी पर्यटक भारत लौट सकते हैं।

पर्यटकों की संख्या में आ रही  गिरावट

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड के बाद से न सिर्फ चीन बल्कि ईस्ट एशिया और साउथ-ईस्ट एशिया के बाकी हिस्सों से भी भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों की संख्या में लगातार गिरावट देखी गई है। 2019 में भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में से करीब 4.1% पूर्वी एशिया, खासकर दक्षिण कोरिया और जापान से थे। लेकिन 2023 तक यह संख्या घटकर सिर्फ 3% रह गई, जो बीते दस सालों में सबसे कम है। इसी तरह, दक्षिण-पूर्व एशिया से आने वाले पर्यटकों की हिस्सेदारी भी घटती रही है। 2013 में यह आंकड़ा 9% था, जो 2019 तक थोड़ा घटकर 8.5% हो गया था। लेकिन 2023 में यह और नीचे गिरकर 8% रह गया, जो बताता है कि इन क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है।

2023 में आए सबसे कम टूरिस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें