फॉरेन ट्रिप (trip abroad) पर जाते समय सिर्फ टिकट और पासपोर्ट की तैयारी करना काफी नहीं होता, बल्कि फोन और उससे जुड़ी जरूरी एक्सेसरीज (essential accessories) भी साथ रखना बेहद जरूरी है। दूसरे देश में नेटवर्क, चार्जिंग (charging) और सामान की सेक्योरिटी (security) जैसी कई परेशानियां आ सकती हैं। सही गैजेट्स आपकी जर्नी को आसान, सेफ और सुविधाजनक (convenient) बना सकते हैं। आइए जानते हैं इंटरनेशनल ट्रैवल (international travel) के दौरान काम आने वाली जरूरी फोन एक्सेसरीज (phone accessories) के बारे में:
मल्टी-डिवाइस चार्जर (Multi-Device Charger) बनाएं सफर आसान
अगर आप फोन के साथ स्मार्टवॉच (smartwatch), ईयरबड्स (smartwatch), टैबलेट (tablet) या कैमरा (camera) भी ले जा रहे हैं, तो मल्टी-पोर्ट चार्जर काफी यूजफुल होता है। इससे एक ही समय में कई डिवाइस (multiple devices) चार्ज किए जा सकते हैं और अलग-अलग चार्जर ले जाने की जरूरत कम हो जाती है। यह खासकर फैमिली ट्रिप (family trip) के दौरान काफी सुविधाजनक रहता है।
ट्रैकिंग डिवाइस (tracking device) से सेफ रखें सामान
फॉरेन ट्रिप में सामान खोने का डर हमेशा बना रहता है। बैग, वॉलेट (wallet) या पासपोर्ट (passport) के साथ ट्रैकिंग डिवाइस रखने से आप अपने सामान की लोकेशन पता कर सकते हैं। मोबाइल ऐप की मदद से ट्रैकर को आसानी से खोजा जा सकता है। यह छोटी-सी एक्सेसरी ट्रिप के दौरान काफी राहत दे सकती है।
प्रीपेड (Prepaid eSIM) से रहें हमेशा कनेक्टेड
फॉरेन ट्रिप के दौरान लोकल नेटवर्क से जुड़ने के लिए eSIM एक आसान ऑप्शन बन गया है। इससे आपको नया फिजिकल SIM खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती और आप दूसरे देश पहुंचते ही मोबाइल डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। Google Maps, WhatsApp और ऑनलाइन जानकारी के लिए यह काफी मददगार साबित होता है। ट्रिप से पहले अपने फोन में eSIM सपोर्ट जरूर चेक कर लें।
यूनिवर्सल ट्रैवल एडाप्टर (Universal Travel Adapter) रखें साथ
हर देश में बिजली के प्लग और सॉकेट अलग-अलग होते हैं। ऐसे में यूनिवर्सल ट्रैवल एडाप्टर आपके फोन (phone), टैबलेट (tablet) और दूसरे गैजेट्स (gadgets) को आसानी से चार्ज करने में मदद करता है। इसमें कई तरह के प्लग सपोर्ट मिलते हैं, जिससे अलग-अलग देशों में चार्जिंग की परेशानी नहीं होती। हालांकि, इसे ज्यादा पावर वाले उपकरणों (appliances) के साथ इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
पावर बैंक (Power Bank) से खत्म नहीं होगी बैटरी की चिंता
लंबी फ्लाइट, घूमने और फोटो-वीडियो बनाने के दौरान फोन की बैटरी जल्दी खत्म हो सकती है। ऐसे में एक अच्छा पावर बैंक बहुत काम आता है। 10,000mAh जैसे पावर बैंक फोन को कई बार चार्ज करने के लिए काफी होते हैं। ऐसा पावर बैंक चुनें जो हल्का हो और जिसे आसानी से बैग में रखा जा सके।
मजबूत चार्जिंग केबल (charging cables) और बैकअप एक्सेसरी (backup accessories) रखें
ट्रिप के दौरान चार्जिंग केबल खराब होने या भूल जाने की समस्या आम है। इसलिए अच्छी क्वालिटी की USB-C केबल और जरूरत के हिसाब से एक्स्ट्रा केबल साथ रखें। इससे अचानक आने वाली चार्जिंग की परेशानी से बचा जा सकता है। छोटी एक्सेसरी होने के बावजूद यह सफर में बहुत काम आती है।
ट्रैवल से पहले फोन को तैयार करें
फॉरेन ट्रैवल से पहले फोन में जरूरी ऐप्स डाउनलोड कर लें। ऑफलाइन मैप (offline maps), ट्रांसलेशन ऐप (translation apps) , बैंकिंग ऐप और ट्रैवल डॉक्यूमेंट्स की डिजिटल कॉपी सेफ रखें। साथ ही फोन का बैकअप और सिक्योरिटी सेटिंग्स (security settings) भी चेक कर लें। इससे नई जगह पर फोन आपका सबसे बड़ा ट्रैवल साथी बन सकता है।