
रेलवे बोर्ड की ओर से यह आदेश जारी कर दिया गया है और इसके अनुसार एसी कोच में ट्रैवल करने वाले आरएसी पैसेंजर को बेडरोल की फैसिलिटी अवेलेबल कराई जाएगी। अलग-अलग ट्रेनों में इसका पालन रेलवे के संचालन के हिसाब से किया जाएगा।
अब तक आरएसी पैसेंजर को सिर्फ बैठने या आधी बर्थ शेयर करने की सुविधा मिलती थी, लेकिन बेडरोल नहीं दिया जाता था। ऐसे में पैसेंजर को अपनी चादर या कंबल साथ लाना पड़ता था या फिर बिना बेडरोल के ही सफर करना पड़ता था। खासकर लंबी दूरी की जर्नी में यह बड़ी परेशानी बन जाती थी।
नई फैसिलिटी
रेलवे बोर्ड ने निर्देश जारी किया है कि एसी कोच में आरएसी टिकट पर ट्रैवल करने वाले पैसेंजर को भी अब बेडरोल किट अवेलेबल कराई जाएगी। पहले यह फैसिलिटी केवल कन्फर्म टिकट वाले पैसेंजर को मिलती थी। इस फैसले से हजारों ट्रैवलर को राहत मिलेगी और रात के सफर में उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
RAC टिकट के फायदे
आरएसी (Reservation Against Cancellation) टिकट उन पैसेंजर को मिलता है, जिन्हें पूरी बर्थ नहीं मिल पाती। इस टिकट पर पैसेंजर ट्रेन में ट्रैवल कर सकता है, लेकिन शुरुआत में उसे एक बर्थ दूसरे पैसेंजर के साथ शेयर करनी पड़ती है। यदि जर्नी शुरू होने से पहले कन्फर्म टिकट रद्द हो जाते हैं, तो आरएसी टिकट अपने आप कन्फर्म भी हो सकता है।
इस फैसले के बाद आरएसी टिकट पर सफर करने वाले पैसेंजर को अलग से चादर या कंबल लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें भी कन्फर्म टिकट वाले पैसेंजर की तरह जरूरी फैसिलिटी मिलेंगी। इससे रात की जर्नी ज्यादा आरामदायक और बिना परेशानी के हो जाएगी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।