Get App

तुर्किए-अजरबैजान ने दिया पाकिस्तान का साथ, बड़ी ट्रैवल कंपनियों ने बंद की तुर्किए की बुकिंग

तुर्किए ने, अजरबैजान के साथ मिलकर, सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान के साथ एकजुटता दिखाई थी। इससे भारत में कई लोग नाराज हैं। #BoycottTurkeyAzerbaijan सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। यही नहीं EaseMyTrip, Cox & Kings और Travomint जैसी देश की बड़ी ट्रैवल कंपनियों ने लोगों को इन देशों की गैरजरूरी यात्रा ना करने की अपील की है और नई बुकिंग भी रोक दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड May 13, 2025 पर 8:58 PM
तुर्किए-अजरबैजान ने दिया पाकिस्तान का साथ, बड़ी ट्रैवल कंपनियों ने बंद की तुर्किए की बुकिंग
2024 में 3.3 लाख भारतीय टूरिस्ट तुर्किए घूमने गए। 2023 से 2024 के बीच भारतीय टूरिस्ट 20 फीसदी बढ़े हैं। IndiGo और Turkish Airlines की सप्ताह में 28 उड़ानें होती है

सोशल मीडिया से लेकर टूर-एंड ट्रेवल इंडस्ट्री तक इस वक्त तुर्किए और अजरबैजान के खिलाफ बॉयकॉट कैंपेन चल रहा है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद तुर्किए ने पाकिस्तान का खुला समर्थन किया था। तुर्किए ने, अजरबैजान के साथ मिलकर, सार्वजनिक रूप से पाकिस्तान के साथ एकजुटता दिखाई थी। इससे भारत में कई लोग नाराज हैं। #BoycottTurkeyAzerbaijan सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। यही नहीं EaseMyTrip, Cox & Kings और Travomint जैसी देश की बड़ी ट्रैवल कंपनियों ने लोगों को इन देशों की गैरजरूरी यात्रा ना करने की अपील की है और नई बुकिंग भी रोक दी है। GO होमस्टे ने टर्किश एयरलाइंस के साथ पार्टनरशिप रद्द कर दी है। गोवा विल्लाज ने तुर्क नागरिकों को सर्विस ना करने का एलान किया है। पुणे में, व्यापारियों ने तुर्किए के सेबों का बहिष्कार किया है।

भारत-अजरबैजान में ट्रेड

भारत, अजरबैजान से 1.227 अरब डॉलर का कच्चा तेल इंपोर्ट करता है। दोनों देशों के बीच 2023 में कुल 1.435 अरब डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार हुआ। 2024 में भारत से 2,43,000 टूरिस्ट अजरबैजान (बाकू) गए थे। दिल्ली और बाकू के बीच सप्ताह में 10 सीधी उड़ानें हैं। Indigo और अजरबैजान एयरलाइंस की सीधी उड़ानें हैं।

भारत-तुर्किए टूर एंड ट्रैवल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें