अगर आप दिल्ली के आसपास कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आप इन जगहों पर घूमने का प्लान बना सकते हैं। दिल्ली के आसपास स्थित इन जगहों पर आप आसानी से पहुंच सकते हैं। इन जगहों पर जाने के लिए आपको आसानी से ट्रेन भी मिल जाएगी। आधुनिक सुविधाओं से लैस इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर एक्सपीरिएंस मिलता है। वहीं इन जगहों के लिए भारत की सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत भी आसानी से मिल जाती है। वंदे भारत ट्रेन ने जर्नी को पहले से कहीं ज्यादा आसान, तेज और आरामदायक बना दिया है। कम समय में एक शहर से दूसरे शहर पहुंचने की सुविधा मिलने से अब लोग बड़े शहरों की एक दिन की यात्रा भी आसानी से कर पा रहे हैं।
