Get App

भारत के इन 7 ट्रेक्स पर सुबह की पहली किरण देखने के लिए रात से ही शुरू हो जाता है सफर!

अगर आप मानसून (monsoon) में किसी ऐसी ट्रिप (trip) की तलाश में हैं, जहां एडवेंचर (adventure) के साथ सूर्योदय का मनमोहक नजारा भी देखने को मिले, तो भारत के कुछ ट्रेक आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। इन जगहों पर बादलों, पहाड़ों और सुनहरी सुबह का ऐसा संगम देखने को मिलता है, जिसे एक बार देखने के बाद भूलना मुश्किल है। जाने उन ट्रेक्स (treks) के बारे में, जहां सनराइज का नजारा हर कदम की मेहनत को खास बना देता है।

Roopali Sharmaअपडेटेड Jul 29, 2026 पर 4:02 PM
भारत के इन 7 ट्रेक्स पर सुबह की पहली किरण देखने के लिए रात से ही शुरू हो जाता है सफर!

बारिश के मौसम (rainy season) में पहाड़ों की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है, लेकिन अगर इसी सफर का अंत बादलों के बीच उगते सूरज के शानदार नजारे के साथ हो, तो ट्रेकिंग (trekking) का एक्सपीरियंस और भी यादगार बन जाता है। ऐसी सुबह, जहां बादलों की चादर के बीच सूरज की पहली किरणें पहाड़ों को सुनहरे रंग में रंग देती हैं, हर ट्रैवल लवर एक बार जरूर देखना चाहता है:

Skandagiri Trek (स्कंदगिरि ट्रेक) -कर्नाटक

बेंगलुरु (Bengaluru) के पास यह नाइट ट्रेक (night trek) सूरज निकलने से पहले शुरू होता है। सुबह बादलों के ऊपर से उगता सूरज देखने का एक्सपीरियंस इसे बेहद खास बनाता है। वीकेंड एडवेंचर (weekend adventure) के लिए यह ट्रेक युवाओं की पसंदीदा जगहों में शामिल है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें