ट्रेन की खिड़की वाली सीट क्यों है सबसे बेस्ट! खुद देख लीजिए

भारत के कुछ खूबसूरत ट्रेन रूट सिर्फ एक जर्नी नहीं, बल्कि अपने आप में एक यादगार एक्सपीरियंस हैं। समुद्र, पहाड़, घाटियां, झरने, जंगल और हरियाली से भरे ये रास्ते हर मौसम में अट्रैक्टिव लगते हैं, लेकिन मानसून में खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। प्रकृति और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ट्रेन जर्नी जिंदगी में कम से कम एक बार जरूर करें।

अपडेटेड Aug 05, 2026 पर 9:13 AM

भारत के कई ट्रेन रूट ऐसे हैं, जहां सफर के दौरान मंजिल से ज्यादा रास्ता यादगार बन जाता है। कहीं समुद्र के ऊपर बना पुल रोमांच पैदा करता है, तो कहीं पहाड़, झरने, सुरंगें, जंगल और हरियाली मन मोह लेते हैं। मानसून के मौसम में ये ट्रेन जर्नी और भी खूबसूरत हो जाती हैं और पैसेंजर को प्रकृति के सबसे शानदार नजारे देखने का मौका मिलता है।

पंबन ब्रिज ट्रेन यात्रा (Pamban Bridge Train Journey)

This may contain: an aerial view of a train crossing a bridge in the ocean with several boats nearby

चेन्नई से रामेश्वरम तक का ट्रेन सफर भारत की सबसे खूबसूरत ट्रेन जर्नी में गिना जाता है। इस जर्नी की सबसे बड़ी खासियत ऐतिहासिक पंबन ब्रिज है, जो समुद्र के ऊपर बना हुआ है। ट्रेन जब इस पुल से गुजरती है, तब दोनों तरफ नीला समुद्र, मछुआरों की रंग-बिरंगी नावें और आइलैंड दिखाई देते हैं। नए पंबन ब्रिज ने इस रूट को और भी खास बना दिया है, क्योंकि यह भारत का पहला वर्टिकल-लिफ्ट रेलवे सी-ब्रिज है।


 

 

नीलांबुर से शोरनूर (Nilambur to Shoranur)

Story pin image

केरल का यह रेल मार्ग हरियाली और घने जंगलों के लिए जाना जाता है। सफर के दौरान ट्रेन कई नदियों, टीक के जंगलों और हरे-भरे खेतों के बीच से गुजरती है। मानसून में यहां की प्राकृतिक सुंदरता कई गुना बढ़ जाती है और खिड़की से दिखने वाले नजारे पैसेंजर का मन मोह लेते हैं।

 

 

पातालपानी से कालाकुंड (Patalpani to Kalakund)

Story pin image

मध्य प्रदेश की यह हेरिटेज ट्रेन जर्नी भले ही छोटी हो, लेकिन खूबसूरती के मामले में किसी से कम नहीं है। लगभग 9.5 किलोमीटर लंबे इस सफर में पैसेंजर को पहाड़, गहरी घाटियां, चट्टानी रास्ते और घने जंगल देखने को मिलते हैं। बारिश के मौसम में यहां बहने वाले झरने और हरियाली इस ट्रिप को और भी यादगार बना देते हैं।

 

शोरनूर से नीलांबुर रोड (Shoranur to Nilambur Road)

इस रेल मार्ग को "ग्रीन टनल" के नाम से भी जाना जाता है। करीब 66 किलोमीटर लंबी यह यात्रा घने जंगलों, धान के खेतों और बहती नदियों के बीच से गुजरती है। मानसून के दौरान चारों तरफ फैली हरियाली इस रूट को भारत की सबसे खूबसूरत ट्रेन जर्नी में शामिल कर देती है।

 

 

कोच्चि से कासरगोड (Kochi to Kasaragod)

केरल का यह तटीय रेल रुट समुद्र और हरियाली का शानदार संगम दिखाता है। सफर के दौरान ट्रेन अरब सागर, नारियल के पेड़ों, बैकवाटर्स, नदियों और छोटे-छोटे गांवों के बीच से गुजरती है। मानसून में जब बारिश होती है, तब यह पूरा रूट और भी मनमोहक दिखाई देता है।

 

 

लोंडा से दूधसागर (Londa to Dudhsagar)

अगर आपको झरने और पहाड़ पसंद हैं, तो यह ट्रेन यात्रा जरूर करनी चाहिए। यह रेल मार्ग पश्चिमी घाट के घने जंगलों, कई सुरंगों और ऊंचे रेलवे पुलों से होकर गुजरता है। जर्नी का सबसे मेन अट्रैक्शन दूधसागर झरना है, जिसके बेहद करीब से ट्रेन गुजरती है। मानसून के दौरान यह झरना अपने पूरे शबाब पर होता है।

 

कोरापुट से अराकू वैली (Koraput to Araku Valley)

ईस्टर्न घाट से होकर गुजरने वाला यह रेल मार्ग रोमांच और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। इस सफर में ट्रेन 58 सुरंगों और कई पुलों को पार करती है। रास्ते में कॉफी के बागान, झरने, आदिवासी गांव, ऊंचे पहाड़ और गहरी घाटियां दिखाई देती हैं। बारिश और सर्दियों के मौसम में यह सफर और भी शानदार लगता है।

 

जम्मू से बारामूला (Jammu to Baramulla)

कश्मीर घाटी का यह रेल मार्ग भारत के सबसे सुंदर ट्रेन रूट्स में शामिल है। इस जर्नी के दौरान बर्फ से ढके पहाड़, हरी-भरी घाटियां, नदियां और छोटे-छोटे गांव देखने को मिलते हैं। इसी रूट पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज, चिनाब ब्रिज भी है, जो इस जर्नी को और भी खास बना देता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।