फ्लाइट (flight) की फर्स्ट क्लास (First Class) या बिजनेस क्लास (Business Class) में सफर करना लगभग हर ट्रैवलर का सपना होता है, लेकिन इसकी ऊंची कीमत हर किसी के बजट में नहीं होती। हालांकि, कुछ पैसेंजर को इकोनॉमी टिकट (economy ticket) पर भी फ्री अपग्रेड मिल जाता है। एक एक्सपीरियंस एयर होस्टेस ने ऐसे ही कुछ आसान टिप्स बताए हैं, जो आपकी अपग्रेड मिलने के चांस बढ़ सकते हैं:
अगर आपको लगता है कि फ्लाइट में बैठने के बाद केबिन क्रू से रिक्वेस्ट करके फर्स्ट क्लास सीट (first-class seat) मिल सकती है, तो ऐसा आमतौर पर नहीं होता। एयरलाइंस (Airlines) बोर्डिंग शुरू होने से पहले ही अपग्रेड की लिस्ट तैयार कर लेती हैं और केबिन क्रू उसी के हिसाब से पैसेंजर को सीट देता है।
अगर दो पैसेंजर की एलिजिबिलिटी समान हो, तो कई एयरलाइंस (airline) पहले ऑनलाइन चेक-इन करने वाले पैसेंजर को प्रायोरिटी देती हैं। इसलिए ऑनलाइन चेक-इन खुलते ही अपनी सीट कन्फर्म करना समझदारी हो सकती है।
ये बात आपके काम आ सकती है
एयरलाइंस सबसे पहले अपने फ्रीक्वेंट फ्लायर और लॉयल्टी प्रोग्राम के उच्च स्तर वाले यात्रियों को अपग्रेड का मौका देती हैं। यदि आप रेगुलर एक ही एयरलाइन से ट्रैवल करते हैं, तो फ्यूचर में आपके अपग्रेड होने के चांस बढ़ सकते है।
यदि आप अकेले ट्रैवल कर रहे हैं, तो अपग्रेड मिलने के चांस कभी-कभी ज्यादा हो सकते है। एक पैसेंजर की सीट बदलना एयरलाइन के लिए आसान होता है, जबकि पूरी फैमिली या ग्रुप को एक साथ अपग्रेड करना मुश्किल हो सकता है।
इस छोटी-सी बात को नजरअंदाज न करें
महंगे कपड़े पहनना जरूरी नहीं है, लेकिन साफ-सुथरा और सलीकेदार लुक पॉजिटिव इम्प्रेशन छोड़ सकता है। बहुत ज्यादा कैजुअल या ब्राइट ड्रेस पहनने से आपकी इमेज पर नेगेटिव असर पड़ सकता है।
इन सभी बातों के बावजूद फर्स्ट क्लास या बिजनेस क्लास अपग्रेड की कोई गारंटी नहीं होती। यह पूरी तरह एयरलाइन की अपग्रेड पॉलिसी, लॉयल्टी स्टेटस और उस समय अवेलेबल सीटों पर डिपेंड करता है।