Get App

सीट आधी, पर सुविधा पूरी! जानिए RAC यात्रियों के लिए रेलवे का नया नियम

भारतीय रेलवे के इस फैसले से एसी कोच में ट्रैवल करने वाले आरएसी पैसेंजर को बड़ी राहत मिलेगी। अब उन्हें भी बेडरोल किट दी जाएगी, जिसमें चादर, कंबल, तकिया और टॉवल शामिल होगा। इससे लंबी दूरी की जर्नी पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगी।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 06, 2026 पर 9:44 AM
सीट आधी, पर सुविधा पूरी! जानिए RAC यात्रियों के लिए रेलवे का नया नियम

भारतीय रेलवे ने एसी कोच में सफर करने वाले आरएसी (RAC) पैसेंजर को बड़ी राहत दी है। अब आरएसी टिकट पर ट्रैवल करने वाले पैसेंजर को भी बेडरोल किट दी जाएगी। लंबे समय से इस फैसिलिटी की मांग की जा रही थी, क्योंकि बिना बेडरोल के रात का सफर कई पैसेंजर के लिए परेशानी भरा हो जाता था। रेलवे बोर्ड के नए आदेश के बाद अब आरएसी पैसेंजर का सफर पहले से ज्यादा आरामदायक और फायदेमंद बनने की उम्मीद है।

रेलवे का नया अपडेट

रेलवे बोर्ड की ओर से यह आदेश जारी कर दिया गया है और इसके अनुसार एसी कोच में ट्रैवल करने वाले आरएसी पैसेंजर को बेडरोल की फैसिलिटी अवेलेबल कराई जाएगी। अलग-अलग ट्रेनों में इसका पालन रेलवे के संचालन के हिसाब से किया जाएगा।

अब तक आरएसी पैसेंजर को सिर्फ बैठने या आधी बर्थ शेयर करने की सुविधा मिलती थी, लेकिन बेडरोल नहीं दिया जाता था। ऐसे में पैसेंजर को अपनी चादर या कंबल साथ लाना पड़ता था या फिर बिना बेडरोल के ही सफर करना पड़ता था। खासकर लंबी दूरी की जर्नी में यह बड़ी परेशानी बन जाती थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें