वैली ऑफ फ्लावर्स क्यों है दुनिया की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक? जहां जमीन और आसमान सब फूलों से भरा है

आप इस मानसून (monsoon) पहाड़ों के बीच कुछ अलग और यादगार अनुभव लेना चाहते हैं, तो वैली ऑफ फ्लावर्स (Valley of Flowers) की ट्रिप (trip) आपके लिए खास हो सकती है। बारिश के मौसम में यहां की घाटी रंग-बिरंगे फूलों से सज जाती है, जो पूरे सफर को बेहद खूबसूरत बना देती है।

अपडेटेड Jul 28, 2026 पर 12:20 PM

मानसून (monsoon) आते ही उत्तराखंड (Uttarakhand) की वैली ऑफ फ्लावर्स (Valley of Flowers) प्रकृति के सबसे खूबसूरत रंगों से सज जाती है। पहाड़ों के बीच फैली यह घाटी हर साल हजारों ट्रैवलर और ट्रेकर्स (trekkers) को अपनी ओर अट्रैक्ट करती है, जहां हर कदम पर अलग-अलग रंगों के फूलों का नजारा देखने को मिलता है:

Brahma Kamal (ब्रह्म कमल) – हिमालय का दुर्लभ फूल

This may contain: flowers in the foreground with snow capped mountains in the background on a cloudy day

उत्तराखंड (Himalaya) का राजकीय फूल ब्रह्म कमल अपनी अनोखी सुंदरता और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाता है। वैली ऑफ फ्लावर्स के आसपास और हेमकुंड साहिब ट्रेक (Hemkund Sahib trek) के दौरान इसे देखने का मौका मिल सकता है। सफेद रंग की पंखुड़ियों वाला यह फूल हिमालय की खूबसूरती को और खास बना देता है।


Himalayan Bistort (हिमालयन बिस्टॉर्ट) – गुलाबी रंग की खूबसूरती

Mountain Valley of Flowers, crocus, mountains, flowers, spring, nature, field, HD wallpaper | Peakpx

यह फूल अपनी लंबी गुलाबी रंग की बालियों जैसी बनावट के कारण आसानी से पहचाना जा सकता है। यह घाटी के हरे-भरे घास के मैदानों (green meadow) में अक्सर दिखाई देता है और पूरे एरिया में प्राकृतिक रंग भर देता है।

Anemone (एनेमोन्स) – रंग-बिरंगे नाजुक फूल

Spotting wildflowers in the Himalayas; our top five | TimesTravel

एनेमोन्स छोटे लेकिन बेहद अट्रैक्टिव फूल होते हैं। ये सफेद, गुलाबी, नीले और बैंगनी रंगों में खिलते हैं। पहाड़ी हवा के साथ धीरे-धीरे हिलते हुए ये फूल घाटी को किसी पेंटिंग जैसा खूबसूरत व्यू देते हैं।

Wild Himalayan Geranium (जंगली हिमालयन जेरेनियम) – फूलों के गुच्छे

Flower valley, Flowers, Mountains, Morning, Nature, HD wallpaper | Peakpx

बैंगनी और गुलाबी रंग के गुच्छों (Blooming) में खिलने वाला यह जंगली फूल ट्रेकिंग रास्तों के आसपास देखने को मिलता है। इसकी सुंदरता और चमकीले रंग इसे घाटी के खास फूलों में शामिल करते हैं।

Potentilla (पोटेंटिला) – रंगों से भरा पहाड़ी फूल

Valley Of Flowers, mountain, flowers, nature, spring, sky, valley, HD wallpaper | Peakpx

पोटेंटिला एक मजबूत पहाड़ी फूल है, जो पीले, सफेद और गुलाबी रंगों में दिखाई देता है। छोटे-छोटे फूलों के समूह जब हरे मैदानों में खिलते हैं, तो घाटी (valley) का नजारा बेहद अट्रैक्टिव बन जाता है।

Himalayan Blue Poppy (हिमालयन ब्लू पॉपी) – दुर्लभ नीला फूल

Himalayan blue poppy Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

वैली ऑफ फ्लावर्स के सबसे चर्चित (celebrated) फूलों में से एक हिमालयन ब्लू पॉपी है। इसकी नीले आसमान जैसी चमकदार पंखुड़ियां इसे बेहद खास बनाती हैं। यह दुर्लभ फूल देखने के लिए कई ट्रेकर्स इस ट्रिप की प्लानिंग बनाते हैं।

Himalayan Bellflower (हिमालयन बेलफ्लावर) – घंटी जैसा फूल

Valley of flowers in the Himalayas

घंटी के आकार के ये फूल नीले और बैंगनी रंगों में खिलते हैं। मानसून के समय पहाड़ी घास के मैदानों में इनकी मौजूदगी घाटी की सुंदरता को और बढ़ा देती है।

Primula (प्रिम्युला) – रंगों की खूबसूरत छटा

Flower valley Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

प्रिम्युला उन फूलों में से एक है जो बर्फ पिघलने के बाद जल्दी खिलने लगते हैं। गुलाबी, बैंगनी और सफेद रंगों के ये फूल घाटी को रंगों से भर देते हैं और नेचर लवर को खूब अट्रैक्ट करते हैं।

Marsh Marigold (मार्श मैरीगोल्ड) – पीले फूलों की बहार

Flowers, Flower, California, Hill, Yellow Flower, HD wallpaper | Peakpx

पीले रंग के चमकदार फूलों वाला मार्श मैरीगोल्ड नमी वाली जगहों, झरनों के आसपास और पहाड़ी घास के मैदानों में उगता है। ये फूल बारिश के मौसम में घाटी में खूबसूरत पीले रंग की छटा बिखेर देते हैं।

Cobra Lily (कोबरा लिली) – अनोखी बनावट वाला फूल

Cobra Lily" Images – Browse 625 Stock Photos, Vectors, and Video | Adobe Stock

अपने अनोखे आकार के कारण कोबरा लिली बाकी फूलों से अलग दिखाई देता है। इसकी बनावट कोबरा के फन जैसी लगती है, इसलिए इसका नाम भी ऐसा पड़ा। यह फूल वैली ऑफ फ्लावर्स और हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) के आसपास के इलाकों में देखा जा सकता है।

वैली ऑफ फ्लावर्स (Valley of Flowers) की सबसे खास बात यह है कि यहां हर बार एक जैसा नजारा नहीं मिलता। बारिश, मौसम और ऊंचाई में बदलाव के कारण अलग-अलग समय पर अलग फूल खिलते हैं। यही वजह है कि हर ट्रेक इस खूबसूरत घाटी में एक नया और यादगार एक्सपीरियंस बन जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।