हनीमून कपल हो या फैमिली टूर हो, उत्तराखंड की ये जगह देगी भरपूर रोमांच और एडवेंचर

उत्तराखंड में गर्मियों के दौरान नैनीताल ऋषिकेश मसूरी सबसे पॉपुलर टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं। जो अपनी सुंदर झील, बोटिंग और पहाड़ियों, योग, गंगा रिवर राफ्टिंग और एडवेंचर एक्टिविटी के लिए जाना जाता है और नेचुरल ब्यूटी के कारण टूरिस्ट को अट्रेक्ट करता है। इन जगहों की नेचुरल ब्यूटी, शांत वातावरण और सुहावना मौसम गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बना देता है

अपडेटेड May 20, 2026 पर 11:47 AM
Story continues below Advertisement

गर्मियों में घूमने के लिए इंडिया के कुछ डेस्टिनेशन ट्रिप के लिए बहुत ही खास है जिसमे से नैनीताल, ऋषिकेश और मसूरी उत्तराखंड सबसे फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन हैं, जो अपनी नेचुरल ब्यूटी, शांति और रोमांच के लिए दुनिया भर में जाने जाते हैं। अपनी ट्रिप की एक्यूरेट और एडवांस बुकिंग के लिए उत्तराखंड टूरिस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट का यूज करें, आइये जानते है इस डेस्टिनेशन के बारे में और भी बहुत कुछ खास बातें:

नैनीताल– झीलों और पहाड़ों की खूबसूरत नगरी

Story pin image

नैनीताल उत्तराखंड का बहुत फेमस हिल स्टेशन है, जो अपनी सुंदर झीलों और हरियाली के लिए जाना जाता है। टिफिन टॉप एक सुंदर हिल पॉइंट है जहां ट्रैकिंग करके पहुंचा जाता है, नेचर लवर और एडवेंचर पसंद लोगों के लिए यह खास जगह है शहर पहाड़ों से घिरा हुआ है जिससे यहां का सीन बहुत अट्रेक्टिव लगता है


नैनी झील में बोटिंग

This may contain: a boat is sitting on the beach near some rocks and water at sunset with mountains in the background

नैनी झील में बोटिंग करना यहां की सबसे पॉपुलर एक्टिविटी में से एक है। यहां पैडल बोट, रो बोट और यॉट जैसी कई प्रकार की बोट उपलब्ध रहती हैं। बोटिंग करते समय आसपास के पहाड़ और शहर का सुंदर दृश्य दिखाई देता है। शाम के समय झील में पड़ती रोशनी का रिफ्लेक्शन बहुत मनमोहक लगता है

नैनीताल घूमने का सही समय

This may contain: the mountains are covered in green grass and trees, with houses on either side of them

नैनीताल घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर तक माना जाता है। इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना रहता है। मई और जून के महीनों में नैनीताल में सुहावना और खुशनुमा मौसम रहता है। मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से बचने के लिए यह समय यहां घूमने के लिए सबसे सही माना जाता है

नैनीताल जाने के लिए दिल्ली से काठगोदाम तक ट्रेन से जाएं। वहां से नैनीताल के लिए प्राइवेट टैक्सी (लगभग ₹1500) या शेयरिंग कैब (₹300-₹400) मिलती है रुकने की जगह (होटल) के लिए मल्लीताल या तल्लीताल के पास अच्छे होटल हैं इसका चार्ज/खर्च (प्रति व्यक्ति) ₹5,000 - ₹7,000 (2 रात और 3 दिन के लिए) है

ऋषिकेश – योग और एडवेंचर की राजधानी

Story pin image

ऋषिकेश गंगा नदी के किनारे बसा उत्तराखंड का प्रसिद्ध धार्मिक और टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यह योग, ध्यान और अध्यात्म के लिए पूरी दुनिया में पॉपुलर है। एडवेंचर पसंद लोगों के लिए भी यह जगह बहुत खास मानी जाती है।हर साल लाखों भारतीय और विदेशी पर्यटक यहां आते हैं

त्रिवेणी घाट और गंगा आरती

Story pin image

त्रिवेणी घाट ऋषिकेश का प्रमुख धार्मिक स्थल है। यहां शाम की गंगा आरती देखने हजारों लोग आते हैं। आरती के दौरान दीपों और मंत्रों का दृश्य बेहद अद्भुत लगता है। लोग यहां गंगा स्नान भी करते हैं। यह स्थान श्रद्धा और शांति का प्रतीक माना जाता है

ऋषिकेश में गंगा रिवर राफ्टिंग

This may contain: people are rafting down a river in the mountains

यह सबसे लोकप्रिय एडवेंचर एक्टिविटी है। तेज बहाव वाली गंगा में राफ्टिंग करना रोमांच से भर देता है। इसके अलावा यहां बंजी जंपिंग, फ्लाइंग फॉक्स और कैंपिंग जैसी एक्टिविटी भी होती हैं नदी किनारे कैंपिंग करना बहुत खास एक्सपीरियंस माना जाता है रात में बोनफायर और म्यूजिक का आनंद लिया जाता है

ऋषिकेश घूमने का सही समय

Story pin image

ऋषिकेश घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर से अप्रैल तक माना जाता है। इस समय मौसम सुहावना और एडवेंचर एक्टिविटी के लिए परफेक्ट रहता है। मई और जून में ऋषिकेश का मौसम काफी गर्म और उमस भरा रहता है, यह समय एडवेंचर स्पोर्ट्स (जैसे राफ्टिंग और बंजी जंपिंग) के लिए अच्छा है, कुल मिलाकर ऋषिकेश हर प्रकार के यात्रियों के लिए शानदार जगह है

ऋषिकेश जाने के लिए दिल्ली से सीधी बसें (₹400-₹800) चलती हैं। ट्रेन से जाना हो तो हरिद्वार तक जाएं और वहां से बस या ऑटो (₹50) से ऋषिकेश पहुंचें, रुकने की जगह (होटल) के लिए लक्ष्मण झूला/तपोवन के पास होटल जिसका चार्ज ₹1,500 - ₹3,000 प्रति रात है

मसूरी – पहाड़ों की रानी

This may contain: there is a small cabin in the middle of this mountain valley with a stream running through it

मसूरी उत्तराखंड का बहुत प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जिसे “पहाड़ों की रानी” कहा जाता है। यह देहरादून के पास स्थित है और नेचुरल ब्यूटी के लिए जाना जाता है। यहां का मौसम सालभर ठंडा और सुहावना रहता है, मसूरी के आसपास कई एडवेंचर एक्टिविटीज भी उपलब्ध हैं, यहां ज़िप लाइनिंग, ट्रैकिंग और कैंपिंग की जा सकती है

मसूरी का मॉल रोड

This may contain: an empty street in the mountains with shops and stores on each side, surrounded by autumn foliage

मॉल रोड मसूरी का मैन अट्रेक्शन है। यहां कई होटल, कैफे और दुकानें स्थित हैं। टूरिस्ट यहां खरीदारी और घूमने का आनंद लेते हैं। इसके साथ ही गन हिल मसूरी का दूसरा सबसे ऊंचा पॉइंट है और केम्प्टी फॉल्स मसूरी का सबसे फेमस झरना है टूरिस्ट यहां नहाने और फोटोग्राफी का आनंद लेते हैं

मसूरी घूमने का सही समय

This may contain: there is a waterfall in the background and houses on the other side with trees around it

मसूरी में कई सुंदर पहाड़ियां और व्यू पॉइंट मौजूद हैं, मसूरी घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और सितंबर से नवंबर तक माना जाता है मई और जून में मसूरी का मौसम बेहद सुहावना और ठंडा रहता है। इस दौरान मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से बचने के लिए यहां भारी संख्या में टूरिस्ट आते हैं, यह शहर प्राकृतिक सुंदरता और शांति का अद्भुत संगम है

मसूरी जाने के लिए दिल्ली से देहरादून तक बस या ट्रेन (जैसे नंदा देवी एक्सप्रेस) से जाएं। देहरादून रेलवे स्टेशन से मसूरी के लिए बस (₹100-₹200) या पर्सनल कैब (₹1,500) करें, इसका चार्ज/खर्च (प्रति व्यक्ति): ₹5,000 - ₹8,000 (2 रात और 3 दिन के लिए) है, रुकने की जगह (होटल) के लिए मॉल रोड (Mall Road) के आस-पास: ₹1,500 - ₹3,000 प्रति रात है

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।