Get App

Hidden Gems: 5 ऐसी बेस्ट ऑफबीट लोकेशंस, जो इंस्टाग्राम और टूरिस्ट मैप पर अभी तक नहीं आईं!

भारत में घूमने के लिए मशहूर जगहों की कमी नहीं है, लेकिन देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी कई खूबसूरत जगहें भी हैं, जहां अभी टूरिस्टों की भीड़ कम पहुंची है। इन ऑफबीट डेस्टिनेशन पर आपको पहाड़, जंगल, नदियां, ऐतिहासिक विरासत और लोकल कल्चर का अनोखा ब्लेंड देखने को मिलेगा। यदि आप इस बार कुछ नया और भीड़ से दूर एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो भारत की इन अनदेखी जगहों पर घूमने का प्लान सकते हैं।

Roopali Sharma
अपडेटेड Sep 08, 2026 पर 13:02
Hidden Gems: 5 ऐसी बेस्ट ऑफबीट लोकेशंस, जो इंस्टाग्राम और टूरिस्ट मैप पर अभी तक नहीं आईं!

1. वेस्टर्न इंडिया की अनदेखी जगहें:
हाड़ौती एरिया: बूंदी और उसके आसपास की अनोखी जगहें
राजस्थान का हाड़ौती एरिया बूंदी, कोटा, झालावाड़ और बारां जैसे इलाकों को समेटे हुए है। बूंदी अपने पुराने महलों, किलों, बावड़ियों और खूबसूरत चित्रकारी के लिए खास है। यहां घूमते हुए राजस्थान के पुराने दौर की झलक के साथ लोकल कल्चर और प्राकृतिक नजारों को भी करीब से देखा जा सकता है।


धोलावीरा: रण के बीच छिपा ऐतिहासिक खजाना
गुजरात के कच्छ में धोलावीरा सिंधु घाटी सभ्यता से जुड़ा एक महत्वपूर्ण हिस्टोरिकल साइट है। यहां हजारों साल पुराने शहर के अवशेष, मकानों की बनावट और पानी जमा करने की शानदार व्यवस्था देखी जा सकती है। कच्छ के खुले और सूखे इलाके के बीच बसा यह डेस्टिनेशन इतिहास और पुरातत्व में रुचि रखने वालों के लिए खास है।

2. हिमालय के अनदेखे इलाके:
द्रास, कारगिल, आर्यन वैली और सुरू वैली: पहाड़ों के बीच अनोखी दुनिया
लद्दाख का यह इलाका ऊंचे पहाड़ों, शांत घाटियों और खूबसूरत गांवों के लिए जाना जाता है। सुरू वैली में हरे मैदानों के साथ ऊंची पहाड़ियां और पहाड़ी नदियां दिखाई देती हैं, जबकि कारगिल का इलाका प्राकृतिक सुंदरता के साथ इतिहास से भी जुड़ा है। यहां का सफर उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जो लद्दाख को उसके अलग और कम देखे गए रूप में जानना चाहते हैं।


जांस्कर: ऊंचे पहाड़ों के बीच बसा शांत और खूबसूरत इलाका
जांस्कर में ऊंचे पहाड़, गहरी घाटियां, छोटे गांव और बौद्ध मठ मिलकर एक अलग तरह का माहौल बनाते हैं। यहां ट्रेकिंग और रोड ट्रिप के साथ पहाड़ी जीवन को करीब से देखने का मौका मिलता है। सर्दियों में जमी हुई नदी और गर्मियों में खुली घाटियां जांस्कर को अलग-अलग मौसम में अलग रूप देती हैं।

3. उत्तरी गंगा के मैदानी इलाकों की कम घूमी जगह:
बौद्ध सर्किट: इतिहास और बौद्ध विरासत से जुड़ी खास जगह
बौद्ध सर्किट में भगवान बुद्ध के जीवन और बौद्ध धर्म से जुड़े कई ऐतिहासिक स्थल आते हैं। यहां पुराने स्तूप, मठ, मंदिर और पुरातात्विक अवशेष देखने के साथ भारत के प्राचीन इतिहास को समझने का मौका मिलता है। इतिहास और संस्कृति में रुचि रखने वालों के लिए यह सामान्य पर्यटन से अलग अनुभव देता है।

4. सेंट्रल इंडिया के अनदेखे इलाके:
चंबल और उत्तरी मध्य प्रदेश: बीहड़ों से आगे की खूबसूरत दुनिया
चंबल सिर्फ बीहड़ों के लिए नहीं, बल्कि नदी, वन्यजीव और प्राकृतिक नजारों के लिए भी जाना जाता है। नदी के आसपास बने गहरे कटाव और खुले इलाके इस क्षेत्र को अलग पहचान देते हैं। उत्तरी मध्य प्रदेश में पुराने किले, मंदिर और ग्रामीण जीवन को भी करीब से देखने का मौका मिलता है।


5. नॉर्थेस्ट इंडिया की अनदेखी जगहें:
डोंग, वालोंग, किबिथू और काहो: पूर्वोत्तर की सबसे अनोखी पहाड़ी दुनिया
अरुणाचल प्रदेश के ऊंचे पहाड़ों, जंगलों, नदियों और स्थानीय जनजातीय संस्कृति के लिए खास हैं। डोंग अपनी खूबसूरत घाटी और सूर्योदय के लिए जाना जाता है, जबकि वालोंग का संबंध 1962 के युद्ध के इतिहास से भी है। किबिथू और काहो जैसे गांवों में लोकल लाइफ और पहाड़ी संस्कृति को पास से देखने का मौका मिलता है।

अनिनी: दूर-दूर तक फैली झीलों और पहाड़ों की खूबसूरत धरती
अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली में अनिनी ऊंचे पहाड़ों, हरी घाटियों और नदियों से घिरा हुआ है। यह द्री और माथुन नदियों के बीच बसे पठारी इलाके में है और यहां इडु मिश्मी समुदाय की संस्कृति भी देखने को मिलती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें